NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कसरत के बाद मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    कसरत के बाद मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    कसरत के बाद मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Mar 13, 2024
    10:00 am

    क्या है खबर?

    कसरत के बाद मांसपेशियों में दर्द होना सामान्य बात है, खासतौर से अगर आप उच्च तीव्रता वाले व्यायामों को करते हैं। इसके अतिरिक्त गलत तरीके से व्यायाम करने पर भी मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।

    अमूमन लोग इसे दूर करने के लिए पेनकिलर का सेवन करते हैं, लेकिन इसे दूर करने या इससे बचे रहने के कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिनसे मांसपेशियों का दर्द दूर हो सकता है।

    #1

    वार्मअप और कूल डाउन होने का बनाए नियम 

    अगर आप चाहते हैं कि कसरत के बाद आपकी मांसपेशियों में दर्द न हो तो किसी भी व्यायाम को करने से 5-10 मिनट पहले वार्मअप करना बहुत जरूरी है।

    इसी तरह व्यायाम करने के बाद शरीर को कूल डाउन यानी आराम देना भी जरूरी है।

    इसके लिए आप कुछ स्ट्रेचिंग व्यायाम कर सकते हैं क्योंकि इससे शरीर का तापमान और हॉर्ट रेट धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है।

    यहां जानिए शरीर को कूल डाउन करने वाले योगासन।

    #2

    एकदम से व्यायाम करना बंद न करें

    शरीर को कूल डाउन करने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप एकदम से व्यायाम बंद कर दें।

    उदाहरण के लिए अगर आप दौड़ रहे हैं तो फिर धीरे-धीरे अपनी गति को कम करें, लेकिन दौड़ते हुए एकदम से न रूकें।

    अन्य एक्सरसाइज के बाद शरीर को मांसपेशियों को आराम देने के लिए आप स्ट्रेचिंग समेत फॉम रोलिंग जैसे व्यायाम भी कर सकते हैं क्योंकि इनसे शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है।

    #3

    आराम के समय को कम न करें

    कई लोग व्यायाम के बाद आराम करना महत्वपूर्ण नहीं समझते हैं इसलिए वे इसे छोड़ देते हैं या इसका समय काफी छोटा रखते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है।

    दरअसल, व्यायाम के बाद शरीर के तापमान को सामान्य होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप कसरत के बाद अच्छे से आराम करें।

    जैसे अगर आपने 60 मिनट तक कसरत की है तो इसके बाद 10-15 मिनट तक धीरे-धीरे व्यायाम छोड़ते हुए आराम करें।

    #4

    खान-पान पर दें अतिरिक्त ध्यान

    व्यायाम के बाद मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए पर्याप्त जलयोजन और पोषण की आवश्यकता होती है।

    पर्याप्त मात्रा में खाने में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मासंपेशियों की सूजन और दर्द को दूर करके इन्हें मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

    इसी के साथ भरपूर पानी का सेवन करें और नारियल पानी, नींबू पानी सहित फलों के ताजे जूस को भी अपनी डाइट में शमिल करें।

    #5

    ट्रेनर की लें मदद 

    आप चाहें तो अपनी दिनचर्या में किसी भी तरह के व्यायाम शामिल कर सकते हैं, बस उसे करने का तरीका सही होना चाहिए।

    इसके लिए आप फिटनेस ट्रेनर की मदद ले सकते हैं या फिर जिम जा सकते हैं।

    दरअसल, सही तरीके से की गए व्यायाम से ही आपको कई तरह की स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    इसलिए किसी भी व्यायाम की शुरूआत करने से पहले ट्रेनर की सलाह जरूर लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    एक्सरसाइज

    क्या है 30-30-30 नियम, जो हो सकता है वजन घटाने में प्रभावी? वजन घटाना
    वजन घटाना चाहते हैं? रोजाना इन 5 एक्सरसाइज को करके जलाएं लगभग 500 कैलोरी वजन घटाना
    जन्मदिन विशेष: परिणीति चोपड़ा फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करती हैं फॉलो  परिणीति चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: प्रभास अपनी फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को करते हैं फॉलो प्रभास

    लाइफस्टाइल

    अपने प्रेमी या प्रेमिका को प्रपोज करते समय बिल्कुल भी न करें ये 5 गलतियां वैलेंटाइन डे
    बिना नाखूनों को नुकसान पहुंंचाए प्रेस-ऑन नेल्स हटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके घरेलू नुस्खे
    वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से अजवाइन का करें सेवन  वजन घटाना
    हाथ से खाना बनाम चम्मच का उपयोग: जानिए कैसे करना चाहिए भोजन खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025