NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस बार क्रिसमस पर अपने हाथ से बनाई गई चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत
    लाइफस्टाइल

    इस बार क्रिसमस पर अपने हाथ से बनाई गई चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत

    इस बार क्रिसमस पर अपने हाथ से बनाई गई चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत
    लेखन अंजली
    Dec 22, 2021, 01:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस बार क्रिसमस पर अपने हाथ से बनाई गई चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत
    क्रिसमस पर इन चीजों से सजाएं घर

    क्रिसमस के मौके पर घर को सजाने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह की चीजें मौजूद हैं, लेकिन जब सजावट के सामान घर में ही उपलब्ध चीजों से बन जाए तो बात ही क्या है। आप चाहें तो क्रिसमस ट्री से लेकर स्नोमैन आदि को अपने हाथों से बनाकर घर को क्रिसमस की थीम पर सजा सकते हैं। आइए आज हम आपको क्रिसमस ट्री, लालटेन, क्रिसमस व्रेथ और स्नोमैन बनाने के कुछ आसान तरीके बताते हैं।

    प्लास्टिक की बोतल से बनाएं क्रिसमस ट्री

    प्लास्टिक की बोतल से बनाएं क्रिसमस ट्री

    इसके लिए पहले चार से पांच अलग साइज की प्लास्टिक बोतल के ऊपरी हिस्से को कैंची से काट लें, फिर बोतल के हर ऊपरी हिस्से को कई धारियों में काटकर इन्हें हरे रंग के वॉटर कलर से रंग दें। इसके बाद कटी हुई प्लास्टिक की बोतलों में किसी एक के निचले हिस्से पर ऊपरी हिस्से को छोटे से बड़े आकार में चिपकाएं। अंत में एक कागज से टोपी बनाकर उसे क्रिसमस ट्री के ऊपर सफेद मोतियों के साथ चिपकाएं।

    जुराबों से तैयार करें स्नोमैन

    जुराबों से तैयार करें स्नोमैन

    इसके लिए एक सफेद जुराब को बीच से काटें, फिर उसमें चावल भरें। इसके बाद जुराब के ऊपरी हिस्से को रबर से बांधें। अब दो-तीन रबर जुराब के बीच में लगाएं, फिर एक अलग रंगीन जुराब को बीच से नीच की तरफ से काटें। इसके बाद रंगीन जुराब के बीच वाले हिस्से को स्नोमैन के निचले हिस्से के साथ चिपकाएं और इसके ऊपरी हिस्से को स्नोमैन की टोपी बनाएं। अंत में कागज से आंख और नाक बनाकर स्नोमैन पर चिपकाएं।

    हुला हूप लालटेन से सजाएं घर

    अगर आपके पास कोई पुराना हुला हूप रखा हुआ है तो आप उसकी मदद से अपने लिविंग रूम या फिर बालकनी के लिए एक खूबसूरत लालटेन बना सकते हैं। ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद से हुला हूप लालटेन का बेस तैयार करने के बाद इसके ऊपर फेयरी लाइट्स को लपेट दें, फिर इसे लिविंग रूम या फिर बालकनी की छत पर टांग दें। यकीनन क्रिसमस पर यह जगमगता हुला हूप लालटेन आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देगा।

    क्रिसमस व्रेथ बनाने का तरीका

    क्रिसमस व्रेथ बनाने का तरीका

    क्रिसमस व्रेथ बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे कार्डबोर्ड को कैंची से काटकर गोल रिंग बना लें। अगर आपके पास रिंग है तो उस पर आर्टीफिशियल पत्तियों की लड़ी को अच्छे से लपेंटें। अब ग्लू गन की मदद से लड़ी के आखिरी हिस्से को रिंग पर चिपका दें। इसके बाद रिंग के ऊपर ग्लू गन की मदद से रंगीन रिब्बन चिपकाएं। अंत में रिंग के बीच में तरह-तरह की क्रिसमस की थीम से जुड़ी चीजें ग्लू गन से चिपकाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    क्रिसमस
    घर की सजावट

    ताज़ा खबरें

    फ्री फायर मैक्स : 9 जनवरी के लिए कोड जारी, ऐसे कर सकते हैं रिडीम फ्री फायर मैक्स
    भारत बनाम श्रीलंका: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    'पठान' के दो ट्रेलर आएंगे, एक शाहरुख और दूसरा सलमान के नाम; जानिए पूरी योजना शाहरुख खान
    चीन में महामारी के प्रकोप के बीच बढ़ी नकली भारतीय दवाओं की बिक्री चीन समाचार

    लाइफस्टाइल

    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान बिपाशा बसु
    कंटोला के सेवन से मिलते हैं ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ, डाइट में जरूर करें शामिल खान-पान
    घर पर बनाकर खाए जा सकते हैं ये 5 तरह के फ्राइड राइस, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    लोहड़ी 2023: इन व्यंजनों के बिना अधूरा है त्योहार, घर पर जरूर बनाएं लोहड़ी

    क्रिसमस

    चीन: 30 सालों से लकवाग्रस्त प्रेमिका का ख्याल रख रहा शख्स, चर्चा में आई लव स्टोरी चीन समाचार
    कर्नाटक: अज्ञात लोगों ने की चर्च में तोड़फोड़, ईसा मसीह की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान कर्नाटक
    अमेरिका में बर्फीले तूफान से अब तक 60 की मौत, 15,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द अमेरिका
    विजय देवरकोंडा ने की 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा विजय देवरकोंडा

    घर की सजावट

    सर्दियों में घर की बाहरी जगहों पर फर्नीचर सजाने के लिए अपनाएं ये तरीके सर्दियों के टिप्स
    नया साल 2023: नया लुक देने के लिए घर को इन 5 तरीकों से सजाएं लाइफस्टाइल
    नया साल 2023: घर पर मजेदार पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स मनोरंजन
    ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स क्रिसमस

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023