NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सांस की बदबू से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए इन असरदार घरेलू नुस्खों को अपनाएं
    अगली खबर
    सांस की बदबू से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए इन असरदार घरेलू नुस्खों को अपनाएं
    सांस की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे (तस्वीर: फ्रीपिक)

    सांस की बदबू से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए इन असरदार घरेलू नुस्खों को अपनाएं

    लेखन गौसिया
    Jul 09, 2023
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    बहुत-से लोग सांस की बदबू से परेशान रहते हैं क्योंकि यह आपकी अच्छी-खासी इमेज मिनटों में खराब कर देती है।

    अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    आज हम आपको ऐसे प्राकृतिक और घरेलू उपचार बताएंगे, जो इससे छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

    इसके लिए आपको कोई महंगी सामग्रियों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ये रसोई या बगीचे में आसानी से मिल जाती हैं।

    #1

    सेब का सिरका 

    सेब का सिरका मुंह के pH स्तर को संतुलित करता है और खान खाने से पहले और बाद में इसका इस्तेमाल करने से सांस की बदबू से छुटकारा मिलता है।

    लाभ के लिए एक गिलास पानी में 1 बड़ी चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और फिर इस मिश्रण को पी लें।

    इसके अलावा आप चाहें तो इसे रोजाना माउथवॉश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सेब के सिरके से जुड़े इन हैक्स को जरूर आजमाएं।

    #2

    लौंग 

    लौंग मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया और कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार है।

    इसके अलावा यह मुंह में ठंडक का एहसास भी दिलाता है, जिससे आप फ्रेश महसूस करते हैं।

    लाभ के लिए बस 1-2 लौंग मुंह में रखकर चूसते रहें।

    आप लौंग को पानी में उबालकर भी इस मिश्रण को पी सकते हैं या फिर इसे माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    #3

    पार्सले 

    पार्सले क्लोरोफिल से भरपूर होता है, जो बदबू को बेअसर करने का काम करता है, जिससे आप ताजा महसूस कर सकते हैं।

    कई अध्ययन मुंह के स्वास्थ्य के लिए इसके सकारात्मक प्रभाव की पुष्टि करते हैं, इसलिए यह सांस की बदबू को दूर करने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है।

    लाभ के लिए खाना खाने के बाद या थोड़े-थोड़े अंतराल पर ताजे पार्सले की पत्तियां चबाएं। आप चाहें तो इन पत्तियों से चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

    #4

    सौंफ के बीज 

    सौंफ के बीज सांसों की बदबू के खिलाफ एक प्राचीन उपाय हैं क्योंकि इसमें कई मीठे और खुशबूदार एसेंशियल ऑयल मौजूद होते हैं, जो मुंह को तरोताजा करने में मदद करते हैं।

    इसके अलावा यह लार के स्राव को भी बढ़ाते हैं, जो गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को तुरंत मार सकता है।

    लाभ के लिए रोजाना खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ के बीज चबाएं।

    सौंफ के बीज के अलावा सौंफ का तेल भी है फायदेमंद।

    #5

    ग्रीन टी 

    सांसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए ग्रीन टी का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है।

    एक शोध के अनुसार, ग्रीन टी कीटाणुनाशक और बदबू दूर करने वाले गुणों से भरपूर होती है, इसलिए यह इस समस्या से राहत दिलाने में कारगर है।

    इसके अलावा इसमें मजबूत एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आपको मुंह और दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

    सांस की बदबू से छुटकारा पाने के लिए घर पर ये माउथवॉश बनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    ओरल हाइजीन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    आखिर क्यों आते हैं खर्राटे और कैसे पाया जाए इससे छुटकारा? स्वास्थ्य
    क्यों होता है डैंड्रफ? जानिए इसके लक्षण, प्रकार और इलाज के उपाय स्वास्थ्य
    होली खेलने के लिए घर पर इस तरह बनाएं रंग, त्वचा संबंधित समस्याओं से रहेंगे दूर  होली
    मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा फायदा घरेलू नुस्खे

    ओरल हाइजीन

    पालतू जानवरों की ओरल हाइजीन का ऐसे रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    सांस की बदबू से दूरी बनाकर रखने के लिए घर पर बनाएं ये 5 माउथवॉश स्वास्थ्य
    माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करें घर पर मौजूद ये 5 चीजें, मुंह रहेगा तरोताजा घरेलू नुस्खे

    लाइफस्टाइल

    मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    मानसून के दौरान हर लड़की की अलमारी में होने चाहिए ये 5 तरह के कपड़े मानसून
    50 साल की उम्र के बाद वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके वजन घटाना
    दिल्ली का डियर पार्क है बेहद प्रसिद्ध, जानिए इसकी खासियत दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025