Loading...
मोटापा मापने के लिए आया BMI के अलावा एक नया तरीका, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

मोटापा मापने के लिए आया BMI के अलावा एक नया तरीका, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

लेखन अंजली
Nov 12, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के जरिए शरीर में मौजूद फैट का लगभग में अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। हालांकि, डॉक्टरों की एक टीम ने हाल ही में बताया कि शरीर के मोटापे का पता लगाने के लिए BMI का एक विकल्प दुनियाभर में लाखों लोगों को गलत निदान से बचा सकता है। डॉक्टरों ने पाया कि यह विकल्प स्वस्थ लोगों और शरीर में हानिकारक अतिरिक्त वसा वाले लोगों के बीच अच्छे से अंतर बता सकता है।

नया तरीका

कैसे काम करता है नया तरीका?

यह नया तरीका BMI से शरीर के अन्य मापों और अंगों के कार्य-परीक्षणों के साथ जोड़ता है।

इसके मुताबिक, केवल BMI का इस्तेमाल करने से 5-9 प्रतिशत वयस्कों में मोटापे की पहचान नहीं हो पाती, जबकि 3 प्रतिशत लोगों को गलती से मोटापे से ग्रस्त मान लिया जाता है।

किंग्स कॉलेज लंदन में मेटाबोलिक और बैरिएट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर फ्रांसिस्को रुबिनो ने कहा, "इस तरह की गलत पहचान करोड़ों लोगों को प्रभावित कर सकती है।"

गणना

कैसे की जाती है BMI की गणना?

BMI की गणना शरीर के वजन (किलोग्राम में) को ऊंचाई (मीटर में) के वर्ग से विभाजित करके होती है।

दुनियाभर में लगभग 160 करोड़ लोग अधिक वजन वाले हैं, जिसका मतलब उनका BMI 25-29.9 के बीच है, वहीं लगभग 100 करोड़ लोगों का BMI 30 या उससे अधिक है, जिन्हें मोटापे से ग्रस्त माना जाता है।

केवल BMI के जरिए देखा जाए तो यूनाइटेड किंगडम (UK) में दो-तिहाई और अमेरिका में 70 प्रतिशत से अधिक वयस्क मोटापे से ग्रस्त हैं।

ADVERTISEMENT

कमर का माप

नए तरीके में शामिल है कमर का माप

रुबिनो और उनके सहयोगियों ने UK, अमेरिका, चीन और स्पेन के 8 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया। उन्होंने रिकॉर्ड्स का उपयोग 15 साल तक लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए किया।

नए तरीके के अनुसार, अगर किसी का BMI 30 से अधिक है और उसकी कमर की माप ज्यादा है तो उसे मोटा माना जाएगा। इसी तरह अगर BMI 25-29.9 के बीच है, लेकिन कमर ज्यादा है तो उसे भी मोटा माना जाएगा।

ADVERTISEMENT

ओबेसिटी

डॉक्टरों ने बताया क्लिनिकल ओबेसिटी और प्री-क्लिनिकल ओबेसिटी के बीच अंतर

नए तरीके की जांच के दूसरे चरण में, डॉक्टरों ने क्लिनिकल ओबेसिटी और प्री-क्लिनिकल ओबेसिटी के बीच अंतर बताया।

क्लिनिकल ओबेसिटी का मतलब ऐसी सक्रिय बीमारी से है, जिसमें शरीर की अतिरिक्त चर्बी अंगों के काम करने की क्षमता को नुकसान पहुंचा रही होती है, वहीं प्री-क्लिनिकल ओबेसिटी में अतिरिक्त चर्बी स्वास्थ्य के लिए एक जोखिम तो होती है, लेकिन इससे कोई गंभीर समस्या नहीं होती है।

मोटापे का स्तर

नए तरीके के जरिए मोटापे का सही स्तर चला पता

नए तरीके के तहत कुल मिलाकर मोटापे के स्तर में केवल मामूली वृद्धि हुई। मोटे लोगों में से केवल एक-चौथाई से एक-तिहाई लोग ऐसे थे, जिन्हें क्लिनिकल ओबेसिटी थी। यह तरीका डॉक्टरों को उन स्वस्थ और बीमार लोगों के बीच अंतर करने में मदद करता है, जिनका BMI एक जैसा है।

'नेचर' पत्रिका में लिखते हुए वैज्ञानिकों ने बताया है कि नए तरीके के अनुसार उच्च BMI वाले कुछ लोग मोटे नहीं माने जाते।

ADVERTISEMENT