NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपनी दोस्त या बहन के लिए प्लान कर रही हैं बैचलर पार्टी तो अपनाएं ये टिप्स
    अगली खबर
    अपनी दोस्त या बहन के लिए प्लान कर रही हैं बैचलर पार्टी तो अपनाएं ये टिप्स

    अपनी दोस्त या बहन के लिए प्लान कर रही हैं बैचलर पार्टी तो अपनाएं ये टिप्स

    लेखन सयाली
    Sep 07, 2024
    04:01 pm

    क्या है खबर?

    शादी के दौरान होने वाले संगीत जैसे समारोह सभी धूम-धाम से मनाते हैं। हालांकि, इन दिनों पश्चिमी देशों की तरह भारत में बैचलर पार्टी मनाने का चलन भी शुरू हो गया है।

    यह पार्टी शादी से पहले होती है, जिसके दौरान लोग कुंवारे होने का जश्न मनाते हैं। आप भी अपनी बहन या खास दोस्त को उनकी शादी से पहले बैचलर पार्टी का सरप्राइज दे सकती हैं।

    आज के शादी के टिप्स में जानिए बैचलर पार्टी प्लान करने के तरीके।

    #1

    होने वाली दुल्हन की पसंद से चुनें थीम

    बैचलर पार्टी प्लान करना का सबसे जरूरी स्टेप है दुल्हन की पसंद जानना, क्योंकि यह उनका ही खास दिन होने वाला है।

    हालांकि, आप उनसे सीधे तौर पर पूछने न जाएं, बल्कि उनकी पसंदीदा चीजों को याद करें। अपनी दोस्त या बहन की पसंद के आधार पर ही थीम चुनें।

    इसके लिए आप उनकी रुचि, पसंदीदा रंग, फूल और फिल्म को ध्यान में रख सकती हैं। इस साल ब्रिजर्टन की थीम, मरमेड थीम और पिकनिक थीम चलन में हैं।

    #2

    सजावट और खान-पान की रखें तैयारी

    थीम तय हो जाने के बाद उसके अनुसार ही कमरे या घर की सजावट करें। आप सजावट के लिए 'ब्राइड टू बी' वाला गुब्बारा लगा सकती हैं और फूल, मोमबत्तियां और झालर इस्तेमाल कर सकती हैं।

    इसके बाद का सबसे जरूरी कदम है खान-पान की मेनू निर्धारित करना। अपनी बहन या दोस्त के सबसे मनपसंद स्नैक्स, पेय पदार्थ, केक और व्यंजन ही इस पार्टी में लेकर आएं।

    ऐसा करने से उन्हें खास महसूस होगा और एक व्यक्तिगत स्पर्श भी जुड़ेगा।

    #3

    मजेदार खेलों का करें इंतजाम

    हर बैचलर पार्टी में कुछ मजेदार खेलों का होना बेहद जरूरी होता है। आप इस मौके पर होने वाली दुल्हन से उनके दूल्हे के बारे में कुछ सवाल पूछ सकती हैं।

    साथ ही सभी सहेलियां मिलकर दुल्हन के बारे में तैयार क्विज के जवाब भी दे सकती हैं। इनके अलावा, आप स्कैवेंजर हंट, नेवर हैव आई एवर या ट्रुथ एंड डेयर जैसे खेल भी खेल सकती हैं।

    इस साल शादी के सीजन में इन रंगों का बोल-बाला रहने वाला है।

    #4

    थीम के अनुसार पहनें कपड़े

    बैचलर पार्टी जैसे खास मौके पर साधारण कपड़े पहनना अच्छा नहीं लगेगा। इस कारण आपको पार्टी के थीम के मुताबिक कपड़ो का रंग और स्टाइल तय कर लेना चाहिए।

    अपनी सभी सहेलियों को यह रंग और स्टाइल पहले से ही बता दें, ताकि सभी एक जैसे कपड़ों में दिखाई दें।

    हालांकि, होने वाली दुल्हन का आउटफिट बाकि सभी महिलाओं से अलग होना चाहिए। आम तौर पर महिलायें बैचलर पार्टी में पैजामा सेट या ड्रेस पहनना पसंद करती हैं।

    #5

    तस्वीरों के लिए बनाएं फोटो बूथ

    कोई भी पार्टी बिना तस्वीरों के अधूरी मानी जाती है। आप अपनी बहन या दोस्त की बैचलर पार्टी को और भी खास बनाने के लिए फोटो प्रॉप्स तैयार करें।

    आप गुब्बारे, झालर, होने वाली दुल्हन की तस्वीरें और फूल इस्तेमाल करके दीवार सजा सकती हैं। इसके अलावा, आप एक फिल्म रील या फोटो फ्रेम जैसा दिखने वाला फोटो बूथ भी बना सकती हैं।

    इसके जरिए होने वाली दुल्हन की तस्वीरें अच्छी आएंगी और उन्हें जिंदगीभर संजोने योग्य यादें मिल जाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    शादी के टिप्स

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें दक्षिण भारत
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये जगहें पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन तमिलनाडु
    वेडिंग रिसेप्शन को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल

    टिप्स

    त्वचा पर आम का बटर इस्तेमाल करने से मिलेगी निखरी त्वचा, जानिए फायदे और अन्य बातें त्वचा की देखभाल
    फादर्स डे पर अपने पिता को दें ये 5 खूबसूरत तोहफे फादर्स डे
    महिलाओं के बीच छा रहा है सनसेट आई मेकअप लुक ट्रेंड, जानें इसे करने के टिप्स मेकअप टिप्स
    भीषण गर्मी में चक्कर और बेहोशी से बचने के लिए अपनाएं ये प्रमुख टिप्स गर्मी की लहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025