NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / माउंटेन क्लाइंबर बनाम क्रंच: जानिए किस व्यायाम का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर 
    अगली खबर
    माउंटेन क्लाइंबर बनाम क्रंच: जानिए किस व्यायाम का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर 
    माउंटेन क्लाइंबर बनाम क्रंच (तस्वीर: फ्रीपिक)

    माउंटेन क्लाइंबर बनाम क्रंच: जानिए किस व्यायाम का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर 

    लेखन अंजली
    Sep 28, 2023
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    माउंटेन क्लाइंबर और क्रंच पूरे शरीर पर प्रभाव डालने वाले व्यायाम हैं, लेकिन कई लोग इनके बीच चयन करने में भ्रमित होते हैं। हालांकि, दोनों की तकनीक और फायदे अलग-अलग हैं।

    आइए आज हम आपको दोनों व्यायाम करने का तरीका और इनके फायदे बताते हैं ताकि आप इनमें से किसी एक का चयन आसानी से कर सकें।

    अच्छी बात यह है कि इन व्यायाम के लिए किसी भी व्यायाम मशीन या उपकरण की जरूरत नहीं है।

    माउंटेन क्लाइंबर

    माउंटेन क्लाइंबर व्यायाम कैसे किया जाता है?

    सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें और दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें।

    अब दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा करके दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे छाती की ओर लाएं। इसके बाद इसे सीधा करें।

    जब आप दाएं पैर को सीधा करें तो बाएं पैर के घुटने को छाती की ओर लाएं। कुछ मिनट तक ऐसे ही अपने पैरों को चलाते रहें।

    यहां जानिए माउंटेन क्लाइंबर का अभ्यास करते हुए होने वाली गलतियां।

    क्रंच

    क्रंच करने का तरीका 

    इसके लिए पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए तलवों को फर्श पर रखें।

    इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में मिलाएं और उन्हें सिर के पीछे के हिस्से पर रखें। इस दौरान गर्दन को सीधा रखें और फिर सांस छोड़ते हुए कंधों को फर्श से थोड़ा ऊपर उठाएं।

    फिर सांस लेते हुए सिर और कंधों को नीचे फर्श पर रखें। ऐसा 15-20 बार करें।

    फायदे

    माउंटेन क्लाइंबर करने के फायदे

    यह काफी अच्छा कार्डियो व्यायाम है और यह हृदय के स्वास्थ के लिए लाभदायक है।

    माउंटेन क्लाइंबर वजन घटाने में भी सहायक है। इस व्यायाम से स्टेमिना बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है।

    यह पूरे शरीर की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और शरीर में लचीलापन आता है।

    यह व्यायाम पीठ दर्द को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

    लाभ

    क्रंच से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ  

    रोजाना क्रंच करने से पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने के साथ आकर्षक एब्स बनाने में भी मदद मिल सकती है।

    पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए भी क्रंच अच्छी मानी जाती है।

    इसी तरह शरीर को लचीला बनाने, कैलोरी को जलाने, वजन कम करने, पीठ और गर्दन पर सकारात्मक प्रभाव डालने में भी यह काफी मददगार है।

    इसका नियमित अभ्यास आपको दिनभर तरोताजा रखने के साथ सक्रिय भी रखता है।

    चयन

    दोनों व्यायाम में से किसका चयन करना है ज्यादा बेहतर? 

    अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना है तो क्रंच आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसका कारण है कि यह हृदय गति बढ़ाती हैं, जिससे आप अधिक से अधिक कैलोरी कम कर सकते हैं।

    कोर स्ट्रेंथ और मसल टोन को बेहतर बनाने के लिए माउंटेन क्लाइंबर बेहतर है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि शरीर के सभी अंगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े, जिससे मांसपेशियों को बेहतर मजबूती मिले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल फिट रहने के लिए करते हैं इस वर्कआउट और डाइट को फॉलो जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: नुसरत भरूचा फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान नुसरत भरूचा
    जन्मदिन विशेष: कैसे इतना फिट रहते हैं सुपरस्टार जूनियर एनटीआर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान  जूनियर एनटीआर
    स्विमिंग बनाम साइकिलिंग: वजन घटाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज है ज्यादा असरदार लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    पहाड़ों में रहने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 अद्भुत फायदे स्वास्थ्य
    घर पर बॉडी वॉश बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके त्वचा की देखभाल
    पर्यावरण के अनुकूल हैं ये 5 भारतीय जगह, एक बार जरूर बनाएं घूमने की योजना  ट्रेवल टिप्स
    अधिक प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए बन सकती है मुसीबत, हो सकती हैं ये 5 समस्याएं खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025