NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शादी की 25वीं सालगिरह की पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खास बनेगा दिन 
    अगली खबर
    शादी की 25वीं सालगिरह की पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खास बनेगा दिन 

    शादी की 25वीं सालगिरह की पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खास बनेगा दिन 

    लेखन सयाली
    Dec 01, 2024
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    शादी एक ऐसा बंधन है, जो 2 लोगों को जीवनभर के लिए एक साथ जोड़ता है।

    इस रिश्ते में बंधने के बाद पति-पत्नी सुख और दुःख के साथी बन जाते हैं और हर परेशानी का मिलकर सामना करते हैं।

    सभी के लिए उनकी शादी की सालगिरह तो खास होती है, लेकिन 25वीं सालगिरह का विशेष महत्त्व होता है।

    अगर आप भी इस साल अपनी 25वीं सालगिरह मना रहे हैं तो पार्टी आयोजित करने के लिए ये शादी के टिप्स अपनाएं।

    #1

    शादी के जोड़े में तैयार हों

    वैसे तो लोग एक बार दूल्हा-दुल्हन बनते हैं, लेकिन आप 25वीं सालगिरह पर अपना शादी का जोड़ा पहन सकते हैं।

    इस खास मौके पर पत्नियां दुल्हन की तरह तैयार हो सकती हैं और पति दूल्हे वाला लुक अपना सकते हैं।

    ऐसा करने से आपकी शादी की यादें ताजा हो जाएंगी और आपको शादी के जोड़े दोबारा पहनने का मौका भी मिल जाएगा।

    अगर आप शादी का जोड़ा नहीं पहनना चाहते हैं तो पारंपरिक लहंगा और कुर्ता पायजामा चुनें।

    #2

    जयमाला पहनाने की रस्म करें

    शादी की रस्मों में सबसे खास रस्म जयमाला पहनाने की होती है, जिसे वरमाला भी कहा जाता है। आप अपनी 25वीं सालगिरह की पार्टी के दौरान भी इस रस्म को कर सकते हैं।

    अपने कपड़ों से मेल खाते हुए फूलों वाली सुंदर-सी वरमाला बनवाएं और एक-दूसरे को पहनाएं। यह रस्म वर-वधू द्वारा एक-दूसरे को जीवन साथी के रूप में स्वीकार करने का प्रतीक होती है।

    डेस्टिनेशन वेडिंग करने के लिए आप ये 5 जगहें चुन सकती हैं।

    #3

    केक काटें

    आप जयमाला पहनाने की रस्म करने के बाद केक भी काट सकते हैं। यह एक पश्चिमी परंपरा है, जो कि अब भारतीय उत्सवों का भी हिस्सा बन चुकी है।

    बेकरी में आर्डर देकर कस्टमाइज्ड केक बनवाएं और उसपर 25 अंक वाली मोमबत्ती लगा दें। केक काटना विवाहित जोड़े के प्यार और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक होता है।

    साथ ही, खास मौकों पर केक काटने से भाग्य भी अच्छा होता है और जीवन में खुशियां आती हैं।

    #4

    शादी की वीडियो देखें

    सभी लोग शादी की यादों को संजोने के लिए तस्वीरें खिंचवाते हैं और वीडियो भी बनवाते हैं। आप अपनी 25वीं सालगिरह के मौके पर अपनी शादी का वीडियो देख सकते हैं।

    ऐसा करने से आपकी यादें ताजा हो जाएंगी और सभी परिवार वाले खुशी भी महसूस करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक प्रोजेक्टर लगवाएं और अपनी शादी का वीडियो चलवाएं।

    आप अपने हल्दी-मेहंदी के समारोह को खास बनाने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

    #5

    एक दूसरे को तोहफे दें

    शादी की 25वीं सालगिरह पति-पत्नी के जीवन के सबसे खास दिनों में से एक होती है। इस अवसर पर आप एक दूसरे को खुश करने के लिए तोहफे दे सकते हैं।

    पति अपनी पत्नी को सोने के गहने दे सकते हैं, कपड़े दिला सकते हैं या मसाजर दे सकते हैं। वहीं, पत्नियां अपने पति को घड़ी दे सकती हैं, कपड़े दिला सकती हैं या परफ्यूम दे सकती हैं।

    शादी के सीजन में इन रंगों का बोलबाला रहने वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    CSK बनाम PBKS: श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने लगाए अर्धशतक, जानिए प्लेयर ऑफ द डे श्रेयस अय्यर
    IPL 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी CSK, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: PBKS से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई CSK, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    पहलगाम हमला: भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया पहलगाम आतंकी हमला

    शादी के टिप्स

    हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए इन 5 शेड्स की लिपस्टिक मेकअप टिप्स
    कॉकटेल पार्टी के लिए चुने जा सकते हैं ये खूबसूरत आउटफिट्स फैशन टिप्स
    भारतीय शादी को दिलचस्प बनाने के लिए 5 वेडिंग थीम फैशन टिप्स
    हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये ज्वेलरी लाइफस्टाइल

    टिप्स

    अपनी त्वचा की जरूरतों और प्रकार के अनुसार ऐसे करें सही बॉडी वाश का चुनाव त्वचा की देखभाल
    प्रियंका चोपड़ा करती हैं इन भारतीय घरेलू नुस्खों का पालन, दिल से आज भी हैं देसी  प्रियंका चोपड़ा
    चीनी युक्त पेय पदार्थ सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, इन तरीकों से कम करें इनका सेवन डाइट
    ऑफिस के लिए तैयार होते समय पुरुषों को नहीं करनी चाहिए फैशन से जुड़ी ये गलतियां फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025