NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नई दुल्हनों को करवा चौथ पर व्रत करते समय क्या करना चाहिए, क्या नहीं? यहां जानिए
    अगली खबर
    नई दुल्हनों को करवा चौथ पर व्रत करते समय क्या करना चाहिए, क्या नहीं? यहां जानिए

    नई दुल्हनों को करवा चौथ पर व्रत करते समय क्या करना चाहिए, क्या नहीं? यहां जानिए

    लेखन सयाली
    Oct 18, 2024
    02:53 pm

    क्या है खबर?

    करवा चौथ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर शादीशुदा महिलायें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

    मान्यताओं के अनुसार, महाभारत के समय सावित्री ने अपनी तपस्या के जरिए अपने पति के प्राण यमराज से वापस मांग लिए थे।

    इसी के उपलक्ष्य में करवा चौथ मनाया जाता है। जानिए इस त्योहार पर नई दुल्हनों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

    #1

    पौष्टिक खाद्य पदार्थों से तोड़ें अपना व्रत

    करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलायें निर्जला व्रत रखती हैं, जिस दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं होता है। सारा दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद थकान हो जाती है और डिहाइड्रेशन होता है।

    ऐसे में आपको व्रत तोड़ने के बाद पौष्टिक और स्वस्थ भोजन ही करना चाहिए। अधिक चीनी, तेल और मसालों वाला भोजन न करें और फल, मेवे आदि जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

    आप घर का बना खाना खा सकती हैं और बादाम का शेक पी सकती हैं।

    #2

    पहनें शुभ रंग और करें श्रृंगार

    करवा चौथ के दिन श्रृंगार करने का खास महत्त्व होता है। इस दिन महिलाओं को शुभ रंगों वाले कपड़े ही पहनने चाहिए।

    आप लाल, हरे, पीले, मैरून और नारंगी रंगों वाली साड़ियां या लहंगे पहन सकती हैं। इसके अलावा, अपने शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाए रखने और पति की लंबी आयु की कामना करने के लिए आपको 16 श्रृंगार भी करने चाहिए।

    पूजा के समय सजने के लिए सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, लिपस्टिक, पायल और गहने पहनें।

    #3

    हाथों में लगाएं मेहंदी 

    हिंदू धर्म में हर शुभ अवसर पर मेहंदी जरूर लगाई जाती है। आपको करवा चौथ के शुभ त्योहार पर भी हाथों में मेहंदी रचानी चाहिए।

    कहा जाता है कि पत्नी की मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उसका पति उससे उतना ही प्रेम करता है। इस दिन मेहंदी लगाने को शुभ माना जाता है और इसे शादीशुदा होने के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।

    आपको करवा चौथ की पूजन थाली में ये चीजें जरूर रखनी चाहिए।

    #4

    गलती से भी न तोड़ें व्रत

    अगर आपने एक बार करवा चौथ का व्रत करने का संकल्प ले लिया, तो उसके बाद आपको भूलकर भी कुछ नहीं खाना चाहिए।

    आप चांद को देखने और पूजा संपन्न करने के बाद ही अपना व्रत खोलें। इस पर्व के दौरान गलती से पानी का एक घूंट भी न पीएं।

    कहा जाता है कि जो महिलायें बीच में ही व्रत तोड़ देती हैं, उनके पतियों की आयु कम हो जाती है और उनपर कोई संकट भी आ सकता है।

    #5

    लड़ाई-झगड़ा न करें और तेज आवाज में न बोलें

    करवा चौथ के व्रत के दौरान पानी पीना भी वर्जित होता है। इस कारण आपको इस त्योहार पर तेज आवाज में बात नहीं करनी चाहिए।

    ऐसा करने से आपका गला सूख सकता है और आपको प्यास लग सकती है या असुविधा हो सकती है। इसके अलावा, इस पावन पर्व पर अपने मन को शांत रखें और किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें।

    इस दिन क्रोध करने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और आप बीमार भी पड़ सकती हैं।

    #6

    व्रत के बाद अस्वस्थ भोजन न खाएं

    कई महिलायें व्रत तोड़ने के तुरंत बाद जंक फूड या अस्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेती हैं। पूरे दिन उपवास की स्थिति में रहने के बाद अचानक तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    इसके अलावा, आपको बहुत भारी भोजन भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे आपके पेट में दर्द हो सकता है। आप व्रत तोड़ने के बाद थोड़ी मात्रा में मिठाई खा सकती हैं, लेकिन चीनी युक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बचें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करवा चौथ
    त्यौहार
    महिलाओं के लिए टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन

    करवा चौथ

    करवा चौथ पर ट्राई करें नए ट्रेंड की ये शानदार लुक, पतिदेव नहीं हटा पाएंगे नजर लाइफस्टाइल
    पत्नी को करवा चौथ पर दें ऐसे गिफ्ट, दिन बन जाएगा यादगार लाइफस्टाइल
    उत्तर प्रदेश के इस गाँव में करवा चौथ के दिन महिलाएँ नहीं रखती व्रत, जानें क्यों उत्तर प्रदेश
    गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखते समय इन बातों का रखें ध्यान गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    त्यौहार

    5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत  टीचर्स डे
    जानिए दुनिया के ऐसे त्योहारों के बारे में, जो वाकई में हैं बेहद अजीबो-गरीब अजब-गजब खबरें
    मौत के दिन से लेकर बियर फेस्टिवल तक, पतझड़ में मनाए जाते हैं ये अद्भुत त्योहार अजब-गजब खबरें
    शिक्षक दिवस: मिलिए इतिहास के 5 प्रसिद्ध शिक्षकों से, जिन्होंने भारतीय शिक्षा को दी नई दिशा  टीचर्स डे

    महिलाओं के लिए टिप्स

    हर महिला के पास होने चाहिए ये 5 ज्वेलरी पीस, फैशन ट्रेंड का है हिस्सा लाइफस्टाइल
    तैलीय त्वचा पर मेकअप करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगा खराब मेकअप टिप्स
    ऑनलाइन ज्वेलरी खरीदते समय इन 5 बातों का रखें खास ध्यान ऑनलाइन शॉपिंग
    सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक के लिए महिलाएं अपनाएं ये 5 टिप्स मेकअप टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025