NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ
    अगली खबर
    अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ

    अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ

    लेखन अंजली
    May 09, 2024
    08:22 pm

    क्या है खबर?

    अक्षय तृतीय को आखा तीज या अकती भी कहा जाता है।

    भारतीय माह वैशाख के शुक्ल पक्ष के तीसरे चंद्र दिवस पर पड़ने वाली अक्षय तृतीया का हिंदू संस्कृति में बहुत महत्व है।

    ऐसा माना जाता है कि इस दिन शुरू किया गया कोई भी उद्घम समृद्धि और सफलता लाता है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया वाले दिन खरीदना शुभ माना जाता है।

    #1

    सोने के आभूषण

    अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह समृद्धि और सौभाग्य लता है।

    इसलिए इस दिन सोने के आभूषणों या सोने के सिक्कों में निवेश करना हिंदुओं में एक आम परंपरा है।

    कई ज्वैलर्स अक्षय तृतीया पर विशेष छूट और डिजाइन की पेशकश करते हैं, जिससे अक्षय तृतीया सोने में निवेश करने का आदर्श समय बन जाता है।

    यहां जानिए सोने की शुद्धता जानने का तरीका।

    #2

    चांदी

    अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा चांदी में निवेश करने का अपना एक विशेष महत्व होता है।

    माना जाता है कि चांदी की वस्तुएं जैसे बर्तन, सिक्के या देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीदने से धन और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

    चांदी हिंदू अनुष्ठानों में महत्व रखती है और अक्सर विभिन्न धार्मिक समारोहों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

    यहां जानिए चांदी की चीजों की शुद्धता का पता करने के तरीके।

    #3

    प्रॉपर्टी

    अक्षय तृतीया वाले दिन को प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी आदर्श माना जाता है।

    चाहे वह नया घर, जमीन या व्यावसायिक संपत्ति खरीदना हो, यह दिन रियल एस्टेट उद्घमों समृद्धि और सफलता सुनिश्चित करने वाला माना जाता है।

    ऐसा कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई कोई भी संपत्ति समय के साथ बढ़ती है और मालिक के लिए स्थायी समृद्धि लाती है।

    #4

    रत्न

    रत्न अपने ज्योतिषीय महत्व के लिए हिंदू संस्कति में विशेष स्थान रखते हैं और अक्षय तृतीया हीरे, पन्ना या माणिक जैसे रत्नों में निवेश करने का एक अच्छा समय माना जाता है।

    अक्षय तृतीया पर रत्न खरीदकर पहनने या घर में रखने से समृद्धि, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण मेंं वृद्धि होती है।

    इसके अतिरिक्त इस दिन पर कोणी खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तु होती है, जो धन का प्रतीक मानी जाती है।

    #5

    पूजा से जुड़ी वस्तुएं

    अक्षय तृतीया पर एक और लोकप्रिय परंपरा पूजा से जुड़ी वस्तुएं खरीदना है।

    इस अवसर पर आप देवी-देवताओं की मूर्तियां, पूजा की थाली, अगरबत्ती, भगवद गीता या रामायण जैसी किताबें खरीद सकते हैं।

    ये वस्तुएं न केवल आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ी हैं, बल्कि घर में अपने साथ शांति और समृद्धि भी लाती हैं।

    अक्षय तृतीया पर रूई खरीदना भी शुभ माना जाता है, जिसे आप अपने मंदिर में ज्योत के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    त्यौहार

    लोहड़ी: घर पर बनाएं उत्तर भारत के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, मजा हो जाएगा दोगुना लोहड़ी
    मकर संक्रांति: 14 या 15 जनवरी, कब है यह त्योहार? जानिए सही तिथि और महत्वपूर्ण बातें मकर संक्रांति
    फसलों से जुड़े हैं सर्दियों में मनाए जाने वाले ये प्रसिद्ध भारतीय त्योहार लोहड़ी
    4 दिनों तक मनाया जाता है पोंगल का त्योहार, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    खीरा बनाम जुकिनी: जानिए इन दोनों सब्जियों के बीच के अंतर और फायदे खान-पान
    जन्मदिन विशेष: मनोज बाजपेयी 55 साल की उम्र में एकदम फिट, जानिए उनकी फिटनेस का राज मनोज बाजपेयी
    भारत लाएगा जूते के आकार के लिए अपनी 'भा' प्रणाली, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गर्मियों के दौरान इन 5 पेय का करें सेवन  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025