NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में जमा हुए लोग
    अगली खबर
    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में जमा हुए लोग
    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में जमा हुए लोग

    लेखन मुकुल तोमर
    May 31, 2022
    05:14 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता और लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला का आज पंजाब के मानसा जिले स्थित उनके पैतृक गांव मूसेवाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    मूसेवाला के शव को आज सुबह ही अंतिम दर्शन के लिए मानसा के सरकारी अस्पताल से उनके घर लाया गया था। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

    हत्या

    रविवार को गोली मारकर कर दी गई थी मूसेवाला की हत्या

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा जिले के जवाहरके गांव जाते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    वह अपने दो दोस्तों के साथ जीप से जा रहे थे, तभी अन्य गाड़ियों से आए हमलवारों ने उन्हें घेर कर उनकी जीप पर गोली बरसाना शुरू कर दिया।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने लगभग 30 राउंड गोलियां चलाईं। हमले में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनके दोस्तों का इलाज चल रहा है।

    पोस्टमार्टम

    मूसेवाला के शरीर में पाए गए गोलियों के 25 निशान

    मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने NDTV को बताया कि मानसा जिला अस्पताल के पांच डॉक्टरों द्वारा किए गए मूसेवाला के शव के पोस्टमार्टम में उनके शरीर में गोली घुसने और निकलने के 25 घाव पाए गए हैं। इसका मतलब उन्हें एक दर्जन से अधिक गोलियां मारी गईं।

    मूसेवाला की जीप के आगे और बगल के दोनों हिस्सों पर भी गोलियों के निशान हैं, जिसका मतलब उनकी जीप पर तीन तरफ से गोलियां बरसाई गईं।

    जिम्मेदारी

    लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने की मूसेवाला की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग पर मूसेवाला की हत्या करने का आरोप है और कनाडा में रहने वाले बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

    बिश्नोई जेल में बंद है और दिल्ली पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को उत्तराखंड में छह संदिग्ध आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

    इनमें हमले में शामिल रहा एक आरोपी भी शामिल है। वे तीर्थयात्रियों के बीच छिपे हुए थे।

    कारण

    क्यों की गई सिद्धू मूसेवाला की हत्या?

    हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली अपने फेसबुक पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने बताया कि विक्की मिद्दुखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या में सिद्धू मूसेवाला का नाम सामने आया था, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

    विक्की मिद्दुखेड़ा लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था, वहीं गुरलाल बराड़ गोल्डी का भाई था। इन्हीं हत्याओं का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई है।

    पुलिस की जांच में भी गैंगवॉर में मूसेवाला की हत्या की बात सामने आई है।

    राजनीति

    सुरक्षा कम किए जाने के कारण राजनीति का केंद्र बनी हत्या

    मूसेवाला की हत्या राजनीति का केंद्र भी बनी हुई है क्योंकि हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा कम की थी। मूसेवाला उन 424 VIP लोगों में शामिल थे जिनकी सुरक्षा शनिवार को कम कर दी गई थी या वापस ले ली गई थी।

    आलोचना के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हत्या की जांच के लिए हाई कोर्ट जज की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग के गठन का ऐलान किया है।

    जानकारी

    हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस

    मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भी पहुंच गया है और कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए किन-किन लोगों की सुरक्षा कम की गई, इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकार से इसका कारण भी पूछा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब
    सिद्धू मूसेवाला

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP पश्चिम बंगाल
    पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी पंजाब
    पंजाब: AAP के भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पंजाब
    हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजेगी AAP, सौंपी जा सकती है खेल यूनिवर्सिटी की भी कमान पंजाब

    पंजाब

    कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज, नोटिस देने घर पहुंची पुलिस आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: करीब 2,000 डिफॉल्टर किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, विवाद शुरू आम आदमी पार्टी समाचार
    अमृतसर: अटारी चेक पोस्ट पर पकड़ी गई 102 किलोग्राम ड्रग्स, 700 करोड़ रुपये है कीमत अफगानिस्तान
    फीस बढ़ोतरी को लेकर 720 निजी स्कूलों के खिलाफ जांच करेगी पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल

    सिद्धू मूसेवाला

    पंजाब: लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या, सरकार ने हटा दी थी सुरक्षा पंजाब
    गानों में फायरिंग से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक, इन विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला पंजाब
    गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए सेलिब्रिटी गॉसिप
    मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला? संगीत इंडस्ट्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025