NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 स्वादिष्ट फलों के सेवन से फूल सकता है पेट, हो सकती है असुविधा  
    अगली खबर
    इन 5 स्वादिष्ट फलों के सेवन से फूल सकता है पेट, हो सकती है असुविधा  

    इन 5 स्वादिष्ट फलों के सेवन से फूल सकता है पेट, हो सकती है असुविधा  

    लेखन सयाली
    May 25, 2024
    02:23 pm

    क्या है खबर?

    पेट की सूजन पाचन से जुड़ी एक समस्या है, जिसके कारण ऐंठन हो सकती है। इस समस्या के चलते आपके पेट में गैस बन सकती है, जिससे असुविधा और दर्द होता है।

    अन्य कारकों के साथ-साथ आपकी रोजाना की डाइट भी पेट के फूलने का कारण बन सकती है। बीन्स और पत्ता गोभी और फूल गोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां इस समस्या को बढ़ाती हैं।

    हालांकि, इन 5 फलों को खान-पान में जोड़ने से भी आपका पेट फूल सकता है।

    #1

    सेब

    फाइबर, विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सेब को व्यापक रूप से एक स्वस्थ नाश्ते के रूप में खाया जाता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेब का सेवन करने पर यह पेट की सूजन का कारण बन सकता है।

    2020 में न्यूट्रिएंट्स जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, सेब में उच्च मात्रा में फ्रुक्टोज और फाइबर होते हैं, जो बड़ी आंत में फेरमेंटशन का कारण बन सकते हैं।

    इसके चलते ही आपको गैस की परेशानी झेलनी पड़ती है।

    #2

    तरबूज

    गर्मी के मौसम में सभी को तरबूज खाना बेहद पसंद होता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। यह फल विटामिन A और C से समृद्ध होता है और इसके जरिए शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है।

    हालांकि, ज्यादा तरबूज खाने से भी आपके पेट में सूजन आ सकती है और दर्द हो सकता है।

    इसमें अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज और पॉलीओल्स मौजूद होते हैं, जो फेरमेंटशन और गैस उत्पादन में योगदान देते हैं।

    #3

    आड़ू

    आड़ू एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक फल है, जिसमें उच्च मात्रा में विटामिन A, विटामिन C और फाइबर होता है। साथ ही इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे फेरमेंटशन होता है और पेट फूलने लगता है।

    अमेरिका के कृषि विभाग के अनुसार, लगभग 100 ग्राम आड़ू के सेवन से आपके शरीर को फ्रुक्टोज सहित कुल 8.39 ग्राम चीनी मिल सकती है।

    आप स्वादिष्ट आड़ू से ये 5 लजीज व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

    #4

    आलू बुखारा

    आलू बुखारा मई के महीने में मिलने वाला एक बेहद मीठा और पौष्टिक फल होता है, जिसे लोग चाव से खाते हैं। यह फल हरे, लाल, मेहरून और बैंगनी रंग में पाया जाता है।

    आलू बुखारा फाइबर, विटामिन A, पोटैशियम और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इनमें सोर्बिटोल मौजूद होता है, जो एक चीनी वाला अल्कोहल है।

    यह तत्व आपके पेट में सूजन पैदा करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

    #5

    आम

    फलों का राजा आम गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय फल है। यह मिठास के साथ-साथ विटामिन A, विटामिन C और फाइबर से भी समृद्ध होता है।

    आप इस फल की मदद से स्मूदी, मिल्कशेक, चीजकेक आदि जैसे कई व्यंजन बनाकर खा सकते हैं। हालांकि, आम में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जिससे सूजन और गैस का उत्पादन बढ़ सकता है।

    आप रसीले आम से ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    कौन है मोहम्मद सोलिमन, जिसने कोलोराडो में इजरायली समर्थकों पर पेट्रोल बम फेंका? अमेरिका
    मणिरत्नम का असली नाम जानते हैं आप? निर्देशक बनने से पहले किया करते थे ये काम  मणिरत्नम
    मई में होंडा की घरेलू बिक्री और निर्यात में आई गिरावट, जानिए कितनी गाड़ियां बेची  होंडा
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की कमाई में बढ़ोतरी, 10वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  राजकुमार राव

    खान-पान

    खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं ये 5 चटनियां  रेसिपी
    घर पर फालसा जूस बनाने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे  डाइट
    तरबूज के बीज को करें डाइट में शामिल, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ डाइट
    गर्मियों के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें लीची, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ लाइफस्टाइल

    डाइट

    रोजाना करें 5 तरह के बाजरे के दूध का सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता  खान-पान
    वजन घटाने के लिए करें इन सब्जियों से बने जूस का सेवन, शरीर को मिलेगी मजबूती  खान-पान
    भारतीय व्यंजनों का स्वाद दोगुना कर देती हैं रायता और चटनी समेत ये साइड डिश  खान-पान
    तनाव मिटाकर शरीर में ऊर्जा भर देंगे ये 5 खाद्य पदार्थ, जरूर करें डाइट में शामिल  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025