Loading...
माइंडफुलनेस से होता है सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल और मानसिक स्वास्थ्य रहता है दुरुस्त- अध्ययन
माइंडफुलनेस का सोशल मीडिया के स्वस्थ इस्तेमाल से संबंध (तस्वीर: पिक्सेल)

माइंडफुलनेस से होता है सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल और मानसिक स्वास्थ्य रहता है दुरुस्त- अध्ययन

लेखन सयाली
Nov 27, 2026
12:02 pm

क्या है खबर?

माइंडफुलनेस वर्तमान पर ध्यान देने का एक अभ्यास है, जो ध्यान की एक प्राचीन परंपरा है। इससे जुड़ा एक हालिया अध्ययन कहता है कि इस अभ्यास के जरिए मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो जाता है। साथ ही अध्ययन से सामने आया है कि जो लोग माइंडफुलनेस करते हैं, वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा सकारात्मक तरीके से कर पाते हैं। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

अध्ययन

लंदन में किया गया अध्ययन

इस अध्ययन को 'PLOS वन' में प्रकाशित किया गया है। इसे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) के शोधकर्ताओं ने पूरा किया।

इसके जरिए सामने आया है कि जो लोग ज्यादा माइंडफुलनेस करते हैं, उनके सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य परिणामों का अनुभव करने की संभावना ज्यादा होती है।

पाया गया कि जो लोग रोजमर्रा के जीवन में ज्यादा माइंडफुल रहते हैं, वे अवसाद, चिंता, तनाव, अकेलेपन और कुछ छूट जाने के डर (FoMO) से बचे रहते हैं।

जांच

28,000 लोगों के डेटा से पूरा हुआ अध्ययन

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 43 पुराने अध्ययनों का आकलन किया, जिनमें 28,000 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल थे। प्रतिभागियों की उम्र 10 से 92 साल के बीच थी और उनमें से 46.5 प्रतिशत विश्वविद्यालय के छात्र थे।

सभी अध्ययनों में प्रतिभागियों ने खुद ही माइंडफुलनेस या सोशल मीडिया के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी।

24 अध्ययनों में 'माइंडफुल अटेंशन अवेयरनेस स्केल' का इस्तेमाल किया गया, जो यह मापता है कि लोग अपने वर्तमान अनुभवों को लेकर कितने जागरूक हैं।

ADVERTISEMENT

नतीजे

क्या रहे अध्ययन के नतीजे?

नतीजों के मुताबिक, 43 में से 39 अध्ययनों ने इस विचार का समर्थन किया कि माइंडफुलनेस, सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाव में मदद कर सकती है।

कई अध्ययनों के मुताबिक, माइंडफुलनेस या सोशल मीडिया का सचेत होकर इस्तेमाल करने से ऑनलाइन अनुभवों और खराब मानसिक स्वास्थ्य के बीच के संबंध कमजोर होते हैं।

इसका FoMO पर खासा असर देखने को मिला।

ADVERTISEMENT

परिणाम

क्या बोले अध्ययन के लेखक?

अध्ययन के लेखक डॉक्टर टिबर ने कहा, "माइंडफुलनेस लोगों को अपने विचारों और भावनाओं पर तुरंत अमल किए बिना, उन्हें पहचानने में मदद करती है। इससे आदतन प्रतिक्रियाओं से पीछे हटना, ध्यान अधिक सोच-समझकर केंद्रित करना और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सचेत तरीके से करना आसान हो सकता है।"

हालांकि, इस विषय पर अभी और अध्ययन करने की जरूरत है, क्योंकि हालिया नतीजे केवल पश्चिमी देशों के डेटा तक सीमित हैं।

ADVERTISEMENT