NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां
    देश

    सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां

    सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां
    लेखन भारत शर्मा
    May 30, 2022, 08:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां
    सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां।

    पंजाब कांग्रेस के नेता और लोकप्रिय गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। हमले में घायल हुए मूसेवाला के दोस्त गुरविंदर सिंह (26) और गुरप्रीत सिंह (32) की हालत स्थिर बनी हुई है और उनका दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) में उपचार चल रहा है। इस बीच, घायल गुरविंदर ने पुलिस को अपना बयान देते हुए कहा कि उन्होंने भी हमलावरों पर दो गोलियां चलाई थी।

    हमलावरों ने तीन तरफ से घेरकर चलाई थी गोलियां- गुरविंदर

    DMCH अस्पताल में होश आने के बाद पुलिस को दिए अपने बयान में गुरविंदर ने कहा कि मूसेवाला अपनी मौसी के घर जा रहे थे। उनका घर पास ही था। ऐसे में वह अपने दो कमांडो को साथ लेकर नहीं गए थे। उन्होंने कहा कि हमलावरों के गोलियां चलाने के बाद उन्होंने भी अपनी पिस्तौल से हमलावरों पर दो गोलियां चलाई थी, लेकिन उन्होंने जीप को तीन तरफ से घेरकर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे वह नीचे झुक गए।

    "मूसेवाला पर था हमलावरों का पूरा ध्यान"

    पुलिस ने बताया कि गुरविंदर ने अपने बयान में कहा, "एक हमलावर असॉल्ट राइफल से कार के सामने से फायरिंग कर रहा था, जबकि अन्य ने दोनों तरफ से गोलियों की बौछार कर दी। मैं खुद को बचाने सीट के नीचे झुक गया था। हमलावरों का पूरा ध्यान मूसेवाला पर ही था।" उन्होंने कहा, "मूसेवाला के अपने कमांडो को साथ नहीं लेने को दूसरा कारण यह भी था कि कार में उनके बैठने के लिए जगह ही नहीं बची थी।"

    कैसी है मूसेवाला के घायल दोस्तों की हालत?

    DMCH के हड्डी रोग विभाग के प्रमुख डॉ रजनीश गर्ग ने बताया कि गुरविंदर और गुरप्रीत दोनों को ही कल गोलियों के कारण लगी बहुत अधिक चोटों के साथ अस्पताल लाया गया था। उस दौरान उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उनका काफी खून भी बह चुका था, लेकिन वर्तमान में दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत के बाजू और जांघ गोलियां लगी है। इसके कारण कई जगहों पर हड्डियों के टुकड़े हो गए हैं।

    दोपहर में ऑपरेशन कर निकाली गोलियां- डॉ गर्ग

    डॉ गर्ग ने कहा कि गुरविंदर के भी बाजू में गोली लगने से हड्डी में कई फ्रैक्चर हुए हैं। गोली से पूरा बाजू खुल गया है। दोपहर में दोनों को खून चढ़ाने के बाद ऑपरेशन किया गया था। इसमें उनकी गोलियां निकाल दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दोनों की हालत स्थिर है, लेकिन खतरे से बाहर है। उनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इधर, पुलिस ने अस्पताल में भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

    मानसा जाते समय की गई थी मूसेवाला की हत्या

    बता दें कि मूसेवाला रविवार शाम को महिंद्रा जीप से अपने दोस्त गुरविंदर और गुरप्रीत के साथ जवाहरके गांव जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से अन्य कार में सवार होकर आए आठ हमलावरों ने उनकी जीप पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें मूसेवाला और उनके दोस्त घायल हो गए। बाद में मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया गया था और दोस्तों का बेहद गंभीर स्थिति में उपचार शुरू किया गया था। इस घटना से पूरा पंजाब स्तब्ध है।

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है हत्या की जिम्मेदारी

    मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर एक पोस्ट के डालकर इसकी जिम्मेदारी ली थी। बराड़ ने लिखा था, 'सभी भाइयों को राम राम, सत श्री अकाल, आज जो मूसेवाला की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी बरार, सचिन विश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप लेते हैं।' पोस्ट में आगे लिखा है कि, 'इसने हमारे भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में मदद की थी। उसी का हमने आज बदला ले लिया है।'

    मूसेवाला पर AN-94 से किया गया था हमला

    पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) वीके भावरा ने घटना को आपसी रंजिश का परिणाम बताया था। उन्होंने कहा था कि पर मिले कारतूसों के खाली खोल को देखते हुए मूसेवाला पर रसियन असॉल्ट राइफल AN-94 सहित तीन तरह के हथियारों से हमला किया गया था।

    मूसेवाला के पिता ने की CBI या NIA जांच की मांग

    मामले में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की रिपोर्ट के आधार पर मानसा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या के लिए हमला) और 341 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत FIR दर्ज की गई है। मूसेवाला के पिता ने मुख्यमंत्री मान को पत्र लिखकर घटना की CBI या NIA जांच कराने की मांग की है। इधर, पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब
    हत्या
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    आम आदमी पार्टी समाचार

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    हत्या

    दिल्ली: नशे के लिए पैसे न देने पर पिता की हत्या, गिरफ्तार दिल्ली
    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    अमेरिका: अश्वेत युवक को पीट-पीट कर मारने पर 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस अमेरिका

    गोलीबारी की घटना

    दक्षिण अफ्रीका: जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलीबारी में 8 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल दक्षिण अफ्रीका
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा
    अमेरिका: 6 साल के छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, लापरवाही के लिए स्कूल पर मुकदमा अमेरिका
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023