NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या है प्राणिक हीलिंग? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    क्या है प्राणिक हीलिंग? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    प्राणिक हीलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    क्या है प्राणिक हीलिंग? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Jul 25, 2022
    12:40 pm

    क्या है खबर?

    मेडिटेशन और उपचार प्रक्रियाओं ने हमारी जीवनशैली में अपनी एक अहम जगह बना ली है क्योंकि यह लोगों को कई तरह के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लाभ देने में सक्षम है।

    प्राणिक हीलिंग एक अपरंपरागत समग्र उपचार है, जिसका उद्देश्य शरीर की ऊर्जा प्रक्रियाओं को संतुलित करना है।

    यह एक तरह की थेरेपी है, जो हमारे शरीर को प्रभावी ढंग से कार्य करने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।

    आइए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जानें।

    जानकारी

    प्राणिक हीलिंग क्या है?

    प्राणिक हीलिंग थेरेपी आध्यात्मिक गुरु ग्रैंडमास्टर चोआ कोक सुई ने बनाई थी। यह "जीवन शक्ति," "ऊर्जा" या "प्राण" का इस्तेमाल करके शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में सक्षम है। इसमें तिब्बत, भारत और चीन की प्राचीन तकनीकें और कबला की शिक्षाएं शामिल हैं।

    विशेषज्ञ का स्पष्टीकरण

    प्राणिक हीलिंग के पीछे की अवधारणा

    दुनियाभर में मशहूर वास्तु विशेषज्ञ और वास्तु विजडम के संस्थापक गिरेंद्र भारती ने समझाया, "पृथ्वी पर हर समय महत्वपूर्ण जीवन शक्ति ऊर्जा (या सार्वभौमिक ऊर्जा) का स्थिर और निरंतर प्रवाह होता है। यह ऊर्जा जीवन शक्ति की छोटी अदृश्य बूंदों से बनी है, जो हमें स्वस्थ और जीवित रखने में काफी मदद कर सकती है।"

    प्राणिक हीलिंग इसी जीवन शक्ति ऊर्जा को कहा गया है।

    विभिन्न संस्कृतियां

    विभिन्न संस्कृतियों ने जीवन शक्ति को अलग-अलग नाम दिए हैं- भारती

    भारती के अनुसार, दुनियाभर की लगभग हर संस्कृति में इस जीवन शक्ति और इसके नाम की समझ है।

    उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए, चीन में इसे 'ची' के रूप में और जापान में 'की' के रूप में जाना जाता है, जबकि हिब्रू में इसे 'रुच' के रूप में जाना जाता है और पॉलिनेशियन में इस ऊर्जा को 'मन' के रूप में जाना जाता है। प्राचीन संस्कृत में इसे 'प्राण' के रूप में जाना जाता है।"

    स्त्रोत

    पृथ्वी पर ऊर्जा के तीन स्रोत

    सूर्य: सूर्य के प्रकाश में विद्यमान ऊर्जा को आप धूप सेंकने, सूर्य की ओर देखने और सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने वाले पानी के माध्यम से अवशोषित कर सकते हैं।

    वायु: वायु में विद्यमान ऊर्जा को आप श्वास, शरीर चक्र, गहरी और धीमी श्वास और त्वचा के छिद्रों के माध्यम से अवशोषित कर सकते हैं।

    पृथ्वी: जमीन में मौजूद ऊर्जा को आप अपने पैरों के तलवों पर स्थित छोटे चक्रों या दबाव बिंदुओं से अवशोषित कर सकते हैं।

    फायदे

    प्राणिक हीलिंग के लाभ

    बच्चों में तेज बुखार को कम करने में प्राणिक हीलिंग काफी मदद कर सकती है।

    यह खांसी और सर्दी का भी उपचार कर सकती है और तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों को कम करने में भी सहायक है।

    यह थेरेपी खुशी, आंतरिक शांति और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देते हुए आपकी ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी सक्षम है।

    यह व्यक्ति की स्मृति और एकाग्रता में सुधार करने में भी मददगार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    मेडिटेशन

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    लाइफस्टाइल

    मानसून में जरूर बनाकर खाएं ये पांच तरह के स्वीट कॉर्न व्यंजन मानसून
    टाइम मैगजीन: 'दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ स्थानों' में शामिल हुए अहमदाबाद और केरल गुजरात
    इलाहाबाद में स्थित हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं उत्तर प्रदेश
    ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट हैं ये पांच स्मूदी रेसिपी, सेवन से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता खान-पान

    मेडिटेशन

    विपश्यना मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025