NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या ग्लूटेन-फ्री डाइट हर किसी के लिए फायदेमंद होती है?
    अगली खबर
    क्या ग्लूटेन-फ्री डाइट हर किसी के लिए फायदेमंद होती है?
    ग्लूटेन-फ्री डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    क्या ग्लूटेन-फ्री डाइट हर किसी के लिए फायदेमंद होती है?

    लेखन अंजली
    Oct 04, 2024
    10:05 am

    क्या है खबर?

    आजकल ग्लूटेन-फ्री डाइट का चलन बढ़ता जा रहा है। लोग इसे सेहत के लिए बेहतर मानते हैं, लेकिन क्या वाकई ऐसा है?

    इस लेख में हम जानेंगे कि ग्लूटेन-फ्री डाइट के बारे में कौन-कौन सी गलतफहमियां हैं और इसके पीछे की सच्चाई क्या है।

    कई लोग बिना किसी चिकित्सकीय सलाह के इसे अपनाते हैं, जो सही नहीं है। आइए जानते हैं कि यह डाइट किसके लिए जरूरी होती है और किसके लिए नहीं।

    #1

    किसे अपनानी चाहिए ग्लूटेन-फ्री डाइट?

    ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो गेहूं और कुछ अन्य अनाजों में पाया जाता है और अगर किसी को ग्लूटेन से एलर्जी होती है तो उसके लिए ग्लूटेन-फ्री डाइट अपनाना लाभदायक होता है।

    इसलिए बिना सोचे-समझे अपनी डाइट को ग्लूटेन-फ्री डाइट से न बदलें।

    अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है तो बिना किसी चिकित्सकीय सलाह के सिर्फ फैशन के चलते ग्लूटेन-फ्री डाइट अपनाना सही नहीं है। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

    #2

    पोषण में हो सकती है कमी 

    ग्लूटेन-फ्री डाइट अपनाने वाले कई लोग सोचते हैं कि इससे उनकी सेहत बेहतर होगी, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।

    गेहूं और अन्य अनाजों में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए अहम होते हैं।

    अगर आप बिना सही जानकारी और संतुलित आहार के सिर्फ ग्लूटेन-फ्री चीजें खाएंगे तो पोषण की कमी हो सकती है।

    इससे आपके शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल पाते, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    #3

    वजन घटाने का हो सकता है गलत तरीका

    कुछ लोग मानते हैं कि ग्लूटेन-फ्री डाइट वजन घटाने में मदद करती है, लेकिन यह एक गलत धारणा है। वजन घटाने का सही तरीका संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज करना होता है।

    सिर्फ ग्लूटेन छोड़ने से वजन कम होना मुश्किल होता है और इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते।

    इसके अलावा ग्लूटेन-फ्री उत्पाद में अक्सर अधिक कैलोरी और शक्कर होती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा भी हो सकता है।

    #4

    महंगी हो सकती है ये डाइट

    ग्लूटेन-फ्री उत्पाद महंगे होते हैं क्योंकि इन्हें खास तरीके से तैयार किया जाता है। अगर आप बिना जरूरत के इनका सेवन करेंगे तो आपकी जेब पर असर पड़ सकता है।

    इसके अलावा इन उत्पादों में पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

    इसलिए पहले यह समझना जरूरी होता कि आपको वाकई इसकी जरूरत भी है या नहीं, ताकि आप अनावश्यक खर्च और स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकें।

    #5

    डॉक्टर की सलाह लें

    अगर आपको लगता है कि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो रही है तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें। अपने हिसाब से डाइट बदलना सही नहीं होता।

    डॉक्टर आपकी स्थिति को बेहतर समझ सकते हैं और सही मार्गदर्शन दे सकते हैं। इसलिए अगली बार जब आप सुनें कि कोई कह रहा "ग्लूटन फ्री खाना हमेशा सेहतमंद होता" तो इन बातों का ध्यान रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डाइट
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    डाइट

    आपकी रसोई में मौजूद ये भारतीय मसाले वजन घटाने में कर सकते हैं आपकी मदद वजन घटाना
    वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें हरे बादाम, मिलेंगे ये 5 मुख्य फायदे  वजन घटाना
    बेहतर स्वास्थ्य के लिए नाश्ते में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान खान-पान
    वजन घटाने में मदद करती है जुकिनी, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन वजन घटाना

    लाइफस्टाइल

    बेयर ग्रिल्स से सीखें ये 5 सबक, एडवेंचर को बनाएंगे ज्यादा रोमांचक और सुरक्षित  बेयर ग्रिल्स
    अरबी पसंद है? जानिए इससे बनाए जाने वाले 5 स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी रेसिपी
    कर्नाटक का खूबसूरत तटीय शहर है गोकार्ण, वहां जरूर आजमाएं ये 5 गतिविधियां कर्नाटक
    मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित हैं ये 5 प्रसिद्ध मंदिर और खूबसूरत स्थल मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025