वेस्ट बैंक के हेब्रोन में 2 इजरायली सैनिकों की हत्या, नेतन्याहू नष्ट करेंगे पूरा इलाका
क्या है खबर?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक के हेब्रोन इलाके में 2 इजरायली सैनिकों की हत्या के बाद पूरे इलाके में बड़ा अभियान शुरू करने की कसम खाई है। उन्होंने शुक्रवार को रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज के साथ वेस्ट बैंक शहर के दौरे के दौरान कहा कि इजरायल हेब्रोन इलाके को नष्ट कर देगा और बड़ा अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि जहां से आतंकवादी निकले थे, वहां से हथियार भी हटा दिए जाएंगे और बुनियादी ढांचे नष्ट करेंगे।
बयान
क्या बोले नेतन्याहू?
नेतन्याहू ने एक वीडियो में कहा, "सबसे पहले, हम इस जगह को खत्म करने और पूरी तरह बदलने के लिए काम करेंगे।लेकिन हम कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो अब तक नहीं किया गया है। हम उस सफल और अग्रेसिव मॉडल को लागू करेंगे।"
उन्होंने कहा कि हेब्रोन के उस इलाके में जहां से आतंकवादी निकले थे, वहां के लोगों को निकालेंगे, घर-घर जाएंगे, वहां से हथियार भी हटा देंगे और सभी आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म कर दिया जाएगा।
अभियान
1967 के बाद से भी बड़ा अभियान
नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल वेस्ट बैंक में सड़कों के किनारे बिना परमिट के बने घरों को भी हटा देगा। उन्होंने इसे इजरायली सेनाओं के लिए खतरा बताया।
नेतन्याहू का कहना है कि इजरायली सुरक्षा बलों (IDF) का वेस्ट बैंक में एक बड़ा ऑपरेशन करने की योजना है, जो 1967 में इजरायल के इस इलाके पर कब्जा करने के बाद सबसे बड़ा ऑपरेशन होगा।
उन्होंने कहा कि IDF इसे करने के लिए तैयार है, और हम टाइमिंग तय करेंगे।
युद्ध
इजरायल में चुनाव के बीच फिर शुरू हो सकता है युद्ध
हेब्रोन के पास एक सैन्य चेकपॉइंट पर शुक्रवार को 2 फिलिस्तीनी बंदूकधारियों ने 20 मिनट से ज्यादा समय तक गोलीबारी की, जिसमें 2 सैनिकों की मौत हो गई और 3 घायल हुए हैं।
बाद में सैनिकों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया। मृतक सैनिक स्टाफ सार्जेंट रॉन योनातन रॉयटमैन (23) और सार्जेंट युवल शाई स्विलम (20) है।
बता दें, इजरायल में अगले हफ्ते चुनाव है और नेतन्याहू युद्ध के कारण अपने देश में बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं।