NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बिना पटाखे जलाए भी मनाई जा सकती है यादगार दिवाली, जानिए त्योहार मनाने के मजेदार तरीके
    अगली खबर
    बिना पटाखे जलाए भी मनाई जा सकती है यादगार दिवाली, जानिए त्योहार मनाने के मजेदार तरीके

    बिना पटाखे जलाए भी मनाई जा सकती है यादगार दिवाली, जानिए त्योहार मनाने के मजेदार तरीके

    लेखन सयाली
    Oct 19, 2024
    09:24 am

    क्या है खबर?

    दिवाली रोशनी का त्योहार है, जिसे भगवान राम के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस पर्व पर पूरा देश रोशनी से सराबोर नजर आता है और सभी तरफ पटाखे जलते दिखाई देते हैं।

    हालांकि, पटाखे जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। इस साल आप बिना पटाखे जलाए इन तरीकों से दिवाली मना सकते हैं।

    इन तरीकों से आपका पर्व भी बेहद यादगार बन जाएगा और पर्यावरण को भी हानि नहीं होगी।

    प्रभाव

    पहले जानिए पटाखों का पर्यावरण पर प्रभाव

    पटाखे जलाने से आतिशबाजी होती है, जिस दौरान तेज आवाज के साथ रोशनी पैदा होती है। जब पटाखे चलाए जाते हैं, तो वे कई तरह के वायु प्रदूषक तत्व छोड़ते हैं।

    इन प्रदूषकों में धुआं, कणिकीय पदार्थ व आर्सेनिक और पारा जैसी भारी धातुएं शामिल होती हैं। इसके अलावा, पटाखे जलाने से तीव्र ध्वनि भी उत्पन्न होती है, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है।

    ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी बिगाड़ सकते हैं।

    #1

    घर में आयोजित करें दिवाली पार्टी

    आप पटाखे जलाने के बजाय अपने घर में एक शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे और सुहानी यादें बना सकेंगे।

    अपनी पार्टी में ताश, लूडो और अंताक्षरी जैसे मजेदार खेलों का आयोजन करें। इसके अलावा, आपको अच्छी तरह घर सजाना चाहिए और खान-पान का भी इंतजाम करना चाहिए।

    इस साल सबसे अच्छी और मजेदार दिवाली पार्टी आयोजित करने के लिए ये टिप्स अपनाएं।

    #2

    रिश्तेदारों के घर जाएं

    दिवाली हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जिस दौरान अपने परिवार वालों और दोस्तों से जरूर मिलना चाहिए।

    आप इस मौके का फायदा उठाते हुए इस पर्व पर अपने सभी खास रिश्तेदारों और दस्तों के घर जा सकते हैं। ऐसा करने से आप उनके साथ यादगार समय भी बिता पाएंगे और उनके साथ उत्सव भी मना पाएंगे।

    पटाखे जलाने की जगह पर रिश्तेदारों से बातें करें, उनके लिए तोहफे ले जाएं और मिठाइयां खाएं।

    #3

    घर में बनाएं रंगोली और जलाएं दीपक

    दिवाली केवल पटाखे जलाने का ही नहीं, बल्कि दिये जलाने का त्योहार भी होता है। इस दिन आपको अपने घर के सभी कोनों में मिट्टी के दिये जलाने चाहिए।

    इसके अलावा, अपने घर पर अलग-अलग आकारों वाली सुंदर रंगोलियां भी बनाएं। ऐसा करने से न सिर्फ आपके उत्सव का मजा दोगुना हो जाएगा, बल्कि आपका घर भी बेहद आकर्षक नजर आएगा।

    आप दिवाली के दिन अपने घर पर ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स बना सकते हैं।

    #4

    नाच-गान के साथ स्वादिष्ट पकवान खाएं

    दिवाली के त्योहार पर आप अपने मन पसंद गाने बजाकर अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ नाच भी सकते हैं। इससे पर्व का मजा भी दोगुना हो जाएगा और आपके मनोरंजन में भी कमी नहीं आएगी।

    साथ ही आप अंताक्षरी जैसे खेल खेलकर बॉलीवुड के मशहूर गाने गा भी सकते हैं। दिवाली का मजा बिना स्वादिष्ट मिठाइयों और पकवानों के अधूरा होता है।

    ऐसे में इस खास दिन पर जी भर कर मिठाइयों और लजीज व्यंजनों का आनंद लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिवाली
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा जोस हेजलवुड का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: डेब्यू सीजन में 400+ रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज  IPL 2025
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट की फटकार, कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सेना की बदनामी करना नहीं राहुल गांधी
    शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 260 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा शेयर बाजार समाचार

    दिवाली

    कार पर है लंबा वेटिंग पीरियड ताे इन तरीकों से जल्दी पा सकते हैं डिलीवरी  वेटिंग पीरियड
    इस धनतेरस फोनपे से खरीदें 24K सोना, कंपनी दे रही 3,000 रुपये कैशबैक दिवाली ऑफर
    दिवाली के समय चाहती हैं चमकदार त्वचा तो आज से ही अपनाएं ये असरदार तरीके त्वचा की देखभाल
    तमिलनाडु: दिवाली पर आतिशबाजी का समय तय, जानें कितने बजे तक फोड़ सकेंगे पटाखे तमिलनाडु

    त्यौहार

    शिक्षक दिवस: मिलिए इतिहास के 5 प्रसिद्ध शिक्षकों से, जिन्होंने भारतीय शिक्षा को दी नई दिशा  टीचर्स डे
    इस बार ओणम पर पहनने के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये परिधान, लगेंगी बहुत खूबसूरत ओणम
    क्यों मनाया जाता है ओणम? जानिए इस त्योहार की सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें ओणम
    ओणम पर बनाकर खाएं ये 5 तरह के पारंपरिक पायसम, आसान हैं रेसिपी ओणम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025