NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बढ़ते वजन को तेजी से कम करने में सहायक हैं ये स्मूदी, जानिए इनकी रेसिपी
    अगली खबर
    बढ़ते वजन को तेजी से कम करने में सहायक हैं ये स्मूदी, जानिए इनकी रेसिपी
    तेजी से वजन घटाने में सहायक हैं स्मूदी

    बढ़ते वजन को तेजी से कम करने में सहायक हैं ये स्मूदी, जानिए इनकी रेसिपी

    लेखन अंजली
    Dec 10, 2021
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण कई लोग बढ़ते वजन यानी मोटापे का शिकार हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

    दरअसल, बढ़ता वजन शरीर को कई गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकता है, इसलिए बढ़ते वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है और इस काम में स्मूदी आपकी मदद कर सकती है।

    आइए आज आपको कुछ ऐसी स्मूदी की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन बढ़ते वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है।

    #1

    योगर्ट, केले और पीनट बटर

    वजन को नियंत्रित करने में योगर्ट, केले और पीनट बटर की स्मूदी काफी मदद कर सकती है क्योंकि ये चीजें प्रोटीन, लो फैट और फाइबर से समृद्ध होती हैं।

    इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में एक कप ग्रीक योगर्ट, आधा केला और दो बड़ी चम्मच पीनट बटर डालें, फिर इस जार का ढक्कन लगाकर मिक्सी को चालू करें और जब सारी चीजें अच्छे से ब्लेंड हो जाए तो इसे एक गिलास में डालकर पीएं।

    #2

    एवोकाडो की स्मूदी

    एवोकाडो मोनोसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर युक्त होता है और ये दोनों पोषक तत्व बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, इसलिए रोजाना एवोकाडो की स्मूदी का सेवन करना लाभदायक है।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में एवोकाडो के टुकड़े और दूध ब्लेंड करें, फिर इस मिश्रण को एक गिलास में डालकर इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े (वैकल्पिक) और स्वादानुसार शहद मिलाएं। अब इस स्मूदी का स्वाद लें।

    #3

    केले और बेरीज की स्मूदी

    केले और बेरीज की गिनती चुनिंदा स्वादिष्ट और गुणकारी फलों में की जाती है, क्योंकि इसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

    वहीं, इसके सेवन से बढ़ते वजन को तेजी से कम करने में भी मदद मिल सकती है।

    केले और बेरीज की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले दो केले छिलकर एक ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें, फिर इसमें थोड़ी स्ट्रॉबेरी, कुछ ब्लूबेरी और दो कप दही डालकर अच्छे से ब्लेंड कर स्मूदी तैयार कर लें।

    #4

    हरे अंगूरों की स्‍मूदी

    हरे अंगूर हाई फाइबर से युक्त होते हैं, जो बढ़ते वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है, इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं तो इस स्मूदी को अपनी डाइट में जरूरी शामिल करें।

    इसे बनाने के लिए पहले आवश्यकतानुसार हरे अंगूरों को मिक्सी में पीसें, फिर इसमें थोड़ी दही डालकर दोबारा मिक्सी चलाएं। अब मिक्सी का मिश्रण एक गिलास में डालकर इस पर पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर इसका सेवन करें।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। खासकर, अगर आप इसके लिए कई दवा लेने वाले हैं तो उसके बारे में पहले डॉक्टर से पूछें कि क्या वह दवा आपके लिए सही है या नहीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    वजन घटाना

    क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग और कैसे इससे कम समय में घटा सकते हैं वजन? स्वास्थ्य
    अगर कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं तो खाने में शामिल करें ये जायकेदार डिश स्वास्थ्य
    बिना जिम जाए आसानी से घटाएं वजन, बस अपनाएं ये तीन उपाय लाइफस्टाइल
    घर रहकर बढ़ सकता है वजन, नियंत्रित रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    बाजू की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    शरीर को मजबूती प्रदान करने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज, घर में ही करें अभ्यास फिटनेस टिप्स
    लेदर की जैकेट धोते समय इन बातों का रखें ध्यान, लंबे समय तक रहेगी सही फैशन टिप्स
    पेट के कैंसर की ओर इशारा करते हैं ये लक्षण, भूल से भी न करें नजरअंदाज स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025