Page Loader
होने वाली दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये 5 लिपस्टिक शेड्स

होने वाली दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये 5 लिपस्टिक शेड्स

लेखन अंजली
Nov 16, 2024
08:19 pm

क्या है खबर?

कहते हैं कि अगर लिपस्टिक शेड अच्छा हो तो पूरे चेहरे पर चमक और ताजगी सी आ जाती है, फिर चाहें आपने पूरे चेहरे पर अन्य कोई मेकअप उत्पाद लगाया हो या नहीं। अभी शादी का सीजन है तो होने वाली दुल्हनें इस उलझन में होगीं कि क्या खरीदना सही है और क्या नहीं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आइए आज हम आपको 5 ऐसे लिपस्टिक शेड्स बताते हैं, जो आपकी मेकअप किट में जरूर होने चाहिए।

#1

रेड शेड

रेड लिपस्टिक को सदाबहार माना जाता है और यह हर तरह के कपड़े पर जचती है। हालांकि, रेड लिपस्टिक के शेड का चयन अपने स्किन टोन के हिसाब से करें। अगर आपका स्किन टोन ज्यादा फेयर है तो बेरी रेड शेड की लिपस्टिक का चयन करें, वहीं स्किन टोन थोड़ी डार्क है तो ब्रिक और रस्ट कलर वाली रेड शेड लिपस्टिक चुननी चाहिए। बस ऐसी लिपस्टिक खरीदने से बचें, जिनमें पैराबीन हों क्योंकि यह केमिकल होंठों को नुकसान पहुंचाता है।

#2

न्यूड शेड

न्यूड लिपस्टिक काफी चलन में है तो हर होने वाली दुल्हन के पास इस शेड में लिपस्टिक जरूर होनी चाहिए। बेहतर होगा कि आप न्यूड लिपस्टिक खरीदने से पहले उसी शेड का सैंपल दुकान पर एक बार लगाकर देख लें। अगर आपके पास कोई गलत अंडरटोन वाली न्यूड लिपस्टिक आ गई है तो उसे किसी अन्य रंग की लिपस्टिक के साथ लेयर करें। यहां जानिए न्यूड शेड लिपस्टिक चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें

#3

ब्राउन शेड 

अगर आप अपनी शादी के समारोह में स्मोकी आईज वाला लुक क्रिएट करवाने वाली है तो आपके पास ब्राउन शेड लिपस्टिक तो जरूर होनी चाहिए, जो एलिगेंट लुक देगी। यह लिप शेड लाल या गुलाबी लहंगे, साड़ी और यहां तक ​​कि स्टाइलिश गाउन के साथ भी जंचेगा। फेयर स्किनटोन पर रेड-ब्राउन काफी अच्छे लगते हैं और थोड़ी डार्क स्किनटोन के लिए कॉफी शेड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

#4

पिंक शेड

पिंक शेड न्यूड कलर के कपड़ों पर काफी अच्छा है और यह भी रेड की तरह एक क्लासिक लिपस्टिक शेड है। इसे आर सगाई, शादी या कॉकटेल पार्टी के लिए चुन सकती है। आप अपनी पोशाक के रंग के आधार पर बेबी पिंक, फ्यूशिया, रोज पिंक या हॉट पिंक जैसे शेड्स का चयन कर सकती हैं। बता दें कि डार्क पिंक लिपस्टिक के साथ रॉयल ब्लू रंग की पोशाक का कंट्रास्ट काफी अच्छा लग सकता है।

#5

पर्पल शेड

पर्पल लिपस्टिक का क्रेज थोड़ा कम हो गया है, लेकिन अगर अपनी शादी के समारोह में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो पर्पल जैसे एक्सपेरिमेंटल शेड को चुन सकती हैं। ये वेस्टर्न और पारंपरिक पोशाकों के साथ अच्छा लगता है। आप डार्क मलबेरी शेड, मैजेंटा पर्पल या एक स्मोकी वायलेट शेड चुन सकती हैं। ये लिपस्टिक आपके लुक में ग्लेमरस का तड़का लगाने के साथ आपको पूरे समारोह में आकर्षण का केंद्र बना सकती है।