
इंदौर के नजदीक मौजूद हैं ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, जहां मजे से बितेंगे छुट्टियों के दिन
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश में स्थित इंदौर अपने समृद्ध इतिहास और विरासत को खूबसूरती से संरक्षित किया है।
यह प्राचीन मंदिरों, आकर्षक संग्रहालयों और शानदार प्रकृति दृश्यों के माध्यम से पर्यटनों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
इंदौर पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है और आज हम आपको इसके नजदीक मौजूद ऑफबीट पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों के दिन सूकुन से बिता सकते हैं।
#1
बुरहानपुर
बुरहानपुर वह जगह है, जहां शाहजहां की पत्नी मुमताज बेगम की अपने बच्चे को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी।
ताप्ती नदी के तट पर स्थित इस शहर में कई किले और खंडर हैं। यहां की जामा मस्जिद एकमात्र ऐसी मस्जिद है, जिसमें उर्दू और संस्कृत दोनों लिपियां हैं।
यहां के असीरगढ़ किले को दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता था। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं तो एक बार यहां का रुख जरूर करें।
#2
जानापाव कुटी
इंदौर से कुछ ही दूरी पर स्थित जानापाव परशुराम का जन्म स्थान है, जो समुद्र तल से 854 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।
जानापाव कुटी विंध्याचल श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी है। यहां एक मंदिर है, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार को समर्पित है। वहीं, पहाड़ी के ऊपर मौजूद एक तालाब को चंबल नदी का स्रोत माना जाता है।
यकीनन यहां की यात्रा आपको एक अलग ही अनुभव प्रदान करेगी।
#3
महेश्वर
इंदौर से 91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महेश्वर अहिल्या किले का घर है, जो अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।
अहिल्या किला इंदौर के पास घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और अब इसे एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है।
हालांकि, लोग अभी भी इसकी भव्यता का अनुभव करने के लिए जा सकते हैं क्योंकि इसकी वास्तुकला और अन्य चीजें आज भी पहले जैसी ही हैं।
#4
मांडु
इंदौर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मांडु जहज महल के लिए प्रसिद्ध है।
मांडू में मौजूद इस महल का निर्माण 15वीं शताब्दी में उस समय मांडू के शासक गियास-उद-दीन खिलजी की 15,000 पत्नियों के आवास के उद्देश्य से किया गया था।
मांडू अद्भुत प्राचीन वास्तुकला का घर भी है। बता दें कि इसमें रूपमती का मंडप, बाज बहादुर का महल, मांडू किला और रीवा कुंड आदि चीजें हैं।