NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों के दौरान बनाकर पीएं ये 5 रिफ्रेशिंग स्मूदी, जानिए इनकी रेसिपी
    अगली खबर
    गर्मियों के दौरान बनाकर पीएं ये 5 रिफ्रेशिंग स्मूदी, जानिए इनकी रेसिपी

    गर्मियों के दौरान बनाकर पीएं ये 5 रिफ्रेशिंग स्मूदी, जानिए इनकी रेसिपी

    लेखन अंजली
    Apr 27, 2024
    12:01 am

    क्या है खबर?

    गर्मी का मौसम अपने साथ रसदार फलों को लेकर आता है, जिनका इस्तेमाल स्मूदी बनाने के लिए किया जा सकता है।

    गर्मी के दिनों में स्मूदी जैसे ठंडे पेय न सिर्फ हाइड्रेट रखने सहित ताजगी देते हैं, बल्कि पेट को भी लंबे समय तक तृप्त करके रखते हैं।

    आइए आज हम आपको गर्मियों के लिए 5 तरह की स्वादिष्ट स्मूदी की रेसिपी बताते हैं, जो कई पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।

    #1

    मिक्स फ्रूट और ओट्स की स्मूदी

    मिक्स फ्रूट स्मूदी एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट हो सकता है। इसके लिए आप आम, तरबूज, खरबूजा, बेरीज और आलूबुखारा जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्मूदी बनाने के लिए सभी फलों को बारीक काटकर मिक्सी में डालें, फिर इसमें ओट्स और दूध को डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। इसके बाद स्मूदी को गिलास में डालें और अगर इसमें मीठा कम लगे तो थोड़ा शहद मिलाएं।

    #2

    आम और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी

    गर्मियों के आते ही लोगों के जहन में सबसे पहला नाम फलों के राजा आम का ही आता है, जिसने बाजार में अपनी दस्तक दे दी है।

    अगर आम खाने के शौकीन हैं तो मैंगोशेक के अलावा आप इसकी स्मूदी का जायका भी ले सकते हैं।

    स्मूदी बनाने के लिए एक आम को छीलकर काट लें, फिर इसे ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी और दही के साथ डालकर अच्छे से ब्लेंड करने के बाद परोसें।

    #3

    तरबूज की स्मूदी

    तरबूज की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में तरबूज के टुकड़े, दूध और बर्फ को डालकर अच्छे से ब्लेंड करें, फिर इसे परोसें।

    अगर आप दूध का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं तो योगर्ट से स्मूदी तैयार कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त आप इस स्मूदी को नारियल पानी, बर्फ और थोड़े सोडे के साथ भी इसे बना सकते हैं। बस इसमें अधिक तरबूज के टुकड़े डालें।

    यहां जानिए तरबूज के अन्य पेय की रेसिपी।

    #4

    ग्रीन टी और आड़ू की स्मूदी

    इस स्मूदी से आपको शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ कई आवश्यक विटामिन्स मिल सकते हैं।

    स्मूदी बनाने के लिए एक मिक्सी में फ्रोजन आड़ू और ठंडी ग्रीन टी को डालकर अच्छे से ब्लेंड करें, फिर इसमें दूध या ग्रीक योगर्ट और शहद के साथ वनिला एसेंस को डालकर दोबारा से ब्लेंड करें।

    आखिर में स्मूदी को गिलास में डालें और इस पर कुछ आड़ू के टुकड़े गार्निश करके परोसें।

    #5

    ग्रीन स्मूदी

    यह स्मूदी कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती है, इसलिए इसका सेवन गर्मियों के दौरान कई लाभ प्रदान कर सकता है।

    स्मूदी बनाने के लिए एक मिक्सी में नारियल का दूध, फ्रोजन हरे अंगूर, अनानास के टुकड़े, एवोकाडो और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण को गिलास में डालकर इसका सेवन करें।

    यहां जानिए हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने वाली स्मूदी की रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    रेसिपी

    होली पार्टी के लिए मधुमेह रोगी बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर  होली
    बांस की टहनियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेवन से शरीर को मिलेंगे फायदे  खान-पान
    खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं ये पापड़, जानिए इनकी रेसिपी लाइफस्टाइल
    होली पर उठाएं इन 4 कम कैलोरी वाले व्यंजनों का लुफ्त, नहीं बढ़ेगा आपका वजन  होली

    लाइफस्टाइल

    खरबूजे के बीजों को फेंकने की बजाय डाइट में करें शामिल, मिलेगें कई लाभ खान-पान
    बच्चों के लिए घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं फ्लेवर मिल्क, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    खाने से पहले इस तरह से धोएं अंगूर और जानिए इन्हें स्टोर करने का तरीका खान-पान
    अप्रैल में घूमने की बना रहे हैं योजना? इन 5 नेशनल पार्क का करें रुख नेशनल पार्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025