NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिवाली पर पालतू जानवरों को होती है परेशानी, इन 5 तरीकों से रखें उनका ख्याल 
    अगली खबर
    दिवाली पर पालतू जानवरों को होती है परेशानी, इन 5 तरीकों से रखें उनका ख्याल 

    दिवाली पर पालतू जानवरों को होती है परेशानी, इन 5 तरीकों से रखें उनका ख्याल 

    लेखन सयाली
    Oct 21, 2024
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है दिवाली, जो इस साल 31 अक्टूबर को मनाई जाएगा। इस दिन पूरा देश दियों की रोशनी से जगमगाता है और चारों तरफ पटाखों का शोर सुनाई देता है।

    हालांकि, इस पर्व पर कुत्ते और बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को बहुत परेशानी होती है। आप दिवाली के दिन अपने पालतू जानवरों का ख्याल रखने और उन्हें तकलीफ से बचाने के लिए ये 5 आसान तरीके अपना सकते हैं।

    #1

    पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें

    दिवाली के त्योहार पर पालतू जानवर तनाव से पीड़ित हो जाते हैं। ऐसे में आपको उन्हें ज्यादा देर तक अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।

    पर्व पर उत्सव मनाते समय बार-बार अपने पालतू जानवरों के पास जाकर उन्हें प्यार करते रहें। ऐसा करने से वे उदास नहीं होंगे और अकेलापन महसूस नहीं करेंगे।

    अगर आप उन्हें ज्यादा देर तक अकेला छोड़ते हैं, तो वे चिंता का शिकार भी हो सकते हैं।

    आप बिना पटाखे जलाये भी बेहद मजेदार दिवाली मना सकते हैं।

    #2

    पटाखों की आवाज से सुरक्षित रखें

    दिवाली के दिन आपको पटाखे नहीं जलाने चाहिए। इनसे केवल प्रकृति को ही नुकसान नहीं होता, बल्कि जानवरों को भी हानि होती है।

    पालतू जानवरों के कान इंसानों से अधिक संवेदनशील होते हैं, जिस कारण उन्हें पटाखे फूटने की आवाज अधिक तीव्रता से सुनाई देती है। इससे वे डर जाते हैं और बीमार हो जाते हैं।

    ऐसे में आप उन्हें जिस कमरे में रखें, वहां गाने बजा दें, जिससे उन्हें पटाखों का शोर सुनाई नहीं देगा।

    #3

    घर के खिड़की और दरवाजे रखें बंद

    दिवाली पर सभी घरों में दिये जलाए जाते हैं, जिनसे पालतू जानवरों को खतरा हो सकता है।

    ऐसे में आपको अपने पालतू जानवर को किसी ऐसे कमरे में रखना चाहिए, जहां बाहरी शोर न आए और वे सुरक्षित भी रह सकें।

    इस कमरे के खिड़की और दरवाजे भी बंद रखें, वर्ना वे कमरे से निकलकर बाहर जा सकते हैं और पटाखों से चोटिल भी हो सकते हैं।

    सड़क पर रहने वाले जानवरों की देखभाल करने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    #4

    दिवाली की मिठाइयां न खिलाएं

    दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। ये तरह-तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां आपके मन को तो तृप्त कर सकती हैं, लेकिन ये पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित नहीं होती हैं।

    आप अपने पालतू जानवरों को प्यार जताने के लिए उन्हें मिठाइयां न खिलाएं। चीनी युक्त खाद्य पदार्थों से जानवरों के दांत सड़ सकते हैं, उनका वजन बढ़ सकता है और उनका लिवर और गुर्दे भी खराब हो सकते हैं।

    जानकारी

    डॉक्टर के पास लेकर जाएं

    अगर आपको दिवाली के दिन ऐसा महसूस हो कि आपका पालतू जानवर तनाव पीड़ित है या उदास है, तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। जल्द उपचार से वे जल्दी ठीक हो जाएंगे और दोबारा खुशमिजाज बन जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिवाली
    पालतू जानवर
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    दिवाली

    दिवाली: इन पर्यावरण-अनुकूल वस्तुओं से सजाएं अपना घर, लगेगा बहुत ही खूबसूरत घर की सजावट
    कनाडा ने दिवाली पर जारी किया डाक टिकट, जानिए क्या है खास बात कनाडा
    नई कार घर ले जाते समय नहीं आएगी परेशानी, अपनाएं ये तरीके  लेटेस्ट कार
    भारत के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मनाया जाता है दिवाली का त्योहार? जानिए अनूठे तरीके त्यौहार

    पालतू जानवर

    UK: महिला को 80 किलोमीटर दूर मिली 8 महीने पहले खोई हुई कुतिया, ऐसे हुई पहचान यूनाइटेड किंगडम (UK)
    इंग्लैंड: पालतू कुतिया ने बचाई मालकिन की जान, सूंघकर दी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी; जानिए मामला  इंग्लैंड
    अमेरिका: गाय ने पहली बार बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में किए सबसे ज्यादा करतब अमेरिका
    मानसून के दौरान अपने कुत्ते का इस तरह से रखें ध्यान, बीमारियों से रहेगा सुरक्षित मानसून

    त्यौहार

    नवरात्रि पर दिखना चाहती हैं सबसे सुंदर? पहनें आधुनिक समावेश वाले ये पारंपरिक परिधान नवरात्रि
    नवरात्रि में व्रत के साथ घटाना चाहते हैं वजन? डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ नवरात्रि
    नवरात्रि के दौरान ऊर्जावान और तरोताजा रहने के लिए पियें ये 5 पेय पदार्थ नवरात्रि
    नवरात्रि: व्रत में भी खाए जा सकते हैं मोमो, जानिए उपवास वाले साबूदाना मोमो की रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025