इंटरनेट पर छा रहा है रिहाना का 'डबल ग्लॉसिंग' ट्रेंड, जानिए इसे अपनाने का तरीका
क्या है खबर?
हॉलिवुड की गायिका रिहाना और उनके ब्यूटी ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' ने एक नया मेकअप ट्रेंड शुरू किया है, जिसे 'डबल ग्लॉसिंग' के नाम से जाना जाता है।
इस रुझान ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि, मेकअप के वीडियो बनाने वाले कई लोगों को पहले इस ट्रेंड पर संदेह हुआ था, लेकिन उन्होंने खुद इसे आजमाने के बाद इसकी खूब तारीफ की।
आज के मेकअप टिप्स में इस ट्रेंड के बारे में विस्तार से जानते हैं।
तरीका
आप इस तरह से पा सकती हैं डबल ग्लॉसिंग लुक
डबल ग्लॉसिंग लुक पाने के लिए अपने होंठों पर अपना पसंदीदा लिप ऑयल लगाने से शुरुआत करें। अब इसके ऊपर से ही अपना मनपसंद लिप ग्लॉस लगा लें।
जो महिलाएं इस ट्रिक को अधिक समय तक लगा हुआ रहने देना चाहती हैं, वे लिप ऑयल और लिप ग्लॉस लगाने से पहले साफ होंठों पर लिप टिंट लगा सकती हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, इस ट्रेंड का पालन करके सबसे सुंदर होंठ मिल सकते हैं।
डबल ग्लॉसिंग
डबल ग्लॉसिंग से आपको मिलेंगे गुलाबी और चमकदार होंठ
होंठों पर उत्पादों को लेयर करने की अवधारणा पूरी तरह से नई नहीं है, लेकिन डबल ग्लॉसिंग इसका एक नया ट्रेंड है। इसकी शुरुआत टिक-टॉक के जरिए हुई है।
मेकअप की शौकीन महिलायें होठों को मोटा दिखाने के लिए लिपस्टिक के ऊपर ग्लॉस लगाती हैं। हालांकि, आपको डबल ग्लॉसिंग के जरिए नमी युक्त और चमकीले होंठ मिल सकते हैं।
साथ ही इसके जरिए आप होंठों की देखभाल करके उन्हें गुलाबी बना सकती हैं।
फायदे
डबल ग्लॉसिंग से आपको मिल सकते हैं ये फायदे
डबल ग्लॉसिंग तरकीब ओवरलाइनिंग या अतिरिक्त प्लम्पिंग उत्पादों को इस्तेमाल किए बिना होंठों को मोटा बना सकती हैं।
इस ट्रेंड का पालन करने के लिए महिलायें न केवल लिपस्टिक, बल्कि लिप ऑयल भी लगाती हैं। इस कारण वे मेकअप उत्पादों के साथ-साथ त्वचा की देखभाल के उत्पाद भी इस्तेमाल करती हैं।
इस तकनीक में लिप ऑयल का उपयोग पूरे दिन होंठों को पोषण पहुंचाने में मदद करता है, जिससे लिप बाम को बार-बार लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
अन्य ट्रेंड्स
सोशल मीडिया पर छाए हैं ये अन्य लिप ट्रेंड्स
इंटरनेट पर लोकप्रिय 'लिप कॉम्बो' ट्रेंड में महिलायें होठों पर लिप लाइनर और लिप ग्लॉस का एक साथ उपयोग करती हैं। यह तकनीक होंठों को लाइनर से रेखांकित करके उन्हें चमकदार बना देता है।
मेकअप की शौकीन महिलायें होंठों के आकार को बढ़ाने के लिए इस रुझान का पालन कर सकती हैं। इसके अलावा लाखों महिलायें इन दिनों 'मूवी लिप्स', 'सायरन लिप्स' और 'चेरूब लिप्स' जैसे अन्य रुझानों को भी अपना रही हैं।