NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाने के तुरंत बाद ये 5 कार्य करने से बचें, वरना हो सकती है समस्याएं
    अगली खबर
    खाने के तुरंत बाद ये 5 कार्य करने से बचें, वरना हो सकती है समस्याएं
    खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 चीजें

    खाने के तुरंत बाद ये 5 कार्य करने से बचें, वरना हो सकती है समस्याएं

    लेखन अंजली
    Sep 19, 2023
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    जितना जरूरी यह है कि आप खाने में क्या खाते हैं, उतना ही महत्वपूर्ण है कि आप उसके बाद क्या करते हैं।

    अगर आप उन लोगों में से हैं, जो बार-बार पेट की समस्याओं का सामना करते हैं तो आपको खाने के बाद की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए और उन आदतों से धीरे-धीरे पीछा छुड़ाएं, जो पाचन क्रिया को प्रभावित करती हैं।

    आइए आज खाने के बाद न की जाने वाली 5 चीजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    सोने से बचें

    अगर आप खाने के तुरंत बाद ही बिस्तर पर चले जाते हैं तो खुद को सोने से रोकें। इसका कारण है कि लेटने से एसिड रिफ्लक्स और अपच की समस्या हो सकती है।

    अमूमन दोपहर के समय झपकी लेने की इच्छा बढ़ जाती है, लेकिन अपनी इस आदत से पीछा छुड़ाने के तरीके खोजें।

    वैसे बेहतर होगा कि आप झपकी से बचने के लिए टहलने का विकल्प चुनें।

    #2

    जिम जाने से बचें

    फिट रहने के लिए जिम जाना सामान्य बात है, लेकिन खाने के बाद जिम की ओर रखना पाचन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    इसका कारण है कि खाने के तुरंत बाद जिम जाने से रक्त प्रवाह पाचन से दूर हो जाता है, जिससे इसकी कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

    जिम जाकर एक्सरसाइज करने से पहले या बाद में कम से कम 1-2 घंटे बाद हल्का खाना खाएं।

    #3

    चाय-कॉफी का सेवन न करें

    अगर आप खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी का सेवन करते हैं तो ऐसा करना तुरंत छोड़ दें क्योंकि खाने के तुंरत बाद इनका सेवन करने से स्ट्रेस हार्मोन में गड़बड़ी हो जाती है।

    इसके कारण आप कई मानसिक विकारों का शिकार बन सकते हैं।

    चाय-कॉफी के अलावा खाने के तुरंत बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे भी पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

    हमेशा खाने के 1-2 घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए।

    #4

    खाने के तुरंत बाद नहाना 

    यह भी पाचन के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन सकता है क्योंकि खाने के बाद नहाना पाचन क्रिया के लिए अनुकूल नहीं है।

    दरअसल, ऐसा करने से खून पेट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में जाता है, जिस वजह से आपको न जाने कितनी तरह की पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    इसलिए कुछ भी खाने के बाद कम से कम 2 घंटे तक नहाने से बचना चाहिए।

    #5

    फलों का न करें सेवन

    बेशक फल कई आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद इनका सेवन करना भी सही नहीं है। इनसे पेट में सूजन बढ़ने के साथ ही कई समस्याएं हो सकती है।

    इसलिए रसीले फलों का आनंद लेने से पहले थोड़ा इंतजार करें।

    आप चाहें तो खाने के बाद मीठे के तौर पर फल खाने की बजाय हेल्दी मीठे व्यंजनों को खा सकते हैं।

    आप इन 5 डेजर्ट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    खान-पान

    रोजाना ब्रेकफास्ट करने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, भूल से भी न करें नजरअंदाज लाइफस्टाइल
    रोजाना कितने कार्ब्स की होती है आवश्यकता? जानिए पोषक तत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    वजन की चिंता किए बिना मिठाइयों का आनंद लेना चाहते हैं? तो अपनाएं ये 5 तरीके त्यौहार
    भारत कैसे बना मसाला हब? जानिए भारतीय खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले 5 मुख्य मसाले  लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    दाढ़ी की स्टाइलिंग के लिए इन नेचुरल बियर्ड वैक्स का करें इस्तेमाल, नहीं होगा कोई नुकसान घरेलू नुस्खे
    जन्मदिन विशेष: अक्षय कुमार फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान अक्षय कुमार
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 शाकाहारी कोरमा, जानिए रेसिपी  खान-पान
    दाढ़ी के डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025