NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिल्ली या बेंगलुरु नहीं, प्रवासियों के लिए मुंबई है सबसे महंगा शहर; अध्ययन में खुलासा
    अगली खबर
    दिल्ली या बेंगलुरु नहीं, प्रवासियों के लिए मुंबई है सबसे महंगा शहर; अध्ययन में खुलासा

    दिल्ली या बेंगलुरु नहीं, प्रवासियों के लिए मुंबई है सबसे महंगा शहर; अध्ययन में खुलासा

    लेखन अंजली
    Jun 17, 2024
    05:51 pm

    क्या है खबर?

    एक हालिया अध्ययन से यह सामने आया है कि भारत में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है। इसके बाद सूची में दिल्ली और चेन्नई हैं।

    इन शहरों के मुकाबले में बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में प्रवासियों के रहने-खाने का खर्चा 40 से 50 प्रतिशत तक कम है।

    आइए जानते हैं कि इस अध्ययन में दुनिया का सबसे महंगा शहर कौन-सा है।

    अध्ययन 

    मुंबई और दिल्ली एशिया के सबसे महंगे शहरों में शामिल 

    साल 1945 में स्थापित अमेरिकी फर्म मर्सर के 'साल 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे' के अनुसार, वैश्विक स्तर पर प्रवासियों के लिए मुंबई दुनिया का 136वां सबसे महंगा शहर है, फिर दिल्ली 164वें स्थान पर है।

    इसके बाद चेन्नई 189वें, बेंगलुरु 195वें, हैदराबाद 202वें, पुणे 205वें और कोलकाता 207वें स्थान पर है।

    इस हिसाब से मुंबई अब एशिया में सबसे महंगे शहर के तौर पर प्रवासियों के लिए 21वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली 30वें स्थान पर है।

    कारण

    आवासीय किराए में हुई 8-10 फीसदी की बढ़ोतरी 

    दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु के आवासीय किराए में 8-10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पुणे और कोलकाता ने लगभग 3-4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि का अनुभव किया गया।

    मर्सर के इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा, "वैश्विक रैंकिंग में भारतीय शहरों की स्थिति में बदलाव आया है, जिसका कारण मुख्य रूप से मुद्रा की अस्थिरता और वस्तुओं या सेवाओं की कीमतों में मुद्रास्फीति की वृद्धि से प्रभावित होना हो सकता है।"

    किफायती शहर 

    पुणे और कोलकाता सबसे अधिक बजट अनुकूल विकल्प 

    अध्ययन में पाया गया कि भारत के सभी शहरों में फलों, सब्जियों, दूध सहित आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं, लेकिन इनमें कोलकाता और पुणे सबसे अधिक बजट के अनुकूल विकल्प हैं।

    चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में शराब और तंबाकू की कीमतों में वृद्धि देखी गई। इसके साथ ही व्यक्तिगत देखभाल के खर्च भी सभी शहरों में बढ़ गए हैं।

    अध्ययन में शामिल अधिकांश भारतीय शहरों में बिजली और इंटरनेट या ब्रॉडबैंड जैसी सुविधाएं भी 2024 में महंगी हो गईं।

    शीर्ष 10

    प्रवासियों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर है हांगकांग

    इस अध्ययन के मुताबिक, हांगकांग प्रवासियों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर है। इसका कारण शहर में बढ़ती मुद्रास्फीति और बढ़ती आवास लागत को बताया गया है।

    इस सूची में दूसरे स्थान पर सिंगापुर है, जबकि तीसरे पर ज्यूरिक और चौथे पर जिनेवा है।

    इसके बाद 5वें स्थान पर बेसल को रखा गया है और 6वें स्थान पर बर्न शहर है।

    7वें पर न्यूयॉर्क, 8वें पर लंदन, 9वें पर नासाउ और 10वें स्थान पर लॉस एंजेलिस है।

    सर्वे

    मर्सर के 2024 के अध्ययन में 226 शहर शामिल 

    2024 के लिए मर्सर के सर्वे में 226 शहर शामिल हैं।

    यह आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू सामान और मनोरंजन सहित प्रत्येक स्थान में 200 से अधिक वस्तुओं की तुलनात्मक लागत को मापता है।

    एकत्र किया गया डाटा सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, जिसकी नियोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय असाइनियों के लिए कुशल और पारदर्शी मुआवजा पैकेज डिजाइन करने की आवश्यकता होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    चेन्नई
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 23 मई के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल डीजल की कीमतें: 24 मई के लिए जारी हुए नए दाम, कहां हुआ बदलाव? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल: 25 मई के लिए ताजा भाव जारी, इन राज्यों में हुआ कीमतों में बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 26 मई के लिए जारी हुए नए दाम, कहां-कितने बदले?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    दिल्ली

    दिल्ली: सरिता विहार के पास शान-ए-पंजाब-ताज एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग भारतीय रेलवे
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 4 जून के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी ने लगाई जीत की हैट्रिक, कन्हैया हारे कन्हैया कुमार
    पेट्रोल-डीजल: 5 जून के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    चेन्नई

    जोहो की सह-संस्थापक राधा वेम्बू हैं देश की सबसे अमीर महिला, जानिए उनकी संपत्ति जोहो
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: देश के प्रमुख शहरों में कितने बदले आज के दाम?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 1 दिसंबर के लिए जारी हुए दाम, जानिए कहां हुआ महंगा पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    चक्रवात 'मिचौंग' की वजह से चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात; 2 की मौत, कई उड़ानें रद्द तमिलनाडु

    बेंगलुरु

    बेंगलुरु जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में NIA का 7 राज्यों में छापा राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    उत्तर प्रदेश: नौकरी जाने के बाद लखनऊ लौटे युवक ने की आत्महत्या लखनऊ
    बेंगलुरु में पानी की भारी किल्लत; सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी तैनात, बर्बादी पर 5,000 रुपये का जुर्माना  कर्नाटक
    कर्नाटक: बेंगलुरु में बम विस्फोट की धमकी को सिद्धारमैया ने नकारा, बोले- कोई फोन नहीं आया कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025