Page Loader
जन्मदिन विशेष: सोनू सूद फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो 
बॉलीवुड अभेनिता सोनू सूद आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं

जन्मदिन विशेष: सोनू सूद फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो 

लेखन गौसिया
Jul 30, 2023
06:00 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद न सिर्फ अपनी फिल्मों और दयावान व्यवहार के लिए बल्कि फिटनेस के लिए भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। वह बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं, जिसका श्रेय उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन को जाता है। वह अपने प्रशंसकों के लिए अक्सर वर्कआउट के वीडियो भी साझा करते रहते हैं। आइये आज सोनू के जन्मदिन पर उनके वर्कआउट और डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।

वर्कआउट रूटीन

फिटनेस फ्रीक हैं सोनू

सोनू की फिटनेस का राज उनकी कड़ी मेहनत है। वह रोजाना सुबह उठकर करीब 2 घंटे तक जिम में एक्सरसाइज करते हैं। इसमें रनिंग, जॉगिंग, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और फंक्शनल ट्रेनिंग शामिल हैं। इसके अलावा वह बदल-बदलकर हर तरह की एक्सरसाइज करते रहते हैं, जिससे उनकी बॉडी टोंड रहती है। अभिनेता को एक्सरसाइज के अलावा योग करना भी पसंद है। हालांकि, वह कभी-कभी ही योग करते हैं।

एक्सरसाइज

ये एक्सरसाइज करते हैं सोनू

'एक विवाह ऐसा भी' जैसी सफल फिल्म के अभिनेता सोनू के वर्कआउट रूटीन में बेंच प्रेस, स्क्वाट्स, डेड लिफ्ट्स, पुल अप्स और पुश अप्स जैसी कई एक्सरसाइज शामिल हैं। वह अपनी समग्र फिटनेस में सुधार के लिए बैटल रोप्स, केटलबेल स्विंग्स और बॉक्स जंप जैसी फंक्शनल ट्रेनिंग भी करते हैं। इसके अलावा सोनू को छुट्टियों के दौरान हाईवे पर साइकिल चलाना भी पसंद हैं। इससे उनके पैरों की अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है।

डाइट प्लान

सोनू का डाइट प्लान

सोनू के मुताबिक, फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ सही खान-पान भी बहुत जरूरी है, इसलिए वह सख्त डाइट प्लान फॉलो करते हैं। अभिनेता संतुलित आहार खाना पसंद करते हैं, जिसमें सभी जरूरी पोषत तत्व शामिल हों। वह उच्च प्रोटीन आहार लेते हैं, जिसमें चिकन, मछली, अंडे, दाल, फल और हरी सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हों। इसके अलावा वह हर 2 घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ खाते हैं और दिन में 6-7 छोटे-छोटे मील लेते हैं।

स्वस्थ आदतें

सोनू सूद की कुछ स्वस्थ आदतें

सोनू अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए स्वस्थ खाना खाते हैं और अनहेल्दी चीजों से परहेज करते हैं। वह प्रोसेस्ड फूड, तैलीय खाना, जंक फूड, फैटी फूट, चीनी और शराब से परहेज करते हैं। सोनू अपने खान-पान को लेकर इतने अनुशासित हैं कि वह कोई चीट डे भी नहीं मनाते हैं। इसके अलावा वह हर दिन अपनी 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करते हैं, जिससे वो अगले दिन की शुरुआत अच्छी तरह से कर सकें।