Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
फैशन
फिटनेस टिप्स
रेसिपी
कोरोना वायरस के मामले
घरेलू नुस्खे
योगासन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर पर इस तरह सेलिब्रेट करें क्रिसमस, यादगार बन जाएगी शाम
लाइफस्टाइल

घर पर इस तरह सेलिब्रेट करें क्रिसमस, यादगार बन जाएगी शाम

घर पर इस तरह सेलिब्रेट करें क्रिसमस, यादगार बन जाएगी शाम
लेखन अंजली
Dec 21, 2020, 12:03 pm 2 मिनट में पढ़ें
घर पर इस तरह सेलिब्रेट करें क्रिसमस, यादगार बन जाएगी शाम

कोरोना वायरस से बचाव के लिए अगर आप इस बार क्रिसमस पर घर पर ही रहने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको बोर होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चाहें तो कुछ बेहतरीन एक्टिविटीज के जरिए घर पर रहते हुए भी क्रिसमस को बेहद यादगार बना सकते हैं। चलिए फिर आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्टिविटीज के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप इस क्रिसमस को खास बना सकते हैं।

#1
बनाएं क्रिसमस स्पेशल केक और कुकीज

बेशक यह काम आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो, लेकिन क्रिसमस के मौके पर केक और कुकीज खाने का मजा ही कुछ और है। इसके लिए आप चाहें तो क्रिसमस केक और कुकीज की विभिन्न रेसिपी वाले ऑनलाइन वीडियो का सहारा ले सकते हैं। जब आपका क्रिसमस केक और कुकीज तैयार हो जाए तो क्रिसमस की शाम क्रिसमस ट्री के पास बैठकर अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ इनका जायका लें।

#2
होस्ट करें गेम नाइट पार्टी

अगर आप क्रिसमस वाले दिन घर पर हैं तो इसका मतलब यह कतई भी नहीं है कि आप पार्टी का मजा नहीं ले सकते हैं। अगर घर पर आपके साथ आपके घर के सदस्य या फिर दोस्त मौजूद हैं तो आप उनके लिए एक पार्टी होस्ट कर सकते हैं। वहीं अगर आप अकेले हैं तो ऐसे में आप दोस्तों के साथ वर्चुअल गेम पार्टी होस्ट कर सकते हैं।

#3
देखिये क्रिसमस मूवीज

अगर आप इस बार क्रिसमस की शाम का मजा शांति से लेना चाहते हैं तो क्रिसमस पर आधारित फिल्म देखकर आप ऐसा कर सकते हैं। इस क्रिसमस आप पॉपकॉर्न या फिर क्रिसमस कुकीज खाते-खाते होम अलोन, द नाइटमेयर बिफोर क्रिसमस, द पोलर एक्सप्रेस, एल्फ, फॉर क्रिसमसेस और क्रिसमस ईव जैसी बेहतरीन फिल्मों का मजा ले सकते हैं। यकीन मानिए इससे भी क्रिसमस की शाम यादगार बन सकती है।

#4
बनाएं कुछ खास

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि कैसे आप क्रिसमस पर थोड़ा व्यस्त भी रहें और आपको मजा भी आए तो ऐसे में आप कुछ खास बना सकते हैं। उदाहरण के लिए कुछ DIY प्रोजेक्ट्स बनाएं और इनमें क्रिसमस के साथ-साथ नववर्ष का भी ध्यान रखें। वहीं अगर आप नववर्ष पर अपने पैरेंट्स, पार्टनर, दोस्तों या फिर बच्चों को खास तोहफा देना चाहते हैं तो इन्हें भी क्रिसमस की शाम अपने हाथों से तैयार कर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंजली
अंजली
Twitter
फैशन और हेल्थ के साथ-साथ ऐसी खबरें लिखने का शौक है जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डाल सकती हैं। वहीं इस दुनिया में जो भी अजब-गजब चलता है उसका ध्यान रखती हूं। कुछ न मिले तो ऐसा मिजाज रखती हूं कि मनोरंजन की खबरों का भी तड़का लगा ही देती हूं।
ताज़ा खबरें
लाइफस्टाइल
ताज़ा खबरें
संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख, 1 अगस्त को संभालेंगे पद
संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख, 1 अगस्त को संभालेंगे पद देश
क्या है हाइब्रिड तकनीक? किस तरह अलग हैं माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड?
क्या है हाइब्रिड तकनीक? किस तरह अलग हैं माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड? ऑटो
जल्द 'नच बलिए 10' लेकर आ रहे सलमान खान, जज बनेंगी करिश्मा कपूर
जल्द 'नच बलिए 10' लेकर आ रहे सलमान खान, जज बनेंगी करिश्मा कपूर मनोरंजन
SSC MTS 2020: पेपर-2 में 9,754 उम्मीदवार हुए सफल, ऐसे डाउनलोड करें नतीजे
SSC MTS 2020: पेपर-2 में 9,754 उम्मीदवार हुए सफल, ऐसे डाउनलोड करें नतीजे करियर
केरल: मंकीपॉक्स के संदिग्ध संक्रमित की मौत, पहला पुष्ट मरीज हुआ ठीक
केरल: मंकीपॉक्स के संदिग्ध संक्रमित की मौत, पहला पुष्ट मरीज हुआ ठीक देश
लाइफस्टाइल
अपनी नाक से 'देखने' की क्षमता रखते हैं कुत्ते- स्टडी
अपनी नाक से 'देखने' की क्षमता रखते हैं कुत्ते- स्टडी लाइफस्टाइल
भारतीयों के लिए आसान है कीटो डाइट फॉलो करना, अपनाएं ये टिप्स
भारतीयों के लिए आसान है कीटो डाइट फॉलो करना, अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज
इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं
तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल
खुद को कैसे इतना फिट रखते हैं संजय दत्त? जानिए उनकी फिटनेस का राज
खुद को कैसे इतना फिट रखते हैं संजय दत्त? जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022