LOADING...
कर्नाटक का मशहूर पारंपरिक स्नैक है मेंथे पड्डू, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका
मेंथे पड्डू की रेसिपी

कर्नाटक का मशहूर पारंपरिक स्नैक है मेंथे पड्डू, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

लेखन सयाली
May 01, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

मेंथे पड्डू कर्नाटक का एक मशहूर पारंपरिक स्नैक है, जिसे इसे मेथी के पत्तों से बनाया जाता है। इस व्यंजन का स्वाद इतना बेहतरीन है कि यह न केवल बड़े नहीं, बल्कि बच्चे भी इसे चाव से खाते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती। आइए मेंथे पड्डू बनाने की आसान रेसिपी पर नजर डाल लेते हैं।।

सामग्रियां

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

मेंथे पड्डू बनाने के लिए आपको एक कप चावल का आटा, एक चौथाई कप मूंगदाल का आटा, एक चौथाई कप बेसन, एक कप मेथी के पत्ते (बारीक कटे हुए), एक बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चम्मच राई, एक चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, नमक (स्वादानुसार) एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी का पाउडर, एक बड़ा चम्मच दही और तेल (तलने के लिए) चाहिए होगा।

#1

इस तरह से करें शुरूआत

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में चावल का आटा, मूंगदाल का आटा, बेसन, मेथी के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, राई, जीरा, हींग, नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर इसे गाढ़ा घोल बना लें। घोल बनाने के बाद इसमें थोड़ा दही डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस घोल को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह थोड़ा फूल जाए।

Advertisement

#2

अब बनाएं मेंथे पड्डू

10 से 15 मिनट बाद घोल को एक बार फिर से अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इडली स्टैंड में थोड़ा तेल लगाकर उसमें इस घोल को डालें। अब स्टैंड को प्रेशर कुकर में रखकर इसे 15 मिनट तक पकाएं। 15 मिनट बाद में प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलें और मेंथे पड्डू को गर्मा-गर्म चटनी के साथ परोसें। आप चाहें तो इसे नाश्ते या फिर शाम की चाय के साथ खा सकते हैं।

Advertisement

परोसना

इस तरह से परोसें

आप इस व्यंजन को नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं। इसके अलावा इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ भी इसका स्वाद बेहतरीन लगेगा। आप चाहें तो मेंथे पड्डू को अकेले भी खा सकते हैं, क्योंकि इसका स्वाद उतना ही अच्छा है। यकीन मानिए एक बार बनाने के बाद आप बार-बार इसे बनाने की इच्छा करेंगे। इस व्यंजन को बनाना इतना आसान है कि इसे आप किसी भी समय बना सकते हैं।

Advertisement