NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में नहीं सताएगा अर्थराइटिस का दर्द, ऐसे रखें अपना ख्याल
    अगली खबर
    मानसून में नहीं सताएगा अर्थराइटिस का दर्द, ऐसे रखें अपना ख्याल
    मानसून में अर्थराइटिस रोगी ऐसे रखें अपना ख्याल

    मानसून में नहीं सताएगा अर्थराइटिस का दर्द, ऐसे रखें अपना ख्याल

    लेखन अंजली
    Jul 20, 2023
    08:35 pm

    क्या है खबर?

    मानसून में अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में जोड़ों के दर्द और जकड़न की शिकायत बढ़ सकती है।

    इसका कारण है कि इस मौसम के दौरान जलवायु में कम दबाव के कारण जोड़ों के अंदर और आसपास के ऊतकों पर बुरा असर पड़ता है।

    फिर चाहें आप ऑस्टियोअर्थराइटिस से ग्रस्त हो या रूमेटाइड अर्थराइटिस से, अगर आपको मानसून में अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है तो इन 5 टिप्स को अपनाकर आप इससे बचे रह सकते हैं।

    #1

    सक्रिय रहने से मिलेगा आराम

    बारिश के मौसम में सक्रिय रहने से जोड़ों की अकड़न से राहत मिल सकती है। इसके लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां महत्वपूर्ण है।

    मानसून के दौरान जोड़ों के लचीलेपन को बनाए रखने और जकड़न को कम करने के लिए कम प्रभाव वाली एक्सरसाइज जैसे तैराकी या घर के अंदर घूमना आदि गतिविधियों पर जोर देना चाहिए।

    रूमेटाइड अर्थराइटिस के जोखिम को कम करने के लिए आप इन 5 योगासनों का अभ्यास भी कर सकते हैं।

    #2

    वजन को नियंत्रित रखें

    विशेषज्ञों के मुताबिक, अर्थराइटिस के दर्द से बचे रहने के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। अतिरिक्त वजन के कारण जोड़ों पर अधिक दबाव पड़ता है और इसी से दर्द की स्थिति पैदा होती है।

    स्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधि और योग आदि ऐसे उपाय हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इस प्रकार आप जोड़ों पर दबाव डालने से बच सकते हैं और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी छुटकारा पा सकते हैं।

    #3

    गुनगुने पानी का सेवन करते रहें 

    अगर आप मानसून में अर्थराइटिस के दर्द से बचे रहना चाहते हैं तो समय-समय पर गुनगुने पानी का सेवन करते रहें।

    इससे जोड़ों में चिकनाई बढ़ने लगेगी और मांसपेशियों में ऐंठन भी कम होगी। ऐसे में जोड़ों में दर्द होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसलिए समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहें।

    इसके साथ ही अपनी डाइट में सूप और ग्रीन टी जैसे स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों को भी शामिल किया जा सकता है।

    #4

    स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का करें सेवन

    अर्थराइटिस से ग्रस्त लोगों को अपनी डाइट पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। बेहतर डाइट की मदद से भी जोड़ों में होने वाले दर्द से बचा जा सकता है।

    अच्छा होगा कि आप अपनी डाइट में विटामिन-B12, विटामिन-B6, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें।

    इसके अतिरिक्त शराब और अधिक चीनी वाले खाद्य और पेय पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।

    #5

    सही कपड़े पहनें

    मानसून के दौरान शरीर में मौजूद खून का प्रवाह हृदय और फेफड़ों जैसे मुख्य अंगों की ओर अधिक होता है और जोड़ों की तरफ खून का प्रवाह कम होता है, जिसके कारण जोड़ों में अधिक दर्द होने लगता है।

    ऐसे में खून के प्रवाह को ठीक रखने के लिए ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें, जो ठंड और नमी से बचाते हैं।

    यदि दर्द बना रहता है या गंभीर हो जाता है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मानसून

    मानसून की बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसून के टिप्स
    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान दिल्ली
    देश के 80 प्रतिशत हिस्से में पहुंचा मानसून, 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग
    मानसून के दौरान इस तरह करें मेकअप, लंबे समय तक रहेगा ठीक मेकअप टिप्स

    लाइफस्टाइल

    मानसून के दौरान अपने कुत्ते का इस तरह से रखें ध्यान, बीमारियों से रहेगा सुरक्षित पालतू जानवर
    सांस की बदबू से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए इन असरदार घरेलू नुस्खों को अपनाएं प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    पाव से घर पर बनाएं ये 5 तरह के स्वादिष्ट व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    सावन का पहला सोमवार: व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, रहेंगे स्वस्थ सावन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025