NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महिलाओं के बीच प्रचिलित हो रहा है 'सोप नेल' ट्रेंड, जानिए इसे अपनाने के तरीके
    अगली खबर
    महिलाओं के बीच प्रचिलित हो रहा है 'सोप नेल' ट्रेंड, जानिए इसे अपनाने के तरीके

    महिलाओं के बीच प्रचिलित हो रहा है 'सोप नेल' ट्रेंड, जानिए इसे अपनाने के तरीके

    लेखन सयाली
    Feb 22, 2025
    11:30 pm

    क्या है खबर?

    समय के साथ-साथ महिलाओं के मेकअप के रुझान भी बदलते रहते हैं। केवल लिपस्टिक, आई मेकअप और ब्लश ही नहीं, बल्कि नेल आर्ट भी महिलाओं की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करती है।

    आम तौर पर महिलाएं अपने नाखूनों पर फ्रेंच टिप या अलग-अलग रंगों वाली नेल पेंट लगवाना पसंद करती हैं। हालांकि, इस साल 'सोप नेल' नामक ट्रेंड वायरल हो रहा है।

    आइए जानें यह क्या होता है और इसे कैसे अपनाया जा सकता है।

    सोप नेल

    आखिर क्या होता है 'सोप नेल' ट्रेंड?

    जिन महिलाओं को न्यूड नेल पेंट पसंद आती हैं, उन्हें यह नया रुझान जरूर अपनाना चाहिए। सोप नेल एक ऐसा नेल ट्रेंड है, जिसमें चमकदार, साफ और न्यूड मैनीक्योर शामिल होता है।

    यह लुक 'क्लीन गर्ल' एस्थेटिक से प्रेरित है और यह ऐसा लगता है, जैसे आप तुरंत नहाकर निकली हों। इसमें सफेद, हल्के गुलाबी, बेज और हल्के भूरे रंगों का इस्तेमाल होता है।

    साथ ही, इनमें एक चमकीला स्पर्श भी शामिल किया जाता है।

    तरीका

    आप सोप नेल कैसे पा सकती हैं?

    इस ट्रेंड को अपनाने के लिए सबसे जरूरी होता है अच्छा बेस तैयार करना। जिस तरह मेकअप करने से पहले स्किन केयर किया जाता है, वैसे ही अपने नाखूनों की केयर करें।

    सबसे पहले नाखूनों पर नेल ऑयल लगाएं और उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें। अब बफर की मदद से नाखूनों को तब तक घिसें, जब तक वे चमकीले न दिखने लगें।

    नाखूनों पर हल्के रंग की नेल पोलिश लगाएं और ऊपर से ग्लॉसी पारदर्शी नेल पेंट लगा लें।

    विविधताएं

    सोप नेल के अलग-अलग वैरिएशन

    अगर आपको गुलाबी रंग पसंद है तो आप इस रंग वाले सोप नेल चुन सकती हैं। इसके लिए बेबी पिंक या न्यूड पिंक रंग की नेल पेंट का इस्तेमाल करें।

    इसके अलावा, आप बबल बाथ जैसा लुक पाने के लिए अपने नाखूनों पर सफेद नेल पेंट लगा सकती हैं। इसके बाद सभी नाखूनों के ऊपर सफेद रंग के सितारे चिपका दें।

    इसके अलावा, आप केवल ग्लॉसी पारदर्शी नेल पेंट लगा कर भी यह ट्रेंड अपना सकती हैं।

    अन्य ट्रेंड

    इस साल लोकप्रिय रहने वाले हैं ये अन्य नेल ट्रेंड

    सोप नेल ट्रेंड के अलावा इस साल कई अन्य रुझान भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। इनमें वेलवेट नेल, मोका मूज नेल, रेड नेल, क्रोम फिनिश नेल और मैटेलिक नेल शामिल हैं।

    इसके अलावा, अगर नाखूनों के आकार की बात की जाए तो इस साल बादाम और ओवल आकार बेहद लोकप्रिय रहने वाले हैं।

    अगर आपको नेल आर्ट करवाना पसंद है तो आप फूलों वाली डिजाइन चुन सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    मेकअप टिप्स

    वैलेंटाइन डे: अपने पार्टनर के लिए दिखना चाहती हैं सुंदर? अपनाएं ये मेकअप लुक्स  वैलेंटाइन डे
    इस साल रहेगा इन आधुनिक मेकअप ट्रेंड का बोलबाला, सुंदर दिखने के लिए जरूर आजमाएं टिप्स
    महिलाओं को भा रहे 'ब्रोकली फ्रेकल्स', जानिए क्या है यह नया मेकअप ट्रेंड  टिक-टॉक
    गर्मी में मेकअप को बहने से रोकने के लिए अपनाए ये टिप्स, पूरे दिन दिखेंगी खूबसूरत  गर्मियों के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025