NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रंच बनाम सिट-अप्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर 
    अगली खबर
    क्रंच बनाम सिट-अप्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर 
    क्रंच बनाम सिट-अप्स

    क्रंच बनाम सिट-अप्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर 

    लेखन अंजली
    Mar 11, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    शरीर को फिट एंड फाइन बनाए रखने में कई तरह की एक्सरसाइज हैं। वर्तमान में लोगों के बीच क्रंच काफी मशहूर है, वहीं सिट-अप्स का बोलबाला भी कुछ कम नहीं है।

    हालांकि, कई लोग क्रंच और सिट-अप्स के बीच चयन करने में भ्रमित होते हैं। इसका कारण है कि दोनों की मुद्रा एक जैसी है, लेकिन इनकी तकनीक अलग-अलग है।

    आइए आज हम आपको दोनों एक्सरसाइज करने का तरीका और इनके फायदे बताते हैं।

    क्रंच

    कैसे की जाती है क्रंच एक्सरसाइज?

    सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए तलवों (पगतलियों) को फर्श पर रखें।

    इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में मिलाएं और उन्हें सिर के पीछे के हिस्से पर रखें। इस दौरान गर्दन को सीधा रखें और फिर सांस छोड़ते हुए कंधों को फर्श से थोड़ा ऊपर उठाएं।

    इसके बाद सांस लेते हुए सिर और कंधों को नीचे फर्श पर रखें। ऐसा 15-20 बार करें।

    सिट-अप्स

    सिट-अप्स एक्सरसाइज कैसे की जाती है?

    सिट-अप्स के लिए सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर सीधे लेट जाएं। अब दोनों हाथों को सीधा फर्श पर रखें और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर जमीन पर रखें।

    इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर सिर के पीछे रख लें और सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाकर घुटनों के करीब लाएं।

    अब सांस लेते हुए फिर से लेट जाएं। ऐसा 10-12 बार करें।

    फायदे

    क्रंच के फायदे

    रोजाना क्रंच एक्सरसाइज करने से पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने के साथ आकर्षक एब्स बनाने में भी मदद मिल सकती है।

    पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए भी क्रंच एक्सरसाइज अच्छी मानी जाती है।

    इसी तरह शरीर को लचीला बनाने, कैलोरी को जलाने, वजन कम करने, पीठ और गर्दन पर सकारात्मक प्रभाव डालने में भी यह काफी मददगार है।

    इसका नियमित अभ्यास आपको दिनभर तरोताजा रखने के साथ सक्रिय भी रखता है।

    लाभ

    सिट-अप्स करने से मिलने वाले लाभ

    सिट-अप एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकती है।

    यह दर्द और तनाव को कम करके ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और शरीर की मुद्रा को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

    सिट-अप रीढ़ की हड्डी में खिंचाव और जकड़न से राहत दिलाकर गतिशीलता और लचीलेपन बढ़ाने में भी सहायक है।

    यह एक्सरसाइज पल्मोनरी फंक्शन में सुधार करने में भी मदद कर सकती है।

    चयन

    दोनों एक्सरसाइज में से किसका चयन करना है ज्यादा बेहतर?

    अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना है तो क्रंच एक्सरसाइज आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसका कारण है कि यह हृदय गति बढ़ाती हैं, जिससे आप अधिक से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

    वहीं कोर स्ट्रेंथ और मसल टोन को बेहतर बनाने के लिए सिट-अप्स बेहतर विकल्प है। धीमी गति वाली इस एक्सरसाइज यह सुनिश्चित होता है कि शरीर के सभी अंग प्रभावित हों, जिससे मांसपेशियों को बेहतर मजबूती मिले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट फातिमा सना शेख
    घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 बॉडीवेट एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    वर्कआउट से पहले इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलेगी एनर्जी, जानें रेसिपी रेसिपी
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान सिद्धार्थ मल्होत्रा

    लाइफस्टाइल

    घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    दुनिया की आधी आबादी 2023 तक हो जाएगी मोटापे का शिकार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा वजन बढ़ाना
    होली 2023: घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना  होली
    होली खेलने के लिए घर पर इस तरह बनाएं रंग, त्वचा संबंधित समस्याओं से रहेंगे दूर  होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025