NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मथुरा-वृंदावन में स्थित कृष्ण भगवान के ये 5 मंदिर हैं बेहद प्रसिद्ध, जन्माष्टमी पर देखने जाएं
    अगली खबर
    मथुरा-वृंदावन में स्थित कृष्ण भगवान के ये 5 मंदिर हैं बेहद प्रसिद्ध, जन्माष्टमी पर देखने जाएं

    मथुरा-वृंदावन में स्थित कृष्ण भगवान के ये 5 मंदिर हैं बेहद प्रसिद्ध, जन्माष्टमी पर देखने जाएं

    लेखन सयाली
    Aug 05, 2024
    07:27 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के शहर मथुरा और वृंदावन अपनी संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। इन खूबसूरत शहरों में कृष्ण भगवान के कई सुंदर मंदिर मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

    इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। इस पर्व को श्री कृष्ण के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है, जिस दौरान भक्त पूजा-अर्चना करते हैं।

    आप भी जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन के इन 5 मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

    #1

    बांके बिहारी मंदिर

    वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर श्री कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बांके बिहारी को समर्पित है, जिन्हें राधा रानी और श्री कृष्ण का संयुक्त रूप माना जाता है।

    वृदांवन के बिहारीपुरा में स्थित इस मंदिर में भगवान कृष्ण की एक आकर्षक और सुंदर मूर्ति मौजूद है। बांके बिहारी की पूजा मूल रूप से निधिवन में की जाती थी।

    1864 में बांके बिहारी मंदिर के निर्माण के बाद प्रतिमा को यहां स्थापित किया गया था।

    #2

    श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर

    मथुरा का श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर भक्तों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है।

    मंदिर परिसर के गर्भ गृह में एक छोटा कमरा मौजूद है। यह वही स्थान है, जहां श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।

    परिसर के अंदर 3 मुख्य मंदिर हैं, जिनमें केशवदेव मंदिर, गर्भ गृह और भागवत भवन शामिल हैं। इस मंदिर की यात्रा करके आप भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाएंगे।

    #3

    द्वारकाधीश मंदिर

    भगवान कृष्ण के द्वारका के राजा वाले रूप को समर्पित द्वारकाधीश मंदिर एक वास्तुशिल्प चमत्कार है। इसकी राजस्थानी शैली की वास्तुकला में श्री कृष्ण के जीवन और साहसिक कार्यों को दर्शाने वाली जटिल नक्काशी और पेंटिंग हैं।

    द्वारकाधीश मंदिर आपको कई रोमांचक गतिविधियां प्रदान करता है, जो सावन के महीने के दौरान बढ़ जाती हैं। श्रवण मास में भगवान कृष्ण हिंडोले में विराजमान होते हैं, जो एक प्रकार का झूला होता है।

    #4

    श्री राधा रमण मंदिर 

    गोपाल भट्ट गोस्वामी द्वारा स्थापित श्री राधा रमण मंदिर श्री कृष्ण की एक अद्वितीय प्रतिमा का घर है। माना जाता है कि यह प्रतिमा एक पवित्र शालिग्राम पत्थर से स्वयं प्रकट हुई है।

    मंदिर में पारंपरिक वैष्णव प्रथाओं के अनुसार ही सख्त दैनिक पूजा अनुष्ठानों का पालन किया जाता है। इस खूबसूरत मंदिर का निर्माण 1542 में करवाया गया था।

    यह मंदिर उत्कृष्ट रूप से तैयार किया गया है और श्री कृष्ण के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है।

    #5

    प्रेम मंदिर

    वृन्दावन का प्रसिद्ध प्रेम मंदिर लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस सुंदर मंदिर का निर्माण जगतगुरु कृपालु महाराज द्वारा करवाया गया था, जो कि राधा-कृष्ण को समर्पित है।

    प्रेम मंदिर का लोकार्पण 17 फरवरी 2012 को किया गया था, जिसके निर्माण में 11 साल लगे थे। इसे सफेद इटालियन संगमरमर से तैयार किया गया है और इसके प्रांगण में श्री कृष्णा और राधा रानी के जीवन से जुड़ी कई कलाकृतियां मौजूद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मथुरा
    जन्माष्टमी
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    मथुरा

    किसानों को कानूनों की खामियां पता नहीं, दूसरों के कहने पर कर रहे आंदोलन- हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश
    आजाद भारत में फांसी चढ़ने वाली पहली महिला हो सकती है सात लोगों की हत्यारिन शबनम उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: मथुरा-वृंदावन के 22 वार्ड तीर्थ स्थल घोषित, शराब और मांस की बिक्री पर रोक योगी आदित्यनाथ
    सनी लियोनी के गाने 'मधुबन में राधिका' पर विवाद, पुजारियों ने किया प्रदर्शन बॉलीवुड समाचार

    जन्माष्टमी

    जन्माष्टमी विशेष: लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय हैं ये व्यंजन, प्रसाद के रूप में लगाएं भोग लाइफस्टाइल
    जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह सजाएं अपना पूजा घर, लगेगा बहुत खूबसूरत लाइफस्टाइल
    दूरदर्शन से लेकर स्टार तक, टीवी पर श्री कृष्ण बनकर लोकप्रिय हुए ये अभिनेता नीतीश भारद्वाज
    मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर हुई भारी भीड़, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत योगी आदित्यनाथ

    पर्यटन

    लक्षद्वीप में बनेगा नया हवाई अड्डा, पर्यटन के साथ-साथ भारत को प्रदान करेगा सैन्य रणनीतिक बढ़त भारतीय सेना
    लक्षद्वीप के अलावा ये भारतीय द्वीप और समुद्र तट भी हैं खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: इस साल कश्मीर से लेकर हिमाचल तक पहाड़ों पर क्यों नहीं हो रही बर्फबारी? जम्मू-कश्मीर
    भारत में स्थित हैं भगवान राम के ये 5 कम ज्ञात भव्य मंदिर, जरूर जाएं अयोध्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025