NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं? इस साल ये 5 जगह रहेंगी सबसे आदर्श
    अगली खबर
    डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं? इस साल ये 5 जगह रहेंगी सबसे आदर्श

    डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं? इस साल ये 5 जगह रहेंगी सबसे आदर्श

    लेखन सयाली
    Nov 17, 2024
    07:27 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों भारतियों के बीच भी डेस्टिनेशन वेडिंग का रुझान वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने शहर के अलावा किसी खास जगह पर जाकर शादी करते हैं।

    शादी का सीजन शुरू होते ही जोड़े समारोहों के लिए उपयुक्त जगहें तलाशने लगते हैं।

    आज के शादी के टिप्स में हम आपका काम आसान करने के लिए आपके साथ साझा करेंगे 5 ऐसी जगहें, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बढ़िया रहेंगी।

    इस साल इन जगहों की सबसे आदिक चर्चा है।

    #1

    ऋषिकेश

    2024 में दूल्हा-दुल्हन बनने जा रहे लोगों के बीच शादी करने के लिए उत्तराखंड का ऋषिकेश सबसे लोकप्रिय जगह बनकर उभरा है।

    यह जगह आध्यात्मिकता और शांति से भरी हुई है, जहां शादी करके आप एक आत्मिक बंधन बना सकते हैं। यहां नदी के किनारे पानी की आवाज सुनते हुए 7 फेरे लें और पहाड़ों की सुंदरता का भी आनंद उठाएं।

    आप शादी करने के बाद गंगा आरती में शामिल हो कर गंगा माता का आशीर्वाद भी पा सकते हैं।

    #2

    केरल

    दक्षिण भारत में बसा केरल एक बेहद शांतिपूर्ण और खूबसूरत राज्य है, जहां आप शादी करने की योजना बना सकते हैं।

    यह स्थान अपनी नदियों, नारियल के पेड़ और पारंपरिक नाव की सवारी के लिए मशहूर है।

    आप यहां आकर शादी के लिए कोई रिजॉर्ट बुक कर सकते हैं या किसी ऐतिहासिक जगह का चुनाव कर सकते हैं।

    केरल में आपको पहाड़, समुद्र तट और नदियां, तीनों का नजारा मिल जाएगा, जो आपकी शादी को यादगार बना देगा।

    #3

    जयपुर

    डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बना रहे जोड़ों की पहली पसंद हमेशा से राजस्थान का जयपुर रहा है।

    यहां के शाही महल और समृद्ध संस्कृति आपकी शादी को भी एक शाही स्पर्श प्रदान करेंगे।

    आप यहां शादी करने के लिए किसी सुंदर रिजॉर्ट को बुक कर सकते हैं या महल में भी 7 फेरे ले सकते हैं।

    यहां पर शादी करने वाले जोड़ों को ऐसा अनुभव होगा, जैसे मानो वे खुद कोई राजा और रानी हों।

    #4

    जिम कॉर्बेट

    अगर आप और आपका जीवन साथी प्रकृति प्रेमी हैं और आप जानवरों और पेड़-पौधों के बीच शादी करना चाहते हैं तो जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आपके लिए आदर्श जगह रहेगी।

    शहरी जीवन की हलचल और भाग-दौड़ से दूर यह स्थान शादी करने के लिए बेहतरीन हो सकता है।

    यहां पर शादी करने के लिए आप वहां मौजूद कई रिसॉर्ट का चुनाव कर सकते हैं। इन रिसॉर्ट में आपकों से शादी से जुड़ी हर चीज भी मिल जाएगी।

    #5

    अंडमान और निकोबार

    अगर आपको और आपके जीवन साथी को समुद्र तट पसंद हैं, तो आप अंडमान और निकोबार में शादी कर सकते हैं।

    यहां के समुद्र तट बेहद साफ और शांत रहते हैं और यहां का पानी भी नीला होता है।

    आप यहां के राधानगर समुद्र तट, कालापत्थर समुद्र तट और भरतपुर समुद्र तट पर 7 फेरे ले सकते हैं।

    अपनी पसंद के अनुसार समुद्र तट चुन सकते हैं और उस पर ही शादी का मंडप भी बंधवा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    शादी के टिप्स

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें दक्षिण भारत
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये जगहें पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन तमिलनाडु
    वेडिंग रिसेप्शन को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल

    यात्रा

    यात्रा करने से धीमी हो सकती है उम्र बढ़ने की गति, नए अध्ययन ने किया दावा स्वास्थ्य
    परिवार संग वीकेंड को बनाएं मजेदार, करें इन कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों की यात्रा हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल की वादियों के साथ-साथ यहां का खाना भी है मशहूर, जरूर चखें ये पारंपरिक व्यंजन हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश के शीर्ष और आसान ट्रेक, जो दोस्तों के साथ घूमने के लिए रहेंगे आदर्श  हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025