NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / परफ्यूम, बॉडी मिस्ट, डियोड्रेंट और बॉडी स्प्रे में क्या होता है अंतर? 
    अगली खबर
    परफ्यूम, बॉडी मिस्ट, डियोड्रेंट और बॉडी स्प्रे में क्या होता है अंतर? 
    परफ्यूम, बॉडी मिस्ट, डियोड्रेंट और बॉडी स्प्रे में अंदर (तस्वीर: पिक्साबे)

    परफ्यूम, बॉडी मिस्ट, डियोड्रेंट और बॉडी स्प्रे में क्या होता है अंतर? 

    लेखन गौसिया
    Jul 27, 2023
    07:07 pm

    क्या है खबर?

    ज्यादातर लोग ऑफिस जाते वक्त, दोस्तों से मिलने समय और पार्टी में जाने के दौरान परफ्यूम, मिस्ट, डियोड्रेंट या बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं।

    इनसे पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है और शरीर खुशबूदार बना रहता है, जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं।

    हालांकि, ये सभी उत्पाद एक-दूसरे से थोड़े अलग हैं और अलग-अलग तरीके से बनाए जाते हैं।

    आइये आज इनके बीच का अंतर जानते हैं, ताकि आपको इनके चयन में किसी तरह की उलझन न हो।

    #1

    परफ्यूम

    परफ्यूम यानी इत्र सबसे महंगे और लंबे समय तक चलने वाली खुशबू देने वाले होते हैं।

    इन्हें एसेंशियल ऑयल और सुगंधित सामग्रियों के मिश्रण से बनाया जाता है। कम पानी और अल्कोहल के साथ बनी परफ्यूम की खुशबू अधिक शक्तिशाली और देर तक रहती है।

    किसी भी परफ्यूम में सुगंधित सामग्रियां और एसेंशियल ऑयल की मात्रा ही यह निर्धारित करती है उसकी खुशबू कितने समय तक चलेगी।

    आप परफ्यूम लगाने के लिए इन तरीकों को आजमा सकते हैं।

    #2

    बॉडी मिस्ट

    बॉडी मिस्ट आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं और इनकी खुशबू आपको दिन भर तरोताजा महसूस कराती है।

    बॉडी मिस्ट में 3 से 5 प्रतिशत तेल, पानी और अल्कोहल होता है। ऐसे में इनकी खुशबू परफ्यूम की तुलना में हल्की होती है।

    अगर आप छोटी यात्रा के लिए जा रहे हैं तो बॉडी मिस्ट परफ्यूम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी खुशबू लंबे समय तक नहीं टिकेगी।

    #3

    डियोड्रेंट 

    डियोड्रेंट एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर उत्पाद हैं, जो आपको पूरे दिन तरोताजा रखते हुए पसीने की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं।

    इन्हें आमतौर पर अंडरऑर्म्स पर छिड़का जाता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां पसीना ज्यादा निकलता है।

    यह 3 अलग-अलग प्रकारों में आते हैं। पहला स्प्रे डियोड्रेंट, दूसरा स्टिक डियोड्रेंट और तीसरा रोल-ऑन डियोड्रेंट। आप अपनी इच्छानुसार इन विकल्पों को चुन सकतें हैं।

    यहां जानिए घर पर रसायन रहित डियोड्रेंट बनाने के तरीके।

    #4

    बॉडी स्प्रे 

    बॉडी स्प्रे परफ्यूम जैसा ही होता है, लेकिन यह कम गुणकारी होता है।

    इसमें पानी और अल्कोहल के मिश्रण में तेल, जड़ी-बूटियों और मसालों से निकला सुगंधित अर्क होता है। इसकी खुशबू लंबे समय तक नहीं रहती है।

    अगर आपको खुशबू पसंद है और कुछ समय तक ही खुशबू का असर चाहते हैं तो बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    मनमोहक खुशबू के लिए इसे अपने पूरे शरीर पर अच्छे से स्प्रे करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परफ्यूम
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते समय इन बातों को जरूर जानें इलेक्ट्रिक वाहन
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक क्रिकेट संघ-RCB के खिलाफ मामला दर्ज, CID को जांच सौंपी गई बेंगलुरु पुलिस
    गुड़हल का पौधा लगाने जा रहे हैं तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान गार्डनिंग टिप्स
    #NewsBytesExplainer: आपके राज्य में कब होगी जनगणना, क्या-क्या सवाल पूछे जाएंगे? जानें सभी बातें जातिगत जनगणना

    परफ्यूम

    परफ्यूम उद्योग में हैं रोजगार की अपार संभावनाएं, जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर रोजगार समाचार
    पसीने की बदबू से छुटकारा दिला सकते हैं ये परफ्यूम, जानिए इनकी खूबियां फैशन टिप्स
    घर पर खुशबूदार परफ्यूम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, आसान है प्रक्रिया  परफ्यूमरी
    परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, दिनभर महक रहेगी बरकरार लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    मानसून में इन 5 फलों का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ  मानसून
    मांसपेशियों और पैरों को मजबूती देने में सहायक हैं ये 5 जंप स्क्वाट एक्सरसाइज  एक्सरसाइज
    राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें अमेरिका
    मानसून के दौरान जल-जनित बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025