NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मी के दिनों में पीएं ठंडा-ठंडा मौसंबी का जूस, मिलेंगे ये 5 मुख्य फायदे
    अगली खबर
    गर्मी के दिनों में पीएं ठंडा-ठंडा मौसंबी का जूस, मिलेंगे ये 5 मुख्य फायदे

    गर्मी के दिनों में पीएं ठंडा-ठंडा मौसंबी का जूस, मिलेंगे ये 5 मुख्य फायदे

    लेखन सयाली
    Jun 11, 2024
    10:46 am

    क्या है खबर?

    मौसंबी का जूस गर्मी में जूस की दुकानों पर मिलने वाला सबसे लोकप्रिय पेय है। यह मौसंबी फल के खट्टे स्वाद और चीनी की मिठास का एक अद्भुत संयोजन होता है, जिसे पीने से ताजगी मिलती है।

    इस पेय में कई तरह के लाभ भी छिपे होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं। इस जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से आप शरीर को डिटॉक्सीफाई भी कर सकेंगे।

    आइए जानते हैं मौसंबी जूस के सेवन के फायदे।

    #1

    वजन घटाने में मिलेगी मदद

    मौसंबी का जूस एक कम कैलोरी वाला पेय है, जिसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इस स्वादिष्ट जूस के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है।

    अगर आप स्वस्थ खान-पान के जरिए अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसे आहार का हिस्सा बनाएं। मौसंबी के जूस का सेवन तृप्ति की भावना को बढ़ाने और भूख को रोकने में मदद कर सकता है।

    आप स्ट्रॉबेरी का जूस पीकर भी कई लाभ पा सकते हैं।

    #2

    दिल का स्वास्थ्य होता है दुरुस्त

    मौसंबी के जूस का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही इससे हृदय स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में भी मदद मिल सकती है।

    मौसंबी के जूस में एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्व होते हैं, जो रक्तचाप के स्तर और हृदय रोगों के लक्षणों को कम करते हैं। रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीने से आप स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी परेशानियों से भी बच सकते हैं।

    #3

    शरीर होता है डिटॉक्सीफाई

    मौसंबी का जूस भी शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एक बेहतरीन पेय होता है। यह सुबह के वक्त पीने के लिए बिलकुल सही पेय है, जो हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बेअसर करने में मदद करता है।

    साथ ही इसके सेवन से तनाव भी कम किया जा सकता है। सुबह सबसे पहले मौसंबी का जूस पीने से मूड और ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

    #4

    हाइड्रेशन

    इस भीषण गर्मी के बीच धूप के कारण हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसके चलते चक्कर आना, बेहोशी आना और बेचैनी आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

    मौसंबी के जूस में अच्छी मात्रा में पानी मौजूद होता है, जो शरीर को प्राकृतिक हाइड्रेशन प्रदान करता है। इस लजीज पेय को पीने से आपको निर्जलीकरण और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचने में भी सहायता मिलेगी।

    आपको बेल का जूस पीने से भी कई लाभ मिल सकते हैं।

    #5

    बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

    मौसंबी का जूस पीने से शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। इन तत्वों के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

    इसके अलावा, इस पेय में मौजूद फ्लेवोनोइड्स मुक्त कणों के कारण होने वाली सूजन को भी रोकते हैं। मौसंबी के जूस में मौजूद विटामिन C बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर हमें स्वस्थ रखता है।

    वजन घटाने के लिए सब्जियों से बने जूस का सेवन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डाइट
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    डाइट

    आंत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें इन घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन खान-पान
    थायराइड मरीजों के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, आज ही करें डाइट में शामिल थायराइड
    क्या रामेन खाना आपके लिए अच्छा है? जानिए इससे मिलने वाले शारीरिक फायदे  जापान
    जूस से लेकर अचार तक, इन 5 तरीकों से रोजाना की डाइट में जोड़ें आंवला  खान-पान

    खान-पान

    गर्मियों के दौरान हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स थायराइड
    गर्मियों के दौरान डाइट में शामिल करें ये 5 दालें, मिलेगा भरपूर पोषण लाइफस्टाइल
    बढ़ते तापमान में आंखों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 विटामिन लाइफस्टाइल
    मूंगफली के उत्पादों से बच्चों में रोका जा सकता है एलर्जी का खतरा, अध्ययन में खुलासा  लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025