NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 चीजों से सजाएं क्रिसमस ट्री, लगेगा बहुत ही खूबसूरत
    अगली खबर
    इन 5 चीजों से सजाएं क्रिसमस ट्री, लगेगा बहुत ही खूबसूरत

    इन 5 चीजों से सजाएं क्रिसमस ट्री, लगेगा बहुत ही खूबसूरत

    लेखन अंजली
    Dec 03, 2023
    08:05 pm

    क्या है खबर?

    क्रिसमस के अवसर पर पूरी दुनिया में लोग ईसा मसीह की जयंती मनाते हैं। इससे जुड़े कई रीति-रिवाज हैं, लेकिन क्रिसमस ट्री को सजाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।

    आप में से अधिकांश लोग शायद हर साल अपने घर को क्रिसमस ट्री से सजाते भी होगें, लेकिन अगर आप पहली बार ऐसा करने वाले हैं तो आज हम आपको कुछ चीजें बताते हैं।

    इनके जरिए सदाबहार और आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री को बहुत खूबसूरत बनाया जा सकता है।

    #1

    लाइट्स का करें इस्तेमाल

    सजावट में सबसे पहली और महत्वपूर्ण चीज है लाइट्स लगाना। ऐसे में क्रिसमस ट्री को आप किसी भी रंग की ट्री लाइट्स से सजा सकते हैं।

    इसके लिए आप अपने पेड़ से मेल खाने वाले स्ट्रैंड कलर को चुनें ताकि लाइट के तार को आसानी से छिपाया जा सके।

    LED लाइट्स, ग्लोब लाइट्स और बबल लाइट्स की लड़ियों को क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए चुनना सबसे बेहतर रहेगा।

    यहां जानिए ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के तरीके।

    #2

    रिबन और स्टार आएगें काम

    आप क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए रिबन का इस्तेमाल विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं। इससे फूल बनाए जा सकते हैं या बस इसे जूते के फीते की तरह बांध सकते हैं।

    आप विभिन्न प्रकार के रंगीन रिबन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके अलावा क्रिसमस ट्री के शीर्ष पर स्टार जरूर लगाएं। यह बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह बेथलहम के तारे का प्रतीक है और यह काफी अहम माना जाता है।

    #3

    रूई या सफेद कागज से बनाएं स्नोफ्लेक्स   

    अगर आप क्रिसमस ट्री पर बर्फ की झलक दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए आप रूई या फिर सफेद कागज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    क्रिसमस ट्री के चारों ओर लटकी रूई या फिर सफेद कागज से बनी स्नोफ्लेक्स से बहुत ही खूबसूरत लुक मिल सकता है।

    इसके अतिरिक्त अगर आप सिर्फ रूई का इस्तेमाल करते हैं तो इसे लंबे में फैलाकर अपने ट्री को सजाएं।

    #4

    चॉकलेट्स लगाएं 

    अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उनके लिए क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाने के लिए इस पर चॉकलेट्स और टॉफी भी लगा सकते हैं।

    आप तरह-तरह की चॉकलेट को धागे से बांधकर क्रिसमस ट्री पर टांगे। इससे क्रिसमस ट्री बेहद खूबसूरत दिखेगा।

    साथ ही बच्चों को काफी अच्छा लगेगा और आप चाहें तो क्रिसमस ट्री के नीचे बच्चों के लिए गिफ्ट्स भी रख सकते हैं।

    #5

    क्रिसमस के नींच रखें स्नोमैन

    अगर आप अपने क्रिसमस ट्री को और ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इसके नीचे स्नोमैन रखें। इसे आप सफेद जुराबों से बना सकते हैं।

    इसके लिए एक सफेद जुराब को बीच से काटें, फिर उसमें चावल भरें। इसके बाद जुराब के ऊपरी हिस्से को रबर से बांधें।अब 2-3 रबर जुराब के बीच में लगाएं।

    इसके बाद स्नोमैन के ऊपरी हिस्से पर टोपी लगाएं। अंत में कागज से आंख और नाक बनाकर स्नोमैन पर चिपकाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    घर की सजावट
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    क्रिसमस

    क्रिसमस: अपने करीबियों को गिफ्ट करें ये बजट फ्रेंडली चीजें लाइफस्टाइल
    भारत की इन जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस भारत की खबरें
    इस बार क्रिसमस पर अपने हाथ से बनाई गई चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत लाइफस्टाइल
    ओमिक्रॉन का खतरा: दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न पर लगाया प्रतिबंध दिल्ली

    घर की सजावट

    मानसून के दौरान अपने फर्नीचर को नमी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स मानसून
    जानिए क्या होता है ह्यूमिडिफायर और इसका इस्तेमाल करना कैसे है लाभदायक लाइफस्टाइल
    अपने घर को मानसून के अनुकूल और खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके मानसून
    लिविंग रूम को शानदार तरीके से सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    मिजोरम की राजधानी आइजोल में हैं खूबसरत जगहें, पर्यटन के लिए इन 5 को जरूर चुनें मिजोरम
    आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है पिप्पली, जानिए इससे मिलने वाले फायदे आयुर्वेद
    वायु प्रदूषण: यात्रा करते समय खुद का इस तरह से रखें ध्यान, नहीं होगी कोई समस्या वायु प्रदूषण
    क्या आपको मेकअप की लत है? इन संकेतों से लगाएं पता मेकअप टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025