गर्मियों के दौरान बनाएं ये 5 स्वादिष्ट कुल्फी, आसान हैं रेसिपी
क्या है खबर?
गर्मियों में ठंडी-ठंडी कुल्फियों का सेवन न केवल मुंह को स्वाद देती हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाती हैं। कुल्फी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होती है क्योंकि उनके लिए आपको सिर्फ कुछ सामग्रियों को एकसाथ मिलाना होता है। आइए आज हम आपको पांच स्वादिष्ट और आसान कुल्फी की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप गर्मियों के दौरान घर पर कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं।
#1
आम की कुल्फी
आम की कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गाढ़ा दूध डालकर इसे उबालें, फिर इसमें कटे हुए आम, सूखे मेवे और इलायची का पाउडर डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें और जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे कुल्फी के सांचे में भरें। आखिर में इन सांचों को जमने के लिए रख दें। 5-6 घंटे के बाद इन कुल्फियों को परोसें।
#2
पान की कुल्फी
इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गाढ़ा दूध और पानी को एकसाथ मिलाएं, फिर इसमें पान का स्वाद डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें, फिर इसमें काजू का पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर जमने के लिए रख दें। 5-6 घंटे के बाद कुल्फी को निकालकर परोसें।
#3
रबड़ी कुल्फी
सबसे पहले एक बर्तन में दूध को तब तक उबालें जब तक कि उसकी मात्रा आधी न हो जाए। इसके बाद इसमें गाढ़ा दूध और इलायची का पाउडर मिलाएं, फिर इसे ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें केसर के धागे और कटे हुए सूखे मेवे मिलाएं। अंत में इस मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर जमने के लिए रख दें। 5-6 घंटे के बाद कुल्फी को परोसें।
#4
काजू बादाम की कुल्फी
सबसे पहले एक बर्तन में काजू, बादाम और दूध को तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें गाढ़ा दूध और इलायची का पाउडर मिलाएं, फिर इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें केसर के धागे और कटे हुए सूखे मेवे मिलाएं। अंत में इस मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर जमने के लिए रख दें। 5-6 घंटे के बाद कुल्फी को परोसें।
#5
नारियल की कुल्फी
सबसे पहले एक बर्तन में नारियल का दूध और चीनी डालकर इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसमें गाढ़ा दूध और इलायची का पाउडर मिलाएं, फिर इसे ठंडा होने दें। अंत में इस मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर जमने के लिए रख दें। 5-6 घंटे के बाद कुल्फी को परोसें।