NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी?
    अगली खबर
    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी?
    इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां होंगी शामिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी?

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 22, 2023
    07:04 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार 23 झांकियां कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में हिस्सा लेंगी।

    रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 झांकियां होंगी, जबकि केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की छह झांकियां गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी।

    बता दें कि इनमें से कई झांकियों का थीम 'नारी शक्ति' पर आधारित रखा गया है।

    आइए जानते हैं कि किस राज्य की झांकी कैसी होगी।

    झांकी

    दीपोत्सव पर आधारित होगी उत्तर प्रदेश की झांकी

    जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की झांकी ने परेड में चयनित होने के लिए अंतिम दौर में जगह बनाई है।

    उत्तर प्रदेश की झांकी की झलक बेहद खास होने वाली है। उत्तर प्रदेश की झांकी का थीम अयोध्या में दिवाली के मौके पर होने वाला दीपोत्सव है।

    बता दें कि बीते तीन वर्षों में यह दूसरा मौका है जब उत्तर प्रदेश की झांकी का थीम अयोध्या पर आधारित है।

    थीम

    मानसखंड है उत्तराखंड की झांकी का थीम

    उत्तराखंड ने भी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए खूबसूरत झांकी तैयार की है, जिसकी थीम मानसखंड रखा गया है।

    इस झांकी को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत को दर्शाया गया है।

    झांकी के एक हिस्से में बारहसिंगा और विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया है, जबकि दूसरे हिस्से में जागेश्वर मंदिर समूह को दर्शाया गया है। वहीं उत्तराखंड के लोक नृत्यों को भी झांकी में जगह मिली है।

    पर्यटन

    जम्मू-कश्मीर की झांकी का थीम है पर्यटन

    जम्मू-कश्मीर की झांकी का थीम तीर्थ और पर्यटन क्षमता की पृष्ठभूमि पर रखा गया है।

    झांकी के एक हिस्से में एक जंगल में तेंदुआ, कश्मीरी बारहसिंघा और तीतर को दिखाया गया है, जबकि बीच के हिस्से में ट्यूलिप और लैवेंडर की खेती कर रहीं महिलाओं को दिखाया गया है।

    झांकी के अन्य हिस्से में मिट्टी के घरों को दिखाया गया है, जिसे पर्यटकों के लिए मौसम के अनुकूल रहने के लिए बनाया गया है।

    झांकी

    पश्चिम बंगाल की झांकी भी होगी शामिल

    पश्चिम बंगाल की झांकी देवी दुर्गा पर आधारित है। इसमें देवी दुर्गा, देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश की मूर्तियां होंगी।

    झांकी में देवी दुर्गा की मूर्तियों के बनने की प्रकिया, प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा और दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली पूजा को दर्शाया जाएगा।

    गौरतलब है कि पिछले साल पश्चिम बंगाल की झांकी का परेड के लिए चयन नहीं हुआ था।

    परेड

    और कौन सी झांकियां होंगी शामिल?

    PTI के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड में इस बार असम, गुजरात, हरियाणा, लद्दाख समेत अन्य कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल होंगी।

    इस बार गृह मंत्रालय के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की दो झांकियां शामिल होंगी।

    बता दें कि कृषि मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) की झांकियां भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी।

    अतिथि

    गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति

    भारत के गणतंत्र दिवस के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर इसमें शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी।

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर, 2022 में मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण भेजा था। नवंबर में राष्ट्रपति ने उसे स्वीकार कर लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    गणतंत्र दिवस
    उत्तर प्रदेश
    उत्तराखंड

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव दिल्ली नगर निगम
    CBI ने FCI में हुए भ्रष्टाचार को लेकर 50 जगह पर मारा छापा, जानिए पूरा मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    दिल्लीः मोबाइल चोर ने पुलिसकर्मी को 12 बार मारा चाकू, देखते रहे लोग दिल्ली पुलिस
    दिल्लीः लाल किले के नए लाइट एंड साउंड शो से नेहरू-गांधी के कई संदर्भ गायब लाल किला

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस के लिए फैशन टिप्स, इन आउटफिट्स को करें ट्राई लाइफस्टाइल
    ट्रैक्टर परेड: किसान नेताओं का दावा- हरियाणा से एक लाख तो पंजाब से 80,000 ट्रैक्टर आएंगे दिल्ली
    गणतंत्र दिवस: बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा भारत की खबरें
    आंदोलन के बीच किसानों की सबसे बड़ी ट्रैक्टर परेड आज, जानिए जरुरी बातें दिल्ली पुलिस

    उत्तर प्रदेश

    उज्बेकिस्तान में भारतीय सिरप से बच्चों की मौत मामले में जांच शुरू, कंपनी ने रोका उत्पादन नोएडा
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश के हरदोई में जन्मा अनोखा बच्चा, सिर से लेकर कमर तक बाल ही बाल अजब-गजब खबरें
    उत्तर प्रदेशः चंदौली में अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका, 2 की दर्दनाक मौत विस्फोट

    उत्तराखंड

    भारत के पांच प्रमुख 'नो इंटरनेट' वाले पर्यटन स्थल, छुट्टियों में जाएं घूमने पर्यटन
    छावला गैंगरेप और हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को क्यों किया बरी? सुप्रीम कोर्ट
    बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है उत्तराखंड का चोपता, एक बार जरूर जाएं पर्यटन
    UKPSC कर रहा जेल बंदीरक्षक के 238 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025