NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / एवोकाडो तेल कई पोषक तत्वों से है भरपूर, इस्तेमाल पर मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
    अगली खबर
    एवोकाडो तेल कई पोषक तत्वों से है भरपूर, इस्तेमाल पर मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
    एवोकाडो तेल के फायदे (तस्वीर: फ्रीपिक)

    एवोकाडो तेल कई पोषक तत्वों से है भरपूर, इस्तेमाल पर मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ

    लेखन गौसिया
    Oct 29, 2023
    02:05 pm

    क्या है खबर?

    एवोकाडो फल कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है और समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके गूदे से निकाला गया तेल भी विभिन्न लाभों के लिए जाना जाता है।

    एवोकाडो तेल में फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन्स जैसे कई गुण होते हैं, जो सेहत से लेकर त्वचा तक के लिए लाभकारी होते हैं।

    इस तेल को पर्सिया अमरीकाना भी कहते हैं।

    आइये आज स्वास्थ्य टिप्स में एवोकाडो तेल के 5 प्रमुख फायदे जानते हैं।

    #1

    खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में कारगर

    उच्च कोलेस्ट्रॉल कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे बचाव के लिए एवोकाडो के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इस तेल में ओलिक एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी HDL के स्तर को कम किए बिना खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDA को कम करने में मदद करते हैं।

    इसके साथ ही यह हृदय रोग के जोखिम को कम करने में भी मददगार है।

    #2

    आंखों के लिए है लाभकारी

    आंखों को कई तरह की समस्याओं से बचाए रखने में भी एवोकाडो का तेल अहम भूमिका अदा कर सकता है।

    एवोकाडो तेल में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नामक यौगिक पाए जाते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

    ये यौगिक मोतियाबिंद और उम्र के साथ होने वाली आंखों की कई समस्याओं से बचाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    नेत्र विशेषज्ञ भी एवोकाडो तेल को पौष्टिक सप्लीमेंट के रूप में डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

    #3

    पाचन क्रिया में करता है सुधार 

    पाचन तंत्र हमारे समग्र स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए पाचन क्रिया ठीक होनी चाहिए। इसके लिए एवोकाडो का तेल लाभकारी है।

    इस तेल में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है।

    इसके साथ ही यह कब्ज और गैस जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं से राहत दिलाने में मदद करता है।

    लाभ के लिए खाना पकाने के लिए एवोकाडो तेल का इस्तेमाल करें।

    #4

    वजन नियंत्रित करने में है मददगार 

    एवोकाडो तेल का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा सकता है।

    एक अध्ययन के मुताबिक, इसमें कैलोरी कम होती है, जिसकी वजह से इसके सेवन से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

    इसके साथ ही इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड वसा को बढ़ने से रोकता है।

    इसके अलावा यह इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार करता है, जिससे ब्लड शुगर का नियंत्रण बेहतर तरीके से हो सकता है।

    #5

    त्वचा के स्वास्थ्य के लिए है अच्छा

    शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा एवोकाडो तेल त्वचा की देखभाल के लिए भी फायदेमंद होता है।

    इसमें विटामिन-E, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो बेजान और रूखी त्वचा से राहत दिलाने में मददगार हैं।

    यह त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है और त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

    त्वचा को निखारने के लिए एवोकाडो से बने इन फेस पैक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    लाइफस्टाइल
    त्वचा की देखभाल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    स्वास्थ्य टिप्स

    छाती के बलगम और जकड़न से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    टेलबोन दर्द क्या है? इससे राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 योगासन  योग
    पाचन क्रिया में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत घरेलू नुस्खे
    रात में सोने से पहले इन 5 सुपरफूड्स का करें सेवन, आएगी सुकून भरी नींद नींद

    लाइफस्टाइल

    #NewsBytesExplainer: देशभर में डेंगू का प्रकोप, अपने बच्चों को कैसे रखें इससे सुरक्षित? डेंगू
    कई औषधीय गुणों की खान है अर्जुन की छाल, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ बीमारियों से बचाव
    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के इन 5 पर्यटन स्थलों का करें रुख, मिलेगा यादगार अनुभव  उत्तराखंड
    स्वर्ण मंदिर के अलावा अमृतसर के ये 5 स्थान भी हैं शानदार, एक बार जरूर जाएं  पंजाब

    त्वचा की देखभाल

    मानसून में पैरों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसून
    बाजार में बढ़ रही है कोल्ड वैक्सिंग की मांग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने के लिए 5 फेस स्क्रब, जानिए बनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं यह वर्कआउट और डाइट प्लान कियारा आडवाणी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025