NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है सेब का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
    अगली खबर
    स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है सेब का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
    सेब के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान

    स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है सेब का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

    लेखन अंजली
    Nov 29, 2021
    08:29 pm

    क्या है खबर?

    सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड, आयरन, पौटेशियम, प्रोटीन, फास्फोरस और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

    इसी वजह से लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर सेब का अधिक सेवन किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

    आइए आज आपको बताते हैं कि सेब का अधिक सेवन करने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    #1

    पेट संबंधी समस्याओं का रहता है खतरा

    जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम प्रभावित होता है, जिसके कारण पेट में गैस, जलन और कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

    दरअसल, सेब में फाइबर की अधिकता होती है और अधिक फाइबर के सेवन से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    इसलिए बेहतर होगा कि आप सीमित मात्रा में ही सेब का सेवन करें ताकि आपको किसी भी तरह की पेट संबंधी समस्या से जूझना न पड़े।

    #2

    बढ़ सकता है वजन

    सेब का अधिक सेवन बढ़ते वजन का कारण बन सकता है और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी है।

    इस समस्या को सामान्य न समझें क्योंकि यह शरीर को कई अन्य बीमारियों का घर बना सकती है। इसलिए रोजाना सीमित मात्रा में ही सेब का सेवन करें।

    वैसे कभी-कभी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी लोगों का वजन बढ़ने लगता है, इसलिए बढ़ते वजन की समस्या की असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    #3

    लो ब्लड प्रेशर का बन सकता है कारण

    अगर आपको लो ब्लड प्रेशर यानि निम्न रक्तचाप की समस्या रहती है तो ऐसे में आपको भूल से भी सेब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

    दरअसल, जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा कम हो सकता है।

    इसलिए अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सेब का अधिक सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आपको कई गंभीर पेरशानियां हो सकती हैं।

    #4

    दांतों का स्वास्थ्य हो सकता है प्रभावित

    सेब का अधिक सेवन दांतों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

    कई अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि सेब में एक ऐसा एसिड मौजूद होता है, जो अगर दांतों के संपर्क में ज्यादा आता है तो इससे दांत संवेदनशील हो जाते हैं।

    वहीं, दांतों में संवेदनशीलता से दांतों में दर्द और इनके टूटने की संभावना अधिक हो सकती है। अगर आपको अपने दांतों में संवेदनशीलता महसूस होती है तो तुरंत दंत चिकित्सक से संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    बीमारियों से बचाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    वायु प्रदूषण से बचना है तो नियमित रुप से करें इन पांच योगासनों का अभ्यास योग
    सर्दियों में जरूर खाएं स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट तिल मूंगफली के लड्डू, जानिए रेसिपी रेसिपी
    पिंडली की मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज फिटनेस टिप्स
    कहीं आपकी ग्रीन टी में मिलावट तो नहीं? इन तरीकों से लगाएं पता घरेलू नुस्खे

    बीमारियों से बचाव

    अदरक के छिलकों का इन समस्याओं के समाधान के लिए करें इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    कूल्हों की अकड़न को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है सिंहपर्णी, ये हैं इसके फायदे स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है संतरे का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025