NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अक्टूबर में अब तक का दूसरा सर्वोच्च GST संग्रह, जानें कितने रुपये खजाने में जमा हुए
    अगली खबर
    अक्टूबर में अब तक का दूसरा सर्वोच्च GST संग्रह, जानें कितने रुपये खजाने में जमा हुए
    GST संग्रह के मामले में दूसरी बार टूटा रिकॉर्ड

    अक्टूबर में अब तक का दूसरा सर्वोच्च GST संग्रह, जानें कितने रुपये खजाने में जमा हुए

    लेखन गजेंद्र
    Nov 01, 2023
    04:51 pm

    क्या है खबर?

    अक्टूबर में माल और सेवा कर (GST) संग्रह इतिहास में दूसरा सबसे अधिक रहा। अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रुपये का GST आया, जो अप्रैल, 2023 के बाद सबसे अधिक है।

    वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस साल अप्रैल में अब तक का सबसे अधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये GST संग्रह हुआ था।

    बता दें कि अक्टूबर, 2022 में कुल 1.52 लाख करोड़ रुपये GST आया था और इसके मुकाबले इस साल अक्टूबर में GST करीब 13 प्रतिशत अधिक रहा।

    GST संग्रह

    किस श्रेणी में कितना GST आया?

    वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में 1,72,003 करोड़ रुपये GST आया। इसमें 30,062 करोड़ रुपये केंद्रीय माल और सेवा कर (CGST) और 38,171 करोड़ राज्य माल और सेवा कर (SGST) है।

    इसके अलावा 91,315 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 42,127 करोड़ सहित) एकीकृत माल और सेवा कर (IGST) है।

    आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में मासिक GST संग्रह औसतन 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में करीब 11 प्रतिशत अधिक है।

    आंकड़े

    पिछले महीनों में कितना रहा था GST राजस्व?

    2022-23 में अप्रैल में 1.87 लाख करोड़, मई में 1.40 लाख करोड़, जून में 1.44 लाख करोड़, जुलाई में 1.48 लाख करोड़, अगस्त में 1.43 लाख करोड़, सितंबर में 1.47 लाख करोड़ और अक्टूबर में 1.51 लाख करोड़ रुपये GST आया था।

    2023-24 में अप्रैल में 1.87 लाख करोड़, मई में 1.57 लाख करोड़, जून में 1.61 लाख करोड़, जुलाई में 1.65 लाख करोड़, अगस्त में 1.59 लाख करोड़ और सितंबर में 1.62 लाख करोड़ रुपये का GST आया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    GST

    ताज़ा खबरें

    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट

    GST

    143 वस्तुओं पर GST दरें बढ़ाने की तैयारी, परिषद ने राज्यों से मांगी राय महंगाई दर
    मध्य प्रदेश: 700 करोड़ रुपये के GST घोटाले का पर्दाफाश, गुजरात के पांच लोग गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    अब पैक्ड दही-आटे समेत कई खाद्य उत्पादों पर भी लगेगा टैक्स, GST के दायरे में आए GST परिषद
    कांग्रेस का दावा- भाजपा के शासन में हर घंटे एक किसान कर रहा है खुदकुशी कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025