Page Loader
मानसून के मौसम में लगाएं इन 5 आकर्षक रंगों की लिपस्टिक, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

मानसून के मौसम में लगाएं इन 5 आकर्षक रंगों की लिपस्टिक, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

लेखन सयाली
Jul 07, 2024
01:25 pm

क्या है खबर?

अपने पूरे लुक को निखारने के लिए लिपस्टिक का सही रंग चुनना बेहद जरूरी होता है। लिपस्टिक ऐसा मेकअप उत्पाद है, जो आपकी त्वचा की रंगत को निखार सकता है। अलग-अलग रंगों की लिपस्टिक अलग-अलग मौसम और अवसरों पर अच्छी लगती है। आपको मानसून के मौसम में चटक लाल, कोरल गुलाबी और नारंगी जैसे चमकीले रंगों का चुनाव करना चाहिए। आज के मेकअप टिप्स में जानिए मानसून के अनुकूल 5 सबसे शानदार लिपस्टिक के रंग।

#1

नारंगी रंग की लिपस्टिक

मानसून के दिनों में बादल छाए रहते हैं और बरसात होती रहती है। ऐसे में आप बारिश के दिनों में नारंगी रंग की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं। यह रंग बरसात के बाद निकलने वाली धूप की आशा को दर्शाएगा। ज्यादातर महिलाएं नारंगी रंग की लिपस्टिक लगाने से परहेज करती हैं। हालांकि, अगर इसे अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार लगाया जाए तो यह आपको सबसे अलग दिखने में मदद कर सकती है।

#2

गुलाबी रंग की लिपस्टिक

गुलाबी रंग अधिकतर महिलाओं का पसंदीदा होता है। इस रंग की लिपस्टिक बरसात के दिनों में सभी पर जंचती है। मानसून का मौसम बसंत के ठीक बाद शुरू होता है, इसके चलते आप बसंत की भावना को बनाए रखने के लिए गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाएं। बाजार में कोरल गुलाबी, चटक गुलाबी, न्यूड गुलाबी और फुकाशिया आदि जैसी तमाम विविधताओं वाली गुलाबी रंगों की लिपस्टिक मौजूद हैं। आप अपनी पसंद और अवसर के अनुसार सही गुलाबी शेड चुन सकती हैं।

#3

लाल रंग की लिपस्टिक

लाल एक खूबसूरत और बहुमुखी रंग है, जो सभी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखता है। लाल रंग के कपड़ों के साथ-साथ इस रंग की लिपस्टिक भी बेहद आकर्षक लगती है। मानसून के दिनों में आप सबसे शानदार दिखने के लिए इस रंग की लिपस्टिक लगाएं। यह रंग आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा और आपको एक एलेगेंट लुक भी प्रदान करेगा। आप अपने होंठों की देखभाल करने के लिए चुकंदर से बनी लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।

#4

न्यूड लिपस्टिक 

मानसून के दौरान सरल और अनौपचारिक लुक पाने के लिए आपको न्यूड लिपस्टिक लगानी चाहिए। न्यूड लिपस्टिक हर तरह की रंगत वाली महिलाओं और हर अवसर पर आकर्षक लगती है। आप गाढ़े और हल्के भूरे रंग की न्यूड लिपस्टिक लगाएं या गुलाबी रंग की न्यूड लिपस्टिक का चुनाव करें। ये रंग चटक नहीं लगते और आपको कम मेहनत में बेहद खूबसूरत दिखाते हैं। आप अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार न्यूड लिपस्टिक चुनने के लिए ये तरीके अपनाएं।

#5

बरगंडी रंग की लिपस्टिक

गाढ़े बरगंडी रंग की लिपस्टिक बेहद आकर्षक दिखती है, जो आपके मेकअप में चार चांद लगा सकती है। यह एक खूबसूरत रंग है, जो हर तरह की भारतीय त्वचा की रंगत पर जचता है। मानसून के दिनों में रात के समय बाहर जाते वक्त आप इस रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके साथ आप अपने आखों के मेकअप को हल्का रखें और मोटा आई लाइनर लगाएं। इस रंग की लिपस्टिक भूरे बालों वाली महिलाओं पर बेहद खूबसूरत लगती है।