NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अमेरिका को जिस विकास यादव की तलाश, उन्हें दिल्ली पुलिस ने क्यों किया था गिरफ्तार?
    अगली खबर
    अमेरिका को जिस विकास यादव की तलाश, उन्हें दिल्ली पुलिस ने क्यों किया था गिरफ्तार?
    अमेरिका द्वारा वांटेड विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था

    अमेरिका को जिस विकास यादव की तलाश, उन्हें दिल्ली पुलिस ने क्यों किया था गिरफ्तार?

    लेखन आबिद खान
    Oct 19, 2024
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका ने खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में पूर्व भारतीय अधिकारी विकास यादव पर आरोप तय किए हैं।

    अमेरिका की खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने विकास को मोस्ट वांटेड घोषित किया है और बताया है कि उनका संबंध भारतीय खुफिया एंजेसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से है।

    अब जानकारी सामने आई है कि विकास को दिल्ली पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तारी

    क्यों गिरफ्तार किए गए थे विकास?

    पिछले साल नवंबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जबरन वसूली के एक मामले में विकास को गिरफ्तार किया था।

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तिहाड़ जेल में 4 महीने बिताने के बाद विकास इस साल अप्रैल में जमानत पर रिहा किया गया।

    दरअसल, 18 दिसंबर, 2023 को रोहिणी के एक शख्स ने विकास के खिलाफ लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जबरन वसूली और अपहरण का आरोप लगाया था। इसके बाद विकास को गिरफ्तार किया गया।

    आरोप

    पीड़ित का आरोप- विकास ने धमकाया

    पीड़ित ने कहा, "नवंबर में मेरे दोस्त ने मुझे विकास से मिलवाया। हम दोस्त बन गए। विकास ने बताया कि वह अंडरकवर एजेंट है। 11 दिसंबर को विकास ने मुझे फोन कर मिलने बुलाया। वो एक दोस्त के साथ आया और मुझे फ्लैट में ले गए। विकास ने कहा कि मुझे खत्म करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सुपारी दी गई है। इसके बाद उसके साथी ने सोने की चेन और अंगूठियां छीन लीं और नगद भी निकलवाया।"

     जमानत 

    विकास को मार्च में मिली थी जमानत

    रिपोर्ट के मुताबिक, तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा कि विकास को 23 दिसंबर को केंद्रीय जेल नंबर 1 में रखा गया था। 22 मार्च को विकास को अंतरिम जमानत दी गई थी और 22 अप्रैल को वो जेल से बाहर आया था।

    पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत आदेश में लिखा था, "आरोपी एक पूर्व सरकारी कर्मचारी है और उसका पिछला इतिहास साफ है। उसे 30,000 रुपये की जमानत राशि और एक जमानती पेश करना होगा।"

    दोस्त

    विकास के दोस्त ने पुलिस को क्या बताया?

    पुलिस द्वारा पूछताछ में विकास के साथी ने बताया कि उसका पुरानी गाड़ी का व्यापार है, जिसमें उसे नुकसान हुआ था। इसी वजह से वो विकास के साथ साजिश में शामिल हुआ।

    विकास ने कहा, "जिस दिन मैं व्यापारी से मिला था उसी दिन उसने इसके जरिए पैसे कमाने की योजना बनाई थी।"

    इस मामले में पुलिस ने मार्च में आरोप पत्र दाखिल किया और अप्रैल में विकास को जमानत मिल गई।

    परिचय

    कौन हैं विकास?

    बताया जाता है कि विकास हरियाणा के रेवाड़ी जिले के प्राणपुरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत थे और 2007 में उनकी मृत्यु हो गई। विकास की शादी 2015 में हुई थी।

    अमेरिका ने कहा है कि विकास भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में कार्यरत थे, जो भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय का एक हिस्सा है और RAW से जुड़े हुए थे। भारत ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    विकास पर आरोप

    विकास पर क्या आरोप हैं?

    अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में विकास पर आरोप तय किए हैं। अमेरिका ने विकास पर हत्या की साजिश रचने, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं।

    FBI के मुताबिक, विकास ने ही निखिल गुप्ता को इस साजिश में शामिल किया और पन्नू के बारे में जानकारियां दीं। इसके बाद गुप्ता ने एक शूटर से संपर्क किया।

    बता दें कि गुप्ता पहले ही अमेरिका की हिरासत में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    अमेरिका
    FBI
    खालिस्तान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    दिल्ली पुलिस

    संसद में फर्जी आधार कार्ड से प्रवेश की कोशिश, 3 लोग गिरफ्तार संसद
    दिल्ली: नरेला में गैस रिसाव के बाद फैक्ट्री में लगी आग, 3 मजदूरों की मौत दिल्ली
    स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बिभव कुमार के खिलाफ जोड़ी गई नई धारा स्वाति मालीवाल
    एयर कनाडा में बम की धमकी देने वाले ईमेल का खुलासा, मेरठ के किशोर की पहचान बम धमाके की धमकी

    अमेरिका

    अमेरिका: 1951 में अपहरण किया गया बच्चा 73 साल बाद घर लौटा, जानिए कैसे हुआ चमत्कार अजब-गजब खबरें
    अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात, यूक्रेन ने किया था अनुरोध नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी ने अमेरिका में हरियाणा के युवाओं से की थी मुलाकात, उठाया डंकी का मुद्दा राहुल गांधी
    दुनियाभर में सामने आए डेंगू के 1.26 करोड़ मामले, जानिए क्या है इस बढ़ोतरी का कारण डेंगू

    FBI

    FBI की मोस्ट वांटेड भगौड़ों की लिस्ट में गुजराती शख्स, चार सालों से चल रही तलाश दिल्ली
    ट्विटर हैकिंग के पीछे था 17 वर्षीय मास्टमाइंड, कंपनी का कर्मचारी बन चुराई जानकारी ट्विटर
    पुलवामा हमला चार्जशीट: साजिश की कड़ियां जोड़ने में FBI ने की थी NIA की मदद भारत की खबरें
    साइबर क्रिमिनल्स ने हैक किया अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी का ईमेल सिस्टम साइबर अपराध

    खालिस्तान

    कनाडा: हिंदू मंदिर प्रमुख के बेटे के घर पर हमला, 11 गोलियां चलाई गई  कनाडा
    भारत सरकार ने खालिस्तानी लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किया, जानें क्या हैं आरोप भारत सरकार
    पन्नू हत्या साजिश: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आरोपी निखिल गुप्ता की याचिका, संवेदनशील मामला बताया सुप्रीम कोर्ट
    अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने बोर्ड पर लिखा 'मोदी आतंकवादी है' अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025