NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भाई दूज पर भाई को बिन बोले प्यार जताने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके
    अगली खबर
    भाई दूज पर भाई को बिन बोले प्यार जताने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके

    भाई दूज पर भाई को बिन बोले प्यार जताने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके

    लेखन सयाली
    Oct 25, 2024
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    इस साल देशभर में 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा, जो कि भाई-बहन के प्रेम को दर्शाने का दिन है। इस त्योहार पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।

    इसके बदले भाई अपनी बहनों को तोहफे देते हैं। इस पावन पर्व के जरिए भाई-बहन का रिश्ता मजबूत हो जाता है। इस साल भाई दूज के दिन बहनें बिना बोले अपने भाइयों को इन तरीकों से प्यार जाता सकती हैं।

    #1

    भाई के लिए पार्टी आयोजित करें या खत लिखें 

    भाइयों को पार्टी करना, मस्ती करना और दोस्तों से मिलना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप अपने भाइयों के लिए एक मजेदार भाई दूज पार्टी आयोजित कर सकती हैं।

    इस पार्टी में उनके मनपसंद खेल, भोजन और पेय शामिल करें और उनके दोस्तों को भी बुलाएं। इसके अलावा, अगर आप अपनी भावनाओं को बोलकर नहीं व्यक्त कर पाती हैं, तो भाई के लिए खत लिखें।

    इसमें अपने दिल की बातें लिखकर उन्हें शुक्रिया कहें।

    #2

    भाई का मनपसंद खाना बनाएं या आर्डर करें

    खाना पकाना भाई के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करने का एक बढ़िया तरीका हो सकता है। ऐसा करने के लिए भाई दूज के दिन अपने भाइयों की मनपसंद मिठाइयां और पकवान बनाकर उन्हें खिलाएं।

    आप उनके साथ यादगार समय बिताने के लिए खाना बनाने में उनकी मदद भी ले सकती हैं। अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है, तो चिंतित होने की बात नहीं है।

    आप भाइयों का पसंदीदा खाना ऑनलाइन मंगा भी सकती हैं।

    #3

    तोहफे दें और घुमाने ले जाएं

    वैसे तो भाई दूज के त्योहार पर भाई अपनी बहनों को तोहफे देते हैं। हालांकि, इस बार भाइयों को खुश करने के लिए आप उन्हें भी तोहफे दे सकती हैं।

    सभी भाइयों की पसंद के अनुसार उनके लिए बढ़िया तोहफे खरीदें और उन्हें सरप्राइज करें। इसके अलावा, आप अपने भाइयों के साथ बढ़िया समय बिताने के लिए उन्हें घुमाने भी ले जा सकती हैं।

    उनके साथ यात्रा पर जाएं, फिल्म देखने जाएं या किसी एडवेंचर पार्क का रुख करें।

    #4

    बचपन की यादों को ताजा करें और मनपसंद खेल खेलें

    बड़े होने के बाद सभी भाई-बहन अपने-अपने जीवन में व्यस्त हो जाते हैं। हालांकि, आप भाई दूज के दिन अपने बचपन के दिनों को याद करके कुछ नई यादें बना सकते हैं।

    किसी ऐसी जगह पर जाएं, जहां आप बचपन में एक साथ जाया करते थे या कोई ऐसी गतिविधि करें, जो आप बचपन में साथ मिलकर किया करते थे।

    इसके अलावा, आप अपने भाइयों के साथ मिलकर उनके पसंदीदा खेल भी खेल सकती हैं। इससे वे खुश हो जाएंगे।

    #5

    भाई की जरूरतों का ध्यान रखें और सेहत का ख्याल करें

    भाइयों के सर पर अक्सर ज्यादा जिम्मेदारियां होती हैं, जिनके कारण वे परेशान रहते हैं। ऐसे में आप बहन होने का फर्ज निभाते हुए उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखकर उन्हें प्यार जता सकती हैं।

    उन्हें उनकी जरूरत का सामान लाकर दें, उनसे उनकी दिल की बातें पूछें और उनकी परेशानियों को हल करने की कोशिश करें।

    साथ ही आपको अपने भाइयों का समय-समय पर स्वास्थ्य परिक्षण भी करवाते रहना चाहिए, जिससे वे स्वस्थ बने रहें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाई दूज
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    भाई दूज

    पश्चिम बंगाल: 26 साल से बहन की याद में मुंह में जैतून रखे हुए है शख्स पश्चिम बंगाल
    14 या 15 नवंबर, कब है भाई दूज? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें  त्यौहार
    भाई दूज के मौके पर घर पर बनाएं ये 5 स्नैक्स, जानिए इनकी रेसिपी त्यौहार
    भाई दूज के अवसर पर अपने भाई के लिए घर पर बनाएं ये मिठाइयां, जानें रेसिपी रेसिपी

    त्यौहार

    दशहरे के दिन इन 5 बुरी आदतों को बदलने का लें संकल्प, खुशहाल होगा आपका जीवन दशहरा
    भारत की इन जगहों पर नहीं होता रावण दहन, धूम-धाम से होती है रावण की पूजा दशहरा
    दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना माना जाता है शुभ, जानिए इसका कारण और फायदे  दशहरा
    दशहरे पर करें भगवान श्रीराम के इन 5 मंदिरों के दर्शन, पूरी होंगी मनोकामनाएं दशहरा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025