Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन
देश

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन
लेखन तौसीफ
Dec 04, 2021, 06:33 pm 2 मिनट में पढ़ें
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन
विनोद दुआ का 67 वर्ष की आयु में हुआ निधन

लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार को विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पिता के निधन की पुष्टि की। मल्लिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मल्लिका ने बताया कि विनोद का अंतिम संस्कार राजधानी दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा।

जानकारी
विनोद को लीवर संक्रमण के कारण कराया गया था भर्ती

विनोद को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले पांच दिनों से वह अपोलो अस्पताल के ICU में भर्ती थे। दुआ अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं।

निधन
मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की अपने पिता के निधन की खबर

मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। वह हमेशा बेपरवाह, निडर और असाधारण रहे। उनकी जिंदगी अनूठी रही। रेफ्यूजी कॉलोनी से लेकर दिल्‍ली तक उन्होंने 42 साल के दौरान पत्रकारिता के उच्‍चतम पैमानों का छुआ। हमेशा सच के साथ रहे। वह अब मॉम और अपनी पत्‍नी चिन्‍ना के पास पहुंच गए हैं। स्‍वर्ग में भी शायद वे एक साथ गाते, खाना बनाते, यात्रा करते हुए एक-दूसरे का सहारा बनें।'

कोरोना
कोरोना के कारण विनोद की पत्नी का हुआ था निधन

विनोद और उनकी पत्नी डॉक्टर पद्मावती को इसी साल अप्रैल में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में COVID-19 पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टर पद्मावती का कोरोना के चलते निधन हो गया था। विनोद की पत्नी की मौत के बाद से उनकी हालत में भी कोई खास सुधार नहीं आया। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।

सम्मान
पद्मश्री और रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं दुआ

विनोद दुआ ने NDTV इंडिया, सहारा समय और दूरदर्शन जैसे समाचार चैनलों में काम किया था और पत्रकारिता के क्षेत्र में वह एक बड़ा नाम थे। साल 1996 में उन्हें रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार द्वारा 2008 में पत्रकारिता के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। जून 2017 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए मुंबई प्रेस क्लब ने उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
तौसीफ
तौसीफ
Mail
IIMC से पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच वर्षों से देश की राजधानी दिल्ली में राजनीति, गृह मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों पर खबरें करने के बाद अब करियर से जुड़े मुद्दों पर लिख रहा हूं। समाजसेवा में समय देना सुकून देता है।
ताज़ा खबरें
दिल्ली
सेलिब्रिटी की मौत
ताज़ा खबरें
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
भारत में महंगे हुए अप्रिलिया के स्कूटर्स, कंपनी ने बढ़ाए दाम
भारत में महंगे हुए अप्रिलिया के स्कूटर्स, कंपनी ने बढ़ाए दाम ऑटो
CSK बनाम GT: साहा के अर्धशतक से गुजरात ने दर्ज की 10वीं जीत, बने ये रिकॉर्ड्स
CSK बनाम GT: साहा के अर्धशतक से गुजरात ने दर्ज की 10वीं जीत, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
LSG बनाम RR: टॉस जीतकर राजस्थान की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
LSG बनाम RR: टॉस जीतकर राजस्थान की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खेलकूद
73 साल में पहली बार भारत को थॉमस कप जिताने वाले खिलाड़ियों से जुड़ी अहम बातें
73 साल में पहली बार भारत को थॉमस कप जिताने वाले खिलाड़ियों से जुड़ी अहम बातें खेलकूद
दिल्ली
दिल्ली में जारी रहेगा गर्मी का कहर, कई इलाकों में तापमान 46-47 डिग्री रहने का अनुमान
दिल्ली में जारी रहेगा गर्मी का कहर, कई इलाकों में तापमान 46-47 डिग्री रहने का अनुमान देश
मुंडका आग त्रासदी: चार मंजिला इमारत में कैसे लगी आग और अब तक क्या-क्या हुआ?
मुंडका आग त्रासदी: चार मंजिला इमारत में कैसे लगी आग और अब तक क्या-क्या हुआ? देश
दिल्ली: मुंडका स्थित चार मंजिला इमारत में आग, अब तक 27 लोगों की मौत
दिल्ली: मुंडका स्थित चार मंजिला इमारत में आग, अब तक 27 लोगों की मौत देश
'बैड कैरेक्टर' घोषित हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
'बैड कैरेक्टर' घोषित हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट देश
DHJSE Mains Admit Card: दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
DHJSE Mains Admit Card: दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करियर
और खबरें
सेलिब्रिटी की मौत
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत मनोरंजन
मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि मनोरंजन
'KGF: 2' के अभिनेता मोहन जुनेजा का 54 साल की उम्र में निधन
'KGF: 2' के अभिनेता मोहन जुनेजा का 54 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
73 साल की उम्र में 'गोलमाल' फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन
73 साल की उम्र में 'गोलमाल' फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन मनोरंजन
'2 स्टेट्स' फेम अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का मुंबई में निधन
'2 स्टेट्स' फेम अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का मुंबई में निधन मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022