होली खेलते समय अपनी आखों को रंग से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
क्या है खबर?
इस साल 14 मार्च को होली मनाई जाएगी, जो देश के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। इस दिन लोग बैर भुलाकर गले मिलते हैं और प्रेम पूर्वक रंग खेलते हैं।
हालांकि, होली खेलते समय कई बार आखों में रंग चला जाता है। इसके कारण असुविधा, जलन व दर्द होता है और चोट लगने का खतरा भी रहता है।
ऐसे में आपको रंग खेलते समय सावधानी बरतनी चाहिए और आखों को सुरक्षित रखने के लिए ये तरीके अपनाने चाहिए।
#1
धूप का चश्मा लगाएं
होली पर रंग खेलते समय आपको धूप का चश्मा जरूर लगाकर रखना चाहिए। यह आखों को हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेंट (UV) किरणों से भी सुरक्षित रखता है।
धूप के चश्मे गुलाल और रंग के कणों के खिलाफ एक सुरक्षात्मक परत की तरह काम करते हैं। इन्हें लगाने पर आखों में रंग नहीं जाते, जिससे जलन, खुजली और असुविधा की समस्या खुद-ब-खुद कम हो जाती है।
रंग खेलने के बाद महिलाएं ये सुंदर आउटफिट पहन सकती हैं।
#2
रासायनिक रंगों का इस्तेमाल न करें
बाजार में उपलब्ध ज्यादातर रंगों में पारा और शीशे जैसे हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं। ये रसायन त्वचा और विशेष रूप से आंखों के लिए अविश्वसनीय रूप से खतरनाक होते हैं।
होली खेलते समय इन्हें इस्तेमाल करने से जलन, लालिमा, एलर्जी और यहां तक कि चोट लगने का खतरा भी हो सकता है।
ऐसे में आपको रासायनिक रंगों के बजाय हर्बल और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
आप घर पर इन रंगों की गुलाल तैयार कर सकते हैं।
#3
सावधानी से रंग खेलें
होली का त्योहार मनाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है, चाहे आप हर्बल रंगों का इस्तेमाल ही क्यों न कर रहे हों।
अंधाधुंध रंग उड़ाने से उसके आखों में जाने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए अपने दोस्तों, परिवार वालों या रिश्तेदारों को धीरे से रंग व गुलाल लगाएं।
उनके चेहरे की ओर रंग फेकें न, वार्ना वह आखों में जाकर जलन और असुविधा पैदा कर सकता है। साथ ही, इस दौरान अपने बालों को भी बांधकर रखें।
#4
आखों को न छुएं
होली खेलते वक्त आपको अपने चेहरे और आखों को छूने या मलने से बचना चाहिए। अगर आप अपनी आखों को मिलेंगे तो उनमें रंग और उसके कण प्रवेश कर जाएंगे।
इससे आपको जलन महसूस हो सकती है, असुविधा का अनुभव हो सकता है और आखों की रोशनी भी कमजोर हो सकती है।
अगर आखों में रंग चला जाए तो उसे साफ कपड़े या पानी की मदद से ही साफ करें।
जानकारी
कांटेक्ट लेंस न पहनें
अगर आप कांटेक्ट लेंस पहनते हैं तो होली खेलते समय उन्हें याद से उतार लें। अगर इनमें रंग चला गया तो आपको संक्रमण हो सकता है और आपकी आखों की रोशनी भी कम हो सकती है। इनकी जगह पर चश्मा लगाना बेहतर होगा।