NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के ये 5 प्रकार के व्यंजन दुनियाभर में हैं बहुत प्रसिद्ध
    अगली खबर
    भारत के ये 5 प्रकार के व्यंजन दुनियाभर में हैं बहुत प्रसिद्ध
    विदेशों में प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन

    भारत के ये 5 प्रकार के व्यंजन दुनियाभर में हैं बहुत प्रसिद्ध

    लेखन अंजली
    Sep 05, 2023
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    भारत में व्यंजनों के एक नहीं बल्कि कई प्रकार मिलते हैं और हर का एक अपना अलग स्वाद और विशेषताएं हैं।

    यहां आपको उत्तर भारतीय व्यंजनों से लेकर बंगाली व्यंजनों में विभिन्न प्रकार की पारंपरिक करी, रोटी, चावल और मीठे व्यंजन मिल सकते हैं।

    यही वजह है कि भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए विदेशों से भी लोग यहां आते हैं।

    आइए आज हम आपको भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों के प्रकारों के बारे में बताते हैं।

    #1

    उत्तर भारतीय व्यंजन

    उत्तर भारतीय व्यंजनों को बड़े पैमाने पर पसंद किया जाता है।

    इसमें शामिल दाल मखनी, शाही पनीर, मसाला चाप, बटर नान, राजमा-चावल, छोले-भटूरे, गोलगप्पे, समोसा और आलू चाट जैसे व्यंजनों के प्रशंसक केवल भारतीय लोगों ही नहीं हैं, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग भी इन्हें पसंद करते हैं।

    अमेरिका और ब्रिटेन से लेकर जापान और जर्मनी तक, आपको यह स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन लगभग हर जगह मिल जाएंगे।

    #2

    दक्षिण भारतीय व्यंजन

    विदेशों में लोग दक्षिण भारतीय व्यंजनों को उनके स्वाद, विविधता, स्वास्थ्य लाभ और इन्हें बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्रियों के कारण पसंद करते हैं।

    जर्मनी के बर्लिन में डोसा एंड मोर नामक एक रेस्टोरेंट है, जो दक्षिण भारतीय व्यंजनों जैसे इडली-सांबर, डोसा, वड़ा, उत्तपम और रसम आदि के लिए मशहूर है।

    यहां आमतौर पर पूरे दिन स्थानीय लोगों और पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

    #3

    गुजराती व्यंजन

    ढोकला, खांडवी, थेपला, हांडवो से लेकर गठिया और उंधियू तक, विदेशों में रहने वाले लोगों को गुजराती व्यंजन बहुत पसंद आते हैं।

    इन व्यंजनों के प्रति विदेशियों की दीवानगी ऐसी है कि कई सुपरमार्केट्स में रेडी-टू-ईट, रेडी-टू-कुक और पाउडर मिश्रण में गुजराती व्यंजन तक बिकने लगे हैं।

    इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया में कई भारतीय मूल के लोगों और विदेशी स्वामित्व वाले रेस्टोरेंट में भी ये व्यंजन परोसे जाते हैं।

    #4

    मुगलई व्यंजन

    विदेशियों को मुगलई व्यंजन बहुत पसंद आते हैं। इनमें शामिल नवरतन कोरमा और मलाई कोफ्ता जैसे व्यंजन बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।

    हालांकि, अगर सात समंदर पार लोकप्रिय इन व्यंजनों में से किसी एक व्यंजन को चुनने की बात आती है तो वह बिरयानी ही होगी।

    चावल से बनने वाले इस व्यंजन को इसके स्वाद और सुगंध के कारण ऑस्ट्रेलिया, जापान और कनाडा जैसे कई देशों के रेस्टोरेंट के मैन्यू में शामिल किया गया है।

    #5

    बंगाली व्यंजन

    जब पारंपरिक भारतीय मिठाइयों की बात आती है तो बंगाली व्यंजनों का नाम सबसे पहले आता है।

    रसगुल्ला, मिष्टी दोई, रसमलाई, चोमचोम और संदेश जैसी बहुत सारी बंगाली मिठाइयां हैं, जो दुनियाभर में बेची जाती हैं, खासकर अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम (UK) आदि देशों में।

    मिठाइयों के अलावा बंगाली व्यंजनों में अलूर डोम, अलूर पोस्टो और लूची सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    खान-पान

    जुनिपर बेरी को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगें कई फायदे लाइफस्टाइल
    स्वतंत्रता दिवस: तिरंगा थीम पर घर पर बनाएं ये तीन रंगों वाले व्यंजन, आसान है रेसिपी रेसिपी
    शाकाहारी थाली की कीमत में वृद्धि, जानिए कारण लाइफस्टाइल
    अमरुद के पत्तों से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    होंठों का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा साफ रंग त्वचा की देखभाल
    स्टेमिना बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास योगासन
    रक्षाबंधन के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, लगेंगी बहुत खूबसूरत रक्षाबंधन
    बच्चों के लिए अनुकूल हैं ये 5 सुमद्र तट, एक बार जरूर करें इनका रुख पर्यटन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025