
विटामिन-D के अवशोषण को प्रभावित करती हैं ये 5 खान-पान की चीजें, इनसे बनाएं दूरी
क्या है खबर?
विटामिन-D एक ऐसा पोषक तत्व है, जो हमारी हड्डियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, कुछ खान-पान की चीजें ऐसी होती हैं, जो विटामिन-D के अवशोषण को प्रभावित कर सकती हैं। इनसे शरीर में विटामिन-D की मात्रा कम हो जाती है और इससे सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइए उन चीजें के बारे में जानते हैं, जिनका अधिक सेवन शरीर में विटामिन-D की मात्रा कम कर सकता है।
#1
सोया के उत्पाद
सोया के उत्पाद जैसे सोया दूध, टोफू और सोया सॉस में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में कैल्शियम और जिंक के अवशोषण को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह विटामिन-D के अवशोषण को भी प्रभावित करता है। अगर आप सोया के उत्पादों का सेवन करते हैं तो सुनिश्चित करें कि आपके आहार में विटामिन-D युक्त खाद्य पदार्थ भी शामिल हों ताकि शरीर में विटामिन-D की कमी न हो।
#2
कैफीन वाले पेय
चाय और कॉफी जैसे कैफीन वाले पेय का अधिक सेवन करने से भी शरीर में विटामिन-D की कमी हो सकती है। इसका कारण है कि कैफीन शरीर में कैल्शियम के स्तर को कम कर सकता है और इससे विटामिन-D के अवशोषण पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप दिनभर में एक या दो कप ही चाय या कॉफी का सेवन करें। इसके अलावा कैफीन वाले पेय का सेवन न करें।
#3
ज्यादा तेल में तले खाद्य पदार्थ
ज्यादा तेल में तले खाद्य पदार्थों का सेवन भी विटामिन-D के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। इसका कारण है कि अधिक तेल में तले खाद्य पदार्थ पाचन क्रिया को धीमा कर देते हैं और इससे शरीर में विटामिन-D के अवशोषण पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इनका सेवन कम से कम करें या फिर इन्हें अपनी डाइट में शामिल ही न करें।
#4
शराब
शराब का सेवन भी शरीर में विटामिन-D की कमी का कारण बन सकता है। इसका कारण है कि शराब लीवर को प्रभावित करती है और विटामिन-D के पाचन को बाधित कर सकती है। इसके अलावा शराब के कारण शरीर में विटामिन-D के अवशोषण पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए शराब का सेवन करने से बचें या फिर इसे सीमित मात्रा में ही पीएं।
#5
अधिक शक्कर युक्त खाद्य पदार्थ
अधिक शक्कर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी विटामिन-D की कमी हो सकती है। इसका कारण है कि इनमें मौजूद शक्कर शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ा देती है और इससे विटामिन-D के अवशोषण पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अधिक शक्कर युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बना लें और इनकी बजाय सेहतमंद खाद्य पदार्थों का सेवन करें।