NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत में स्थित हैं भगवान राम के ये 5 कम ज्ञात भव्य मंदिर, जरूर जाएं
    अगली खबर
    भारत में स्थित हैं भगवान राम के ये 5 कम ज्ञात भव्य मंदिर, जरूर जाएं

    भारत में स्थित हैं भगवान राम के ये 5 कम ज्ञात भव्य मंदिर, जरूर जाएं

    लेखन अंजली
    Jan 17, 2024
    12:58 pm

    क्या है खबर?

    देश इस समय आध्यात्मिक उत्साह में डूबा हुआ है क्योंकि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है।

    इस मौके पर कई तरह के अनुष्ठान होंगे और मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

    वैसे अयोध्या के अलावा देशभर में अन्य कई भव्य राम मंदिर भी हैं, जो अपनी वास्तुकला और शांत वातावरण से समृद्ध हैं।

    आइए आज हम आपको ऐसे ही 5 कम ज्ञात राम मंदिरों के बारे में बताते हैं।

    #1

    कोदंडाराम मंदिर (आंध्र प्रदेश)

    कोदंडाराम मंदिर आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में स्थित एक राम मंदिर है।

    इस मंदिर के देवता को कोदंडाराम के नाम से जाना जाता है और इसमें भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण की तीर पकड़े हुए प्रतिमाएं हैं।

    ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 3 चरणों में किया गया क्योंकि इसके गर्भगृह और सुखनासी की संरचनाएं होयसला शैली में हैं, जबकि शेष भाग द्रविड़ शैली में बना हुआ है।

    #2

    एरी-कथा रामर मंदिर (तमिलनाडु)

    एरी-कथा रामर मंदिर तमिलनाडु के मदुरंथकम शहर में स्थित भगवान राम को समर्पित एक हिंदू मंदिर है।

    किंवदंतियों के मुताबिक, रावण का वध करने के बाद भगवान राम माता सीता और भाई लक्षण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या वापस जाते समय मदुरंथकम में रुके थे। इसी जगह पर उनका मंदिर बनाया गया है।

    इस मंदिर में पूरे राम दरबार की प्रतिमाएं हैं। यहां जाकर आपको काफी अच्छा लगेगा।

    #3

    राम तीर्थ मंदिर (पंजाब)

    पंजाब के अमृतसर में स्थित राम तीर्थ मंदिर भगवान राम के पुत्र लव और कुश का जन्मस्थल है।

    किंवदंतियों के मुताबिक, यहां पर कभी ऋषि वाल्मीकि का आश्रम हुआ करता था। ऐसा माना जाता है कि महान ऋषि ने यहीं पर रामायण लिखना शुरू किया था।

    आश्रम भले ही आज नहीं है, लेकिन आप यहां भव्य मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। ऋषि वाल्मीकि की 800 किलोग्राम सोने से बनी प्रतिमा इस मंदिर का मुख्य आकर्षण है।

    #4

    त्रिप्रयार श्री राम मंदिर (केरल)

    केरल के त्रिशूर जिले में स्थित त्रिप्रयार श्री राम मंदिर में भगवान राम की अनोखी प्रतिमा है।

    ये भगवान विष्णु के रूप में है। इसका मतलब प्रतिमा की 4 भुजाएं हैं, जिनमें से एक में शंख, दूसरी में चक्र, तीसरी में धनुष और चौथी में माला है।

    यह मंदिर लकड़ी की नक्काशी से भरा हुआ है और इसकी दीवारों पर रामयाण के दृश्य उकेरे हुए हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में इस मंदिर के दर्शन किए थे।

    #5

    राम राजा मंदिर (मध्य प्रदेश)

    मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित राम राजा मंदिर एकमात्र ऐसी जगह है, जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है।

    इस मंदिर में भगवान राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण समेत भगवान हनुमान की प्रतिमाएं हैं और ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या के राम मंदिर से इस मंदिर का गहरा संबंध है।

    इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमान भी भगवान राम की आराधना करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अयोध्या
    राम मंदिर
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम

    अयोध्या

    राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को दी गई, तैयार की मजबूत सुरक्षा योजना राम मंदिर
    अयोध्या के राम मंदिर के लिए थाईलैंड से आएगी मिट्टी, पहले भेजा था नदियों का पानी थाईलैंड
    राम मंदिर: RSS ने उठाया प्रचार का बीड़ा, 10 करोड़ लोगों तक पहुंचाएगा 'राम का संदेश' राम मंदिर
    राम मंदिर: उद्घाटन पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर चिंतित हुए चंपत राय, की ये अपील उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को पहुंचेंगे अयोध्या, ऐसी हैं तैयारियां नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या दौरा आज, नए हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, दलित के घर चाय पी नरेंद्र मोदी
    अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुआ मूर्ति का चयन, जानिए क्या वजह बनी खास अयोध्या

    पर्यटन

    महाराष्ट्र के गणेशोत्सव का कायल हुआ अमेरिकी पर्यटक, दुनिया से कहा- एक बार जरूर आओ महाराष्ट्र
    ओडिशा: पुरी में स्थित हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख ओडिशा
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नासिक की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख  महाराष्ट्र
    उत्तराखंड का ऑफबीट गंतव्य है कौसानी, यहां की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025