NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस गणेश चतुर्थी पर मराठी मुलगी वाले लुक में तैयार होने के लिए अपनाएं ये तरीके 
    अगली खबर
    इस गणेश चतुर्थी पर मराठी मुलगी वाले लुक में तैयार होने के लिए अपनाएं ये तरीके 

    इस गणेश चतुर्थी पर मराठी मुलगी वाले लुक में तैयार होने के लिए अपनाएं ये तरीके 

    लेखन सयाली
    Aug 25, 2024
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    7 सितंबर को हर्षों-उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष में 10 दिनों का गणेशोत्सव आयोजित होता है।

    इस दौरान लोग गणेश जी की मूर्तियों को घर में स्थापित करते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। वैसे तो यह त्योहार देशभर में मनता है, लेकीन महाराष्ट्र में इसकी खास धूम होती है।

    गणेशोत्सव पर मराठी लुक में तैयार होने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    #1

    नौवारी साड़ी पहनें

    नौवारी साड़ी मराठी महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली सबसे लोकप्रिय पोशाक है। यह साड़ी 9 मीटर लंबी होती है, जिसके कारण इसका नाम नौवारी रख गया था।

    आप मराठी मुलगी जैसा लुक पाने के लिए यह साड़ी पहन सकती हैं। इसे पहनने के लिए इसे कमर पर लपेटकर गांठ बांधें।

    अब एक कोने को पैरों के बीच से धोती की तरह ले जाएं और पीछे की ओर फसा दें। बाकी कपड़े से प्लीट बनाकर अपने कंधे पर पिन कर दें।

    #2

    मराठी नथ भी लगेगी सुंदर

    मराठी महिलाओं की तरह तैयार होने के फैशन टिप्स में सबसे जरूरी स्टेप है मराठी नथ पहनना। महाराष्ट्र में खास मौकों पर महिलायें यह नथ पहनती हैं, जिसके बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है।

    इसमें रंग-बिरंगे मोती व स्टोन्स लगे होते हैं और यह लटकन वाली नथ होती है। बाजार में कई अलग-अलग डिजाइन वाली मराठी नथ उपलब्ध हैं, जिन्हें पहनकर आप गणेशोत्सव पर सबसे सुंदर दिखेंगी।

    आप गणेश भगवान की स्थापना करने के लिए ऐसे घर सजा सकते हैं।

    #3

    बालों में लगाएं खुशबूदार गजरा

    मराठी स्टाइल में तैयार होने के लिए आपको अपने बालों को बांधकर जूड़ा बनाना चाहिए। अपनी पसंद के अनुसार जूड़ा बांधें और उसपर खुशबूदार मोगरे के फूलों से बना गजरा लगाएं।

    महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत में महिलायें गजरे को बालों के आभूषण के तौर पर इस्तेमाल करती हैं। आप चाहें तो जूड़े की जगह चोटी बांधकर उसपर भी गजरा लगा सकती हैं।

    जानिए गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को क्यों चढ़ाई जाती हैं ये चीजें।

    #4

    इस तरह से करें मेकअप

    जिस तरह हर देश का मेकअप अलग होता है, वैसे ही हर भारतीय राज्य में भी विशेष तरह का मेकअप किया जाता है।

    मराठी मेकअप टिप्स में सबसे पहला स्टेप है फाउंडेशन लगाना। अपनी आखों पर गहरा काला काजल व आईलाइनर लगाएं और साड़ी के रंग का आईशैडो भी लगा लें।

    अब गालों पर गुलाबी ब्लश लगाएं और गाढ़े रंग की लिपस्टिक का चुनाव करें। लुक को पूरा करने के लिए कुमकुम इस्तेमाल करके चंद्रमा के आकार की बिंदी लगाएं।

    #5

    मराठी जेवर पहनकर पूरा करें श्रृंगार

    केवल नौवारी साड़ी पहनना ही आपको मराठी मुलगी जैसा महसूस नहीं करा सकता। इसके लिए आपको मराठी महिलाओं जैसे जेवर भी पहनने होंगे।

    महाराष्ट्र की महिलायें विशेष रूप से सोने के आभूषण पहनती हैं। आप सबसे पहले गले में सोने का चोकर और एक लंबा हार पहनें।

    इसके बाद कानों में सोने की लटकन वाली झुमकियां पहनें और हाथों में चूड़ियों संग कंगन सजाएं। अंत में अपने लुक में चार-चांद लगाने के लिए उंगलियों में बड़ी-गोल अंगूठियां पहन लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स
    गणेश चतुर्थी
    गणेशोत्सव
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    फैशन टिप्स

    हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 पैंट, सभी अवसरों के लिए हैं बेहतरीन लाइफस्टाइल
    घर से ऑफिस का काम करते हुए चुने ऐसे कपड़े, आराम के साथ-साथ स्टाइल रहेगा बरकरार वर्क फ्रॉम होम
    दुर्गा पूजा: षष्ठी से दशमी तक, पहनने के लिए महिलाएं इन कपड़ों का करें चुनाव  दुर्गा पूजा
    क्रिसमस पार्टी में महिलाएं इन कपड़ों को पहनें, दिखेंगी बेहद खूबसूरत क्रिसमस

    गणेश चतुर्थी

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी मुंबई
    फिल्म 'मैट्रिक्स' के ड्रमर ने गणेश चतुर्थी में दिखाया मुंबई की सड़कों पर जलवा, देखें वीडियो मुंबई
    त्योहारों के सीजन में चीन को 40 हजार करोड़ रुपये का झटका देने की तैयारी चीन समाचार
    गणेश महोत्सव: गणपति स्थापना में भूल से भी न करें ये गलतियां लाइफस्टाइल

    गणेशोत्सव

    गणेश चतुर्थी विशेष: भारत में इन पांच जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है गणेशोत्सव मुंबई
    गणेशोत्सव के दौरान खुद की मीठा खाने की इच्छा को इन तरीकों से करें नियंत्रित खान-पान
    गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत हरियाणा
    खाद्य पदार्थों की मदद से घर पर बनाएं पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा, जानिए 5 तरीके गणेश चतुर्थी

    त्यौहार

    ईस्टर पर करें गोवा का रुख, मिलेगा इन 5 असामान्य त्योहारों में शामिल होने का मौका गोवा
    होली के बाद हुए भांग के हैंगओवर को इन 5 टिप्स के जरिए करें ठीक होली
    ईस्टर पर अपने परिवार और मेहमानों को बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी  रेसिपी
    विशाल ऑमलेट से लेकर क्राइम-टाइम तक, दुनियाभर में ईस्टर पर निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं  अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025